पुलिस मुठभेड़ मे घायल दो गौ तस्कर गिरफ्तार

प्रयागराज,( दिनेश तिवारी) उत्तर  प्रदेश मे प्रयागराज के उतराव क्षेत्र मे पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ मे सोमवार को  दो गौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से एक तमंचा, पिस्टल और जीवित कारतूस जब्त किया गया |

पुलिस उपाउक्त  (गंगानगर जोन ) कुलदीप गुनावत ने बताया कि गौकसी एवं गौ तस्करी के अभिउकतों के चेकिंग और सत्यापन के अंतर्गत  सोमवार को सुबह गोपनीय सूचना के आधार पर गाँव उतराव मे चेकिंग के लिए गई थी | उन्होंने बताया कि कारवाई कर वापसी मे इनायत पट्टी नहर कि पटरी के किनारे पेड़ की आड़ और झाड़ियों मे से पुलिस पर फायरिंग सुरू कर दिया |

श्री गुणावत ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षारथ फ़ाइरिंग किया जिसमे दो संदिग्ध  लोगों के पैर मे गोली लगने  से घायल होकर गिर पड़े  | पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया | उन्होंने बताया कि घायलों कि पहचान उतराव गाँव निवासी नसीम अहमद  और आली अहमद के रूप मे हुई | घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जय गया | पुलिस ने अभियकतों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है |

उन्होंने बताया कि नसीम के खिलाफ गोकशी के तीन और अन्य मुकदमे दर्ज है जबकि  अलीम अहमद पर भी गोकशी के दो मुकदमे दर्ज है | नसीम के  पास से एक टंच 315 बोर और एक  जिंदा कारतूस और एक खोका था | अलीम के पास से 32 बोर पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस तथा एक खोखा बरामद हुआ | उन्होंने बताया कि अन्य लोग मौके से फरार हो गए } पुलिस उनकी तलाश कर रही है |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश