ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनल से 29 मई से 12 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को


गोरखपुर, 24 मई (वार्ता) रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनल से 29 मई से 12 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा मुजफ्फरपुर से 30 मई से 13 जून तक प्रत्येक शनिवार को 03 फेरों के लिये करने का निर्णय लिया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता नरे रविवार को बताया कि गाडी सख्या 04028 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 29 मई से 12 जून तक प्रत्येक
शुक्रवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 09.15 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 12.00 बजे, बरेली से 13.32 बजे, शाहजहाँपुर से 14.32 बजे, सीतापुर से 16.35 बजे, गोंडा से 19.15 बजे, बस्ती से 20.40 बजे, गोरखपुर से 22.25 बजे, दूसरे दिन छपरा से 01.30 बजे, सोनपुर से 02.33 बजे तथा हाजीपुर से 02.48 बजे छूटकर मुजफ्फपुर 04.30 बजे पहुँचेगी।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार वापसी यात्रा में, 04027 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 30 मई से 13 जून तक प्रत्येक शनिवार को मुजफ्फरपुर से 06.15 बजे प्रस्थान कर उसी स्टेशनों पर रूकते हुए दूसरे दिन आनन्द विहार टर्मिनल 05.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में एल.एस.आर.डी. का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 05, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना