जो भारत में रहेगा वह वंदे मातरम कहेगा: केशव मौर्य

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो भारत में रहेगा उसको वंदे मातरम कहना होगा। इसमें कोई दो राय नहीं है।

उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को  प्रयागराज पहुंचे | उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जो भारत में रहेगा उसको वंदे मातरम कहना होगा। इसमें कोई दो राय नहीं है। गौरतलब है कि बेंगलुरु की जामिया मस्जिद के चीफ इमाम मौलाना इमरान मकसूद की ओर से आए इस बयान ने 'वंदे मातरम' के अनिवार्य गायन वाले सरकारी आदेश पर अपनी असहमति दर्ज कराई है|

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र का उत्तर प्रदेश का बजट शानदार है। इस बजट से  रोजगार बढ़ने की संभावना बढ़ी है| श्री मौर्य ने कहा कि यूपी के बजट को लेकर हर वर्ग में काफी उत्साह है। रोजगार की संभावनाएं बढेंगी। प्रदेश का युवा रोजगार पाने वाला नहीं रोजगार देने वाला भी बनेगा। इस तरह की व्यवस्था का बजट में की गई है। देश की जानी मानी कंपनियां भारत में और विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश निवेश करने के लिए उत्सुक हैं। इसका कारण है कि यहां पर रेल, हवाई और सड़क यातायात काफी सुगम हैए जिससे पूरे विश्व के उद्योगपतियों को उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं दिख रही हैं।

श्री मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से बिहार चुनाव में राजद की शर्मनाक हार हुई है तब से अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। अखिलेश यादव की सत्ता में आने की उम्मीदें 2035 तक धूमिल हो चुकी हैं और उसके बाद भी कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। इससे वह अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। सपा शासन काल में माफिया का बोलबाला था। अपराधी थाने चलाते थे। आतंकवादियों  के मुकदमे वापस लिए जाते थे। पिछड़ों का दमन किया गया। उनकी जमीनों पर गुंडा और माफिया में कब्जा कर लिया। सांसद और विधायक अपराध में लिप्त रहते थे। इसे निजात पाने के लिए जनता ने सपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है। उन्होंने दवा किया कि 2027 में प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

गौरतलब है कि बेंगलुरु की जामिया मस्जिद के चीफ इमाम | मौलाना इमरान मकसूद की ओर से आए इस बयान ने 'वंदे मातरम' के अनिवार्य गायन वाले सरकारी आदेश को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है| मौलाना इमरान मकसूद ने धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए इस आदेश पर अपनी असहमति दर्ज कराई है| एक बयान में मौलवी ने कहा कि मुस्लिम कम्युनिटी नेशनल एंथम (जन गण मन) का सम्मान करती है और उसकी इज्जत बनाए रखती है, लेकिन वंदे मातरम को लेकर उन्हें कुछ दिक्कतें हैं|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना