सपा और उनके सहयोगी भूल जाए कि वह 2027 में सत्ता में वापस आएंगे :बृजेश पाठक

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा  कि  सपा 2027 में चुनावी ख्वाब जरुर देख रही है लेकिन वह और उनके सहयोगी भूल जाए कि 2027 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सत्ता में वापस आएंगे।

उप मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कई कार्यक्रम में शामिल होने संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे| उन्होंने पुलिस लाइंस ग्राउंड पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत मे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने समाजवादी पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की संज्ञा दी तो कांग्रेस को दिग्भ्रमित पार्टी बताया। उन्होंने सपा और उसके सहयोगी पार्टी को 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत का ख्वाब को केवल ख्वाब ही बताया है।

श्री पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  ने गुंडे माफियाओ के खिलाफ  कार्रवाई कर समाज में न्याय और कानून व्यवस्था की स्थापना कर जिस तरीके से उनको मुंहतोड़ जवाब दिया है इससे साफ है कि आम जनमानस भाजपा के साथ है। उन्होंने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी हर हाल में 2027 का चुनाव जीत कर पुनः सरकार बनाएगीए और यह सरकार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही बनेगी।

बजट पर उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के विकास की दर को तेज करेगा बल्कि 2017 से लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा जो बजट पेश किया गया वह हमेशा से आम जनमानस के लिए लाभप्रद रही है। स्वास्थ्य विभाग से लेकर किसी भी विभाग की अगर बात करें तो भाजपा ने अपने बजट पर सबका बराबर ध्यान रखा है और इसलिए यह बजट भी पूरी तरीके से आम जनमानस के लिए ही बनाया गया है।

कांग्रेस द्वारा चालू किए गए मनरेगा को लेकर बृजेश पाठक ने कहा कि मनरेगा में कांग्रेस पार्टी में मजदूरों के हितों का ध्यान नहीं रखा है और हमेशा मजदूरों के खिलाफ उनका कार्य होता रहा है । कांग्रेस ने मनरेगा में 100 दिन का काम रखा था जबकि "जी राम जी) मनरेगा के बदला हुआ नाम द्ध योजना के तहत हर मजदूर को कम से कम 125 दिन का काम दिया जाएगा जो की भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ही संभव है।

उन्होंने कहा कि अब किसी भी मजदूर को गांव में काम नहीं मिलता है तो ग्राम पंचायत द्वारा उसे पेनाल्टी दिया जाएगा और इसके अलावा जो मनरेगा के दौरान कार्य करने वालों को 6-6 महीने देर से पैसे प्राप्त होते थे अब वह 2448 घंटे के अंदर वह पेमेंट हो जाता है।  कांग्रेस हमेशा से ही एक दिखावा करने वाली पार्टी रही है और उनको सिर्फ अपने दिखावे से मतलब है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जिस तरह प्रदेश कि राजधानी के मेडिकल संस्थानों मे सुविधाएं मिलती हैं वह सारी सुविधाएं स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल {एसआरएन) में उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए संबंधित विभाग के एसीएस को निर्देश दिया जा चुका है। शीघ्र ही इसका प्रोजेक्ट आएगा और उसको लागू किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना