मोदी सरकार को गिराने की साज़िश रच रहे हैं राहुल: पात्रा


नयी दिल्ली 24 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अराजकता के ज़रिए मोदी सरकार को गिराने की साज़िश रचने का आरोप लगाया है।

दरअसल श्री गांधी ने कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में दावा किया कि अगले एक साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की की विदाई तय है और इसका कारण बढ़ता आर्थिक असंतोष होगा। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में मोदी सरकार गिर जाएगी।
श्री पात्रा ने श्री गांधी के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्ति करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि श्री गांधी ने कांग्रेस पार्टी की अल्पसंख्यक सलाहकार बैठक में कहा कि अगले एक साल में मोदी सरकार गिर जाएगी। यह बयान साफ तौर पर दर्शाता है कि श्री गांधी अराजकता के ज़रिए सरकार को गिराने की साज़िश रच रहे हैं, लेकिन देश की जनता उनकी इस साज़िश को कभी कामयाब नहीं होने देगी।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का अटूट विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त है। यह सरकार इसी तरह लोगों की सेवा करती रहेगी और राष्ट्रहित में काम करती रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना