मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-3' का सफल परीक्षण
नयी दिल्ली 06 फरवरी (वार्ता) भारत ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-3' का शुक्रवार को सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से सफलतापूर्वक किया गया।प्रक्षेपण के दौरान सभी संचालन एवं तकनीकी मानकों का सफलतापूर्वक सत्यापन किया गया।
यह परीक्षण सामरिक बल कमान (स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड) के तत्वावधान में किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें