देश मे जनतंत्र समाप्त हो चुका, सनातनी समाज को आगे आना पड़ेगा: अग्निहोत्री


प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश के बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि देश मे जनतंत्र समाप्त हो चुका है| राजनीतिक विकल्प के रूप मे सवर्ण समाज, सनातनी समाज को आगे आना पड़ेगा |

श्री अग्निहोत्री बुधवार को प्रयागराज मे हनुमान मंदिर पर बजरंग बली का दर्शन किया साथ ही अपनी नई पार्टी का पोस्टर भी हनुमान जी के चरणों मे चढ़ाया । उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कई मुद्दों पर बात की| उन्होंने कहा, “आज वह प्रयागराज हनुमान जी का दर्शन करने पहुंचा हूँ और भगवान हनुमान जी से अपनी जिंदगी की नई पारी के लिए आशीर्वाद लिया है हमने अपनी पार्टी का बैनर भी यहां भगवान के चरणों में अर्पित किया साथ ही यही से हुंकार भरी है|” उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को पार्टी का नाम “राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा” घोषित किया|

श्री अग्निहोत्री ने कहा कि देश मे जनतंत्र इसलिए खत्म हो गया है कि सवाल उठाने वाला कोई जनप्रतिनिधि नहीं है| न कोई एस सी / एस टी एक्ट और यू जी सी पर कोई बात करने वाला नहीं है| देश कि बेटी रुचि तिवारी का मॉब लिंचिंग का जो मामला था उसपर भी कोई सफेदपोश जनप्रतिनिधि बोलने वाला नहीं है| तथाकथित जनप्रतिनिधि कॉर्पोरेट कंपनी के कर्मचारी के रूप मे काम कर रहे है | उन्होंने कहा कि जबतक इनके आका कुछ नहीं बोलेंगे तब तक वह कुछ नहीं करेंगे|

उन्होंने कहा कि बटुको कि चोटी खींचने वाली जो घटना है वह निंदनीय है | मुख्यमंत्री से अनुरोध करेंगे कि जो घटना हुई उसकी जाँच और दोषी को दंडित करने का अनुरोध करेंगे| बटुको को गिराकर उनका चोटी खीचना कहाँ का न्याय है|

एक सवाल के जवाब मे उन्होंने कहा कि शंकराचार्य के ऊपर जो आरोप लगाए गया है वह सोची समझी साजिश है| “विनाशकाले विपरीत बुद्धी” , एक हिस्ट्रीशीटर, 25 हजार के इनामी बदमाश जिसके ऊपर गौ तस्करी से लेकर विभिन्न प्रकार के  संगीन अपराधी के बयान पर एफआईआर दर्ज कर दिया| उन्होंने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है| उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय सनातन संस्कृति मूल अधिकारों का हनन न करे और मामले मे संज्ञान लेकर एफआईआर खत्म करने का आदेश दे| हम शंकराचार्य जी के साथ है और अगर कोई गिरफ्तारी होती है तो हम उसका विरोध करेंगे।

उन्होंने कहा कि यही से हुंकार भरी है हमारी 27 को लेकर पूरी तैयारी है केंद्र सरकार के कई नाम हमारे साथ जुड़ रहे है और हम जो सरकार की नीति है उसके खिलाफ है | उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को पार्टी का नाम घोषित किया|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना