भाजपा का काम घोटाला करना रह गया : अखिलेश

लखनऊ 23 फरवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के नाम विकास का एक भी काम दर्ज नहीं है। भाजपा का काम घोटाला करना ही रह गया है।

कोंच में दो माह के अंदर सीसी रोड के उखड़ने एवं पानी की नवनिर्मित टंकियों के हाल ही में गिरने की खबर को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त जब कोई काम अपने हाथ में लेंगे तो उसका बर्बादी पहले से तय मानी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा राज में गड्ढ़ो का भी रिकार्ड बना है। कई बार दावे किए गए कि सड़के गड्ढ़ा मुक्त होगी। गड्ढे तो भरे नहीं गए उनके नाम पर बजट के वारे न्यारे अवश्यक हो गए। आज गड्ढ़ों में सड़क वाली स्थिति है।
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नौजवानों को नौकरियां नहीं मिल रही है। नौकरी मांगने पर लाठियां बरसती है। परीक्षाओं के होते ही उनके परिणामों पर या तो रोक लग जाती हैं या परीक्षाएं रूक जाती हैं। यहां तक कि भाजपा राज में आए दिन शिक्षकों को अपमान का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के हालत तो और ज्यादा चिंतनीय है। हिरासत में मौतों में भारत नम्बर एक पर है। महिला सिपाही तक थानों सुरक्षित नहीं। महिलाओं और बच्चियों को दुष्कर्म की घटनाओं से अपमानित होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा भूमाफियों की अवैध गतिविधियों की संरक्षक हैं भाजपा की डबल इंजन सरकारें हर मोर्चे पर विफल है।
अखिलेश यादव ने कहा कि लोग भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए बेसब्री से 2027 के विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे है। भाजपा की सरकार जाने के बाद ही संविधान और लोकतंत्र बहाल होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना