निर्धारित स्टॉप पर बस रोकना अनिवार्य, राजस्व बढ़ाने के लिए जांच व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

लखनऊ, 17 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी बसों का संचालन निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार किया जाए। उन्होंने चालक और परिचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे प्रत्येक निर्धारित स्टॉप पर बस को अनिवार्य रूप से रोकें और यात्रियों को सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुंचाएं। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ निगम की आय में भी वृद्धि होगी।

प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों ने विभागीय प्रगति, बस संचालन व्यवस्था और यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
प्रबंध निदेशक ने जांच व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि जांच स्क्वॉड दल दिन और रात दोनों समय नियमित जांच सुनिश्चित करें। इससे अनियमितताओं पर रोक लगेगी और निगम के राजस्व में लगातार वृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। निगम ने सभी क्षेत्रों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना