मोदी ने युमनाम खेमचंद को मणिपुर का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली 04 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बुधवार को एक पोस्ट में नेमचा किपगेन और लोसी डिखो को भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएँ दीं।

इसके अतिरिक्त उन्होंने मणिपुर सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने पर कोंथौजाम गोविंदास सिंह और खुराइजाम लोकेन सिंह को भी बधाई दी।
श्री मोदी ने नए नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नया नेतृत्व मणिपुर के भाई-बहनों के विकास और समृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा।
प्रधानमंत्री ने पोस्ट में कहा , " श्री युमनाम खेमचंद सिंह जी को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर श्रीमती नेमचा किपगेन जी और श्री लोसी डिखो जी को तथा मणिपुर सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री कोंथौजाम गोविंदास सिंह जी और श्री खुराइजाम लोकेन सिंह जी को भी मैं बधाई देता हूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि वे मणिपुर के मेरे भाई-बहनों के विकास और समृद्धि के लिए पूरी लगन से कार्य करेंगे।"
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता युमनाम खेमचंद सिंह ने आज मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना