भाजपा को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष: चौधरी

अमेठी 2 दिसम्बर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है और जल्द ही यूपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जायेगा।

श्री चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि योगी सरकार भारतीय विरासत आस्था और परंपराओं को आगे बढ़ा रही है। अयोध्या भगवान श्री राम का जन्म स्थान है और अयोध्या हमारी संस्कृति का एक हिस्सा है। भाजपा के एजेंडा में अयोध्या है। भाजपा एक ऐसी अकेली राजनीतिक पार्टी है जिसने अपने संकल्प पत्र में कहा था यदि उसे सरकार बनाने का अवसर जनता देगी तो वह अयोध्या में श्री राम के जन्म स्थान पर मंदिर निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करेगी । इस देश के 140 करोड़ की जनता के लिए सौभाग्य का विषय है कि न्यायालय के आदेश पर राम मंदिर का निर्माण हुआ और सरकार अन्य योजनाओं के माध्यम से उसमें भव्यता प्रदान करने का काम कर रही हैं।
उन्होने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने अपना कम इस तरफ बढ़ाया है। रोहंगियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सच्चाई है कि जिस प्रकार की परिस्थितिया हैं उन परिस्थितियों में हमारी सरकार इस तरह प्रयास कर रही है। लेकिन कुछ राजनीतिक दल ऐसे हैं घुसपैठियों रोहंगियों का संरक्षण प्राप्त करके सरकार बनना चाहते हैं। न्यायालय का अगर इस तरह का आदेश है तो राजनीतिक दलों को इस पर विचार करना चाहिए।
संघ और सरकार की हुई बैठक के सवाल पर उन्होंने कहा “ संगठन की दृष्टि से हमारे अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है हम लोगों ने अपने संगठनों के माध्यम से सदस्यता अभियान चला रहे है। 98 में से 84 जिला अध्यक्ष घोषित किया जा चुके हैं प्रदेश का संगठन प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए तैयार है जब भी केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी प्रदेश कमेटी इसके लिए तैयार है चुनाव होने के बाद संगठन के महापर्व की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। भाजपा एक वैधानिक तरीके से चलने वाला दल है इसलिए हम लोग बहुत तेजी से संगठन के गठन की प्रक्रिया में लगे हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष कब तक मिलेगा के सवाल पर उन्होंने कहा “ मैं नहीं कह सकता कि कब नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा फिर भी बहुत जल्द ही आप को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा जैसा कि कहा गया है की उल्टी गिनती शुरू हो गई है तो यहां भी वही बात है तीन चार राज्य जो भी बचे हुए हैं जल्द ही उनमें नई प्रदेश अध्यक्ष का चयन हो जायेगा।”
श्री चौधरी ने कहा कि एस आई आर चुनाव आयोग की एक संवैधानिक प्रक्रिया है।हमारा संगठन उसमें सहयोग कर रहा है।आंशिक पुनरीक्षण का कार्य तो हमेशा से होता चला आया है। अब बीस साल बाद एस आई आर का कार्य हो रहा है।जिससे पत्र मतदाताओं को लिस्ट में स्थान मिले।
गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मंगलवार को बीजेपी जिला कार्यालय पर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधियारियों के साथ बैठक कर एस आई आर की समीक्षा किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना