मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारत रत्न से सम्मानित करने कि साधु-संतों की मांग : दिनेश फलाहारी

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी)  श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारत रत्न से सम्मानित करने कि मांग की है|

 दिनेश फलाहारी महाराज ने शुक्रवार को लिखे अपने पत्र मे कहा है कि उन्होंने (योगी आदित्यनाथ) ने अपना सम्पूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित किया है| वह हमारे सनतनियों के गौरव हैं| उन्होंने गौ रक्षा के लिए सरकारी का मुंह खोल दिया है| योगी आदित्यनाथ ने करोड़ों सनातनी गिंडुयों को सनातन धर्म कि तरफ प्रेरित करके  उनको एकसाथ  रहने का संदेश दिया है|

उन्होंने लिखा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा करोड़ों हिन्दुओ के आस्था के केंद्र बिन्दु और दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुंभ और माघ मेल मे सनातनी हिन्दुओ के लिए, साधु- संतों के लिए उत्तम व्यवस्था किया गया| उन्होंने जनता कि सेवा के लिए  हमेशा समर्पित रहे|

उन्होंने कहा कि गोरखनाथ पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए, इससे सभी हिंदुओं का सम्मान बढ़ेगा | उन्होंने लिखा है बृजभूमि के साधु संतों ने भी इस मांग का समर्थन किया है| उन्होंने सरकार से  प्रार्थना स्वीकार करने का अनुरोध किया है|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना