संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मोदी ने महावीर जयंती पर शुभकामनाएं दीं

चित्र
नयी दिल्ली, 31 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भगवान महावीर जन्म कल्याणक के पवित्र अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि सत्य, सद्भाव, सद्व्यवहार और समानता पर आधारित भगवान महावीर के संदेशों में अद्भुत प्रेरणा है और उनके महान विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। ‎ श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किए गए एक संदेश में कहा, "भगवान महावीर जन्म कल्याणक के पवित्र अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान महावीर का जीवन और उनकी शिक्षाएं सत्य, अहिंसा और करुणा के मार्ग को निरंतर प्रकाशित करती रहेंगी।"   ‎ उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि महावीर के सिद्धांत न केवल आध्यात्मिक रूप से समृद्ध करने वाले हैं, बल्कि आज के ज़माने की चुनौतियों से निपटने में भी उनका गहरा महत्व है।   प्रधानमंत्री ने कहा भगवान महावीर के आदर्श आध्यात्मिक रूप से उत्थान करने वाले हैं और आज की दुनिया में भी उनका गहरा महत्व है और साथ ही यह भी कहा कि समानता और दया पर दिया गया ज़ोर हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी की याद दिलाता है।   उन्होंने लिखा, "समानता...

ईरान युद्ध लंबा चला तो महंगे हो सकते हैं, मोबाइल फोन, कंप्यूटर

चित्र
नयी दिल्ली, 31 मार्च (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के कारण मेमोरी और चिपसेट की आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होने लगी है और युद्ध लंबा चलने की स्थिति में मोबाइल फोन, कंप्यूटर और हर उस डिवास के दाम बढ़ सकते हैं, जिनमें इनका इस्तेमाल होता है। भारत में नोकिया इंडिया की प्रबंधक विभा मेहरा ने मंगलवार को एक रिपोर्ट जारी करने के बाद संवाददाताओं के प्रश्नों के उत्तर में बताया कि युद्ध के कारण दूसरी चीजों के साथ मेमोरी और चिपसेट की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। अभी डिवाइसों की आपूर्ति को लेकर कोई समस्या नहीं है, क्योंकि पर्याप्त इनवेंटरी उपलब्ध है, लेकिन युद्ध जारी रहा तो मध्यम अवधि (छह महीने से दो साल) में असर दिखने लगेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल मेमोरी और चिपसेट के दाम बढ़ने लगे हैं। कुछ लोगों ने इनका भंडारण शुरू कर दिया है और दाम बढ़ा दिये हैं। ऐसे में तुरंत नहीं तो आने वाले कुछ समय में इसका असर जरूर दिखेगा। इंडिया मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडेक्स 2026 जारी करते हुए श्रीमती मेहरा ने कहा कि भारत में डाटा उपभोग तेजी से बढ़ रहा है। पिछले पांच साल में 21.7 प्रतिशत की औसत दर से बढ़ता हुआ कुल डाटा ट्रैफिक साल 20...

उत्तर प्रदेश में मजबूत हुआ बाल सुरक्षा तंत्र

चित्र
लखनऊ, 31 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर योगी सरकार का प्रयास अब एक सशक्त और प्रभावी मॉडल के रूप में सामने आया है। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन सेवा के जरिए अब तक प्रदेश में 2.31 लाख से अधिक जरूरतमंद बच्चों को सहायता प्रदान की जा चुकी है। इनमें संकटग्रस्त, लावारिस, बाल श्रम में फंसे और उत्पीड़न के शिकार बच्चे शामिल हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि राज्य में बाल सुरक्षा को लेकर एक संवेदनशील और सक्रिय तंत्र विकसित किया गया है, जो समय पर जरूरतमंद बच्चों तक मदद पहुंचा रहा है। महिला कल्याण विभाग की निदेशक डॉ. वंदना वर्मा के अनुसार, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन अब जमीनी स्तर पर एक मजबूत नेटवर्क के रूप में काम कर रही है। प्रदेश के सभी जिलों में हेल्पलाइन यूनिट सक्रिय हैं और संकट में फंसे बच्चों तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही 77 हजार से अधिक बच्चों को इस सेवा के माध्यम से मदद दी गई है, जो इसकी बढ़ती प्रभावशीलता को दर्शाता है। हेल्पलाइन पर कॉल मिलने के बाद टीम 60 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर बच्चों को सुरक...

दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध के शांति संदेश की जरूरत: ब्रजेश पाठक

चित्र
लखनऊ 31 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में दुनिया को युद्ध नहीं, बल्कि भगवान बुद्ध के शांति और करुणा के संदेश की आवश्यकता है। श्री पाठक मंगलवार को डॉ. आंबेडकर महासभा ट्रस्ट द्वारा उद्यान भवन में आयोजित सेमिनार ‘‘विश्व युद्ध के खतरे और बुद्ध की प्रासंगिकता’’ को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की अवधारणा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में समस्त जीव-जगत और प्रकृति को एक परिवार माना गया है। सनातन परंपरा में पशु-पक्षियों और पेड़-पौधों तक के संरक्षण का भाव निहित है, लेकिन वर्तमान वैश्विक हालात चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि मानवता की रक्षा के लिए भारत को नेतृत्वकारी भूमिका निभानी चाहिए, क्योंकि यहीं से भगवान बुद्ध के शांति संदेश का प्रसार हुआ। सेमिनार में आधार पत्र प्रस्तुत करते हुए डाॅ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि दुनिया आज संभावित विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ी है। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, चीन-ताइवान विवाद और खाड़ी क्षेत्र की स्थिति को वैश्विक संकट ...

भाजपा की छवि और रुपये में ‘गिरावट की होड़’: अखिलेश

चित्र
लखनऊ 31 मार्च (वार्ता) डॉलर के मुकाबले तेजी से गिरते रुपये को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुये कहा कि इस समय रुपये की गिरावट और भाजपा की छवि के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है। जैसे-जैसे भाजपा नेताओं के कथित कांड, कुकर्म और भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे पार्टी की छवि लगातार गिरती जा रही है। श्री यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा और उसके सहयोगियों से जुड़े मामलों का खुलासा तो हो रहा है, लेकिन जिम्मेदारी तय करने के बजाय इस्तीफे नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर नैतिक दिवालियापन का आरोप लगाते हुए कहा कि यह स्थिति अब चरम पर पहुंच चुकी है। उन्होंने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि गलत फैसलों के कारण देश की अर्थव्यवस्था संकट में है। रुपये की कीमत लगातार गिर रही है और महंगाई बढ़ती जा रही है, जिससे आम जनता पर भारी बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के लिए देश के कई हिस्सों में लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, जो सरकार की विफलता को दर्शाता है। अखिलेश यादव ने कहा कि वैश्विक स्तर पर चल रहे युद्ध क...

मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का संचालन आठ अप्रैल से

चित्र
गोरखपुर, 31 मार्च (वार्ता) रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए मऊ–कोलकाता–मऊ विशेष ट्रेन का संचालन वाया गोरखपुर करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मऊ से 8 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार तथा कोलकाता से 9 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को कुल 15 फेरों के लिए चलाई जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि गाड़ी संख्या 05096 मऊ–कोलकाता विशेष ट्रेन 8 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार को मऊ जंक्शन से 13:30 बजे प्रस्थान कर बेल्थरा रोड, सलेमपुर, भटनी, भाटपार रानी, मैरवा, सीवान, एकमा, छपरा, दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल जंक्शन, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान और बैण्डेल होते हुए अगले दिन 08:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05095 कोलकाता–मऊ विशेष ट्रेन 9 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता से 13:20 बजे प्रस्थान कर उन्हीं स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 07:45 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में एसएलआरडी के 2, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 5, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 1 तथ...

बिजली की बढ़ती मांग को लेकर एनटीपीसी रिहंद अधिकतम उत्पादन के लिये तैयार

चित्र
सोनभद्र, 31 मार्च (वार्ता) खाड़ी क्षेत्र में चल रहे तनाव के बीच एलपीजी और पेट्रोलियम उत्पादों की संभावित कमी तथा इंडक्शन चूल्हों के बढ़ते उपयोग से बिजली की मांग में वृद्धि को देखते हुए एनटीपीसी रिहंद अधिकतम उत्पादन के लिए पूरी तरह तैयार है। एनटीपीसी रिहंद के मुख्य महाप्रबंधक संजय असाटी ने मंगलवार को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में 28 फरवरी तक संयंत्र ने 19.74 बिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया है। साथ ही 82.7 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) के साथ यह देश में चौथे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि परियोजना की उच्च संचालन दक्षता और उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाती है। 3000 मेगावाट क्षमता वाला एनटीपीसी रिहंद उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा बिजली उत्पादन संयंत्र है। असाटी ने स्पष्ट किया कि खाड़ी क्षेत्र की स्थिति का बिजली उत्पादन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और एनटीपीसी रिहंद देश की बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि संयंत्र इस वर्ष भी अधिकतम उत्पादन कर नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

भारत में दिखेगा ‘पिंक मून’ 2026: जानिए क्या है ? यह खगोलीय घटना और कैसे देखें ?

चित्र
खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि अप्रैल 2026 की शुरुआत एक शानदार खगोलीय घटना से हो रही है, जब आकाश में “पिंक मून” (Pink Moon) दिखाई देगा। यह अप्रैल महीने का पूर्ण चंद्रमा होगा, जिसे दुनिया भर के खगोलप्रेमी बड़े उत्साह से देख सकते हैं। वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला (तारामण्डल), गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, भारत के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि यह एक पूर्णतः प्राकृतिक खगोलीय घटना है, जिसमें चंद्रमा अपने पूर्ण प्रकाशित रूप में दिखाई देता है।   क्या होता है पिंक मून? खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि “पिंक मून” वास्तव में कोई अलग प्रकार का चंद्रमा नहीं है। बल्कि यह अप्रैल महीने की पूर्णिमा (Full Moon) को दिया गया पारंपरिक नाम है। यह हर साल अप्रैल में होने वाली पूर्णिमा है और इसका रंग सामान्यतः सफेद या हल्का पीला ही होता है एवम् “पिंक” नाम सिर्फ सांस्कृतिक है, वैज्ञानिक रूप से, यह वही Full Moon ( पूर्ण चंद्र) है जब चंद्रमा पूरी तरह सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होता है   पिंक मून नाम क्यों पड़ा? खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि यह नाम अमेरिका में खिलने वाले गुलाबी फूल (Phlox) से लिया ...

कुशीनगर से निकलेगा विश्व शांति का संदेश, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2026 शुरू

चित्र
कुशीनगर, 31 मार्च (वार्ता) भगवान गौतम बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर से अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2026 का भव्य शुभारंभ मंगलवार को हुआ। 31 मार्च से दो अप्रैल तक चलने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ दक्षिण कोरिया, जापान, लाओस सहित कई देशों से बौद्ध भिक्षु, संत, विद्वान, नीति-निर्माता और युवा भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का उद्देश्य गौतम बुद्ध के करुणा, शांति और सहअस्तित्व के संदेश को वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिक बनाना है। महापरिनिर्वाण मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन हुआ और “बुद्धा लाइफ गैलरी” का लोकार्पण किया गया। राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की, जबकि जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने अतिथियों का स्वागत किया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि आज के संघर्षपूर्ण वैश्विक माहौल में भगवान बुद्ध के विचार मानवता को शांति और संतुलन की राह दिखाते हैं। उन्होंने इस सम्मेलन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संवाद और सहअस्तित्व को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया। उद्घाटन के बाद शैक्षणिक सत्रों...

रेटिनोब्लास्टोमा से पीड़ित बच्चों में थ्रीडी प्रिंटेड इम्प्लांट जगायेगा आत्मविश्वास

चित्र
लखनऊ 31 मार्च (वार्ता) रेटिनोब्लास्टोमा से पीड़ित छोटे बच्चों के उपचार में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) ने नई उम्मीद जताई है। संस्थान की तरफ से किए गए एक शोध में थ्रीडी प्रिंटिंग तकनीक से तैयार कस्टमाइज्ड पीएलए (पोलिलैक्टिक एसिड ) ऑर्बिटल इम्प्लांट उन बच्चों में आत्मविश्वास जगायेगा, जो नेत्रविहीन हैं। नेत्र रोग विभाग की एम.एस. छात्रा डॉ. शिवानी सुरेश द्वारा द्वारा किया गया यह शोध, उन बच्चों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है, जिनकी आंख कैंसर या अन्य कारणों से निकालनी पड़ती है। ऐसे मामलों में आंख न होने से चेहरे की बनावट (कॉस्मेटिक अपीयरेंस) पर असर पड़ता है। इस दिशा शोधकर्ताओं द्वारा विकसित थ्रीडी प्रिंटेड इम्प्लांट इस समस्या का प्रभावी समाधान प्रस्तुत करता है। रिसर्च के अनुसार, यह इम्प्लांट न केवल सुरक्षित है, बल्कि पारंपरिक (कन्वेंशनल) इम्प्लांट की तुलना में अधिक सटीक फिटिंग देता है, जिससे जटिलताओं का खतरा भी कम हो जाता है। सबसे खास बात यह है कि इसकी लागत बेहद कम करीब 10 रुपये से भी कम बताई गई है, जबकि बाजार में उपलब्ध पारंपरिक इम्प्लांट की कीमत 1500 से 2500 रुपये तक ...

औद्योगिक विकास में यूपी की छलांग: नौ साल में 17 हजार से ज्यादा नए कारखाने, 16 लाख से अधिक रोजगार

चित्र
लखनऊ, 31 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने औद्योगिक विकास के क्षेत्र में बीते नौ वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की है। अप्रैल 2017 से अब तक प्रदेश में 17,841 नए कारखानों का पंजीकरण हुआ है, जो स्वतंत्रता के बाद 70 वर्षों (1947 से मार्च 2017) में पंजीकृत 14,178 कारखानों से भी अधिक है। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस तरह प्रदेश में कुल पंजीकृत कारखानों की संख्या बढ़कर 32,019 हो गई है। सरकार की ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ नीतियों, पारदर्शी प्रक्रियाओं और मजबूत कानून-व्यवस्था ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। सिंगल विंडो सिस्टम, ऑनलाइन क्लीयरेंस, भूमि बैंक और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी सुविधाओं के चलते देश-विदेश के निवेशकों ने यूपी की ओर रुख किया है। यही वजह है कि सितंबर 2023 से अब तक 10,194 नए कारखानों का पंजीकरण हुआ, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में 4,746 इकाइयां जुड़ी हैं। नए पंजीकृत कारखानों में वर्तमान में 16,53,179 लोग कार्यरत हैं। इनमें 15,29,907 पुरुष और 1,23,272 महिलाएं शामिल हैं। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी प्रदेश में सामाजिक-आर्थिक ब...

आठ साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को मृत्युदंडए पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला

चित्र
प्रयागराज,(दिनेश तिवारी ) आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को मृत्यु दंड की सजा सुनाई है।           अदालत ने इस मामले को दुर्लभतम मामला माना। कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि यह समाज की अंतरात्मा को झकझोरने वाला अपराध है।          आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को मृत्यु दंड की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस मामले को दुर्लभतम मामला माना। कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि यह समाज की अंतरात्मा को झकझोरने वाला अपराध है।      मामला जनपद के सोरांव थाना क्षेत्र है। तीन अक्तूबर 2025 को मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया और फिर साक्ष्य मिटाने के लिए सिर कूंचकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।            गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर पॉक्सो कोर्ट के विशेष  न्यायाधीश विनोद कुमार चौरसिया ...

भाजपा भारत की सांस्कृतिक ’विचारधारा का बल है:महापौर गणेश केसरवानी

चित्र
प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी ) महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनैतिक दल ही नहीं है बल्कि भारत का विचार है।       वेणी माधव मंडल के द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण कार्यक्रम में लोगो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनैतिक दल ही नहीं है बल्कि भारत का विचार है और भारतीय संस्कृति की विचारधारा का बल है। उन्होंने कहा कि हम सत्ता के लिए नहीं बल्कि सत्ता में गुणात्मक परिवर्तन के लिए आएं क्योंकि सत्ता हमारे लिए एक मात्र साधन है और साधना मां भारती को परम वैभव तक ले जाने का संकल्प है जिसके लिए हमारे पूर्वजों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। और उन्ही के आदर्शो पर चलकर करोड़ों कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के भाव को लेकर कार्य कर रहे। इस अवसर मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह , पूर्व मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी , सुभाष वैश्य , चेतना ओझा , विकास केसरवानी  आदि मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे

भाजपा का 'डिजिटल प्रशासन' कागजों तक सीमित: अजय राय

चित्र
वाराणसी, 31 मार्च (वार्ता) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन-2026 को नाटक करार देते हुये कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का डिजिटल प्रशासन सिर्फ कागजो तक सीमित है। श्री राय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा, “बनारस में महानाट्य के मंचन के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आगमन हुआ, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 'डिजिटल प्रशासन' कागजों तक सीमित है, क्योंकि वाराणसी का ट्रैफिक मैनेजमेंट और नागरिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।” मोहन यादव के काशी विश्वनाथ धाम पहुंचने के बाद मैदागिन से गोदौलिया मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। इसको लेकर श्री राय ने तंज कसा, “ आए दिन श्रद्धालुओं के साथ मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन का दुर्व्यवहार एक गंभीर चिंता का विषय है। शहर की अव्यवस्था और आम जनता की परेशानियों के बीच भाजपा नेता यहाँ आखिर क्या सीखने आए हैं। जनता सब देख रही है।” काशी आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध...

आपराधिक छवि वाले को टिकट नही देगी बसपा : मायावती

चित्र
लखनऊ 31 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि चुनाव में किसी भी आपराधिक छवि वाले को पार्टी टिकट नही देगी। साथ ही उम्मीदवारों के चयन में सर्वसमाज को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। रविवार को लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की अहम बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को तेज करने पर जोर दिया। बैठक में मायावती ने पार्टी के पिछले दिशा-निर्देशों की समीक्षा करते हुए कहा कि देश और जनहित के प्रति सरकारों की उदासीनता से जनता त्रस्त है और अब वह उम्मीद भरी नजरों से बसपा की ओर देख रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा, मेहनत और लगन के साथ काम करना होगा, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि खासकर उत्तर प्रदेश जैसे बड़े और गरीब राज्य में रोजगार, महंगाई और आजीविका की समस्याएं लगातार गंभीर होती जा रही हैं। सरकारें इन मुद्दों पर ठोस समाधान देने के बजाय केवल वादों और जुमलेबाजी तक सीमित हैं, जिससे आमजन का जीवन और कठ...

योगी की मां पर टिप्पणी करने वाला मौलाना बिहार में धरा गया

चित्र
लखनऊ 31 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माँ पर टिप्पणी करने वाले विवादित मौलाना अब्दुल्ला सलीम को उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र के दलमालपुर गांव में छापेमारी कर हिरासत में लिया है। एसटीएफ उसे लेकर यूपी आ रही है। इस बाबत एसटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार नहीं किया गया है, बल्कि एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मौलाना अब्दुल्ला सलीम मूल रूप से बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत महलगांव का निवासी है। उस पर आरोप है कि उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इन बयानों के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे और अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ बलरामपुर, बहराइच समेत कई जिलों में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज हैं। इनमें धार्मिक भावनाएं आहत करने, समाज में वैमनस्य फैलाने और भ्रामक जानकारी प्रस...

यूपी में परमाणु ऊर्जा संयंत्र की तैयारी, एनटीपीसी ने चिन्हित किए तीन स्थल

चित्र
लखनऊ , 31 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बढ़ती बिजली मांग और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनटीपीसी लिमिटेड ने राज्य में परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। कंपनी ने इसके लिए प्रयागराज, ललितपुर और सोनभद्र को संभावित स्थल के रूप में चिन्हित किया है। एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) दिवाकर कौशिक के अनुसार अंतिम निर्णय राज्य सरकार द्वारा व्यवहार्यता अध्ययन और आवश्यक मंजूरियों के बाद लिया जाएगा। परियोजना के लिए भूमि और जल संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती ऊर्जा मांग और जलवायु लक्ष्यों को देखते हुए परमाणु ऊर्जा को कोयला आधारित बिजली के विकल्प के रूप में विकसित किया जा रहा है। हालांकि, उत्तर प्रदेश जैसे घनी आबादी वाले राज्य में भूमि उपलब्धता एक बड़ी चुनौती है। संयंत्र के लिए बड़े भू-भाग के अधिग्रहण और पुनर्वास की प्रक्रिया परियोजना के क्रियान्वयन में बाधा बन सकती है। यह प्रस्ताव एनटीपीसी की 2032 तक कुल स्थापित क्षमता को 149 गीगावाट तक पहुंचाने की योजना का हिस्सा है, जिसमें 60 गीगावाट गैर...

देश में उर्वरक , पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त भंडार: सरकार

चित्र
नयी दिल्ली 29 मार्च (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर तरह-तरह की आशंकाओं और अटकलों को खारिज करते हुए सरकार ने कहा है कि इस संकट के बावजूद देश में उर्वरकों , पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त भंडार है और वह स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है। उर्वरक की उपलब्धता, उत्पादन, आयात और परिवहन की निरंतर निगरानी के लिए एक आकस्मिक "वार रूम" स्थापित किया गया है। सरकार ने आश्वासन दिया है कि पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखी जाएगी और किसानों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।   पश्चिम एशिया की स्थिति पर अंतर मंत्रालय ब्रीफिंग में सोमवार को संबंधित मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि देश में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध और किसानों को पहले की तरह समान कीमतों पर आपूर्ति दी जा रही है।   उन्होंने कहा कि यूरिया इकाइयों को गैस आपूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए अनेक उपाय किए गए हैं और उर्वरकों की आपूर्ति को कई देशों से विविधीकृत किया जा रहा है। इसके साथ ही उर्वरक की अवैध निकासी, कालाबाजारी और जमाखोरी की भी कड़ी निगरानी की जा रही है। रसोई गैस के मोर्चे पर कंपनियां घरेलू और वाणिज्यिक पीएनजी कनेक्शनो...

मोदी ने 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम में असम और पुड्डुचेरी के भाजपा कार्यकर्ताओं से किया संवाद

चित्र
नयी दिल्ली/गुवाहाटी, 30 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत असम और पुड्डुचेरी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं से संवाद किया। श्री मोदी ने असम में माहौल स्पष्ट रूप से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष होने का दावा करते हुये कहा कि पुड्डुचेरी भी एक बार फिर से राजग पर भरोसा जताने के लिए तैयार है।उन्होंने खुद को भाजपा का एक कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देती है, उसे निभाने के लिए वह हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद' के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि असम में मतदान के रिकॉर्ड टूटेंगे, लेकिन पार्टी को जीत के नए रिकॉर्ड भी बनाने होंगे। उन्होंने जोर दिया कि इसके लिए बूथ स्तर पर मजबूत प्रदर्शन बेहद जरूरी है।   श्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले कांग्रेस केवल कागजों पर समझौते कर लोगों को गुमराह करती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने क...

मुर्मु ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

चित्र
नयी दिल्ली 30 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं । श्रीमती मुर्मु ने सोमवार को अपने संदेश में कहा , " महावीर जयंती के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से जैन भाइयों और बहनों को अपनी शुभकामनाएं और बधाई देती हूं। भगवान महावीर के पांच सिद्धांत - अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह - हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। इन सिद्धांतों को अपनाकर हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। भगवान महावीर ने समाज में व्याप्त बुराइयों के विरुद्ध आवाज उठाई और बेहतर जीवन का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं सदा प्रासंगिक रहेंगी।"   उन्होंने कहा , " इस शुभ अवसर पर, आइए हम भगवान महावीर के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्र की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लें।"

जनगणना 2027 का प्रथम चरण एक अप्रैल से,सभी तैयारियां पूरी

चित्र
नयी दिल्ली, 30 मार्च (वार्ता) सरकार ने जनगणना 2027 के पहले चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्र में लोगों के घरों के सूचीकरण का काम एक अप्रैल से शुरू करने की तैयारी कर ली है।जनगणना के प्रथम चरण में अप्रैल से सितंबर के बीच देशभर में सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में घरों की गणना की जाएगी। दूसरे चरण में व्यक्तियों से संबंधी सूचनाओं को एकत्र किया जाएगा। दूसरे चरण के कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी। सरकार ने जनगणना 2027 के लिए 11178 करोड रुपए का बजट स्वीकृत किया है। भारत के जनगणना महापंजीयक और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने राजधानी में में जनगणना-2027 पर संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस बार गणना में लोगों की जाती संबंधी गणना में की जाएगी। जनगणना अधिनियम 1948 के अनुसार लोगों की व्यक्तिगत सूचनाओं गोपनीय रखे जाएंगे और उनका किसी लाभ या अदालत आदमी प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। प्रौद्योगिकी का प्रयोग बड़े स्तर पर किया जा रहा है जिसमें लोग स्वयं की गणना भी कर सकेंगे। इसके लिए लोगों को अपने अपने क्षेत्र में जनगणना शुरू होने से 15 दिन पहले डिजिटल माध्यम से अपनी सूचनाओं को द...

भाजपा का ममता पर चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने और मतदाताओं को धमकाने का आरोप, आयोग से शिकायत

चित्र
नयी दिल्ली, 30 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने और मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया है। इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और किरेन रिजिजू के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज करायी।   भाजपा प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, किरण रिजिजू और सुकांत मजूमदार के साथ-साथ अनिल बलूनी और पार्टी के कई नेता शामिल थे। नेताओं ने आयोग को एक ज्ञापन सौंपकर राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की।   श्री रिजिजू ने मीडिया से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लोगों के घरों में जाकर धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने प्रशासन और पुलिस की मदद से पूरे चुनाव को "हाईजैक" कर लिया है।   भाजपा नेताओं का दावा है कि पिछले चुनावों में भी सत्ताधारी दल ने दबाव और दादागिरी के जरिए जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और इसे किसी भी तरह से प्रभावित नहीं किया...

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने दिया योजनाओं व उपलब्धियों का ब्यौरा

चित्र
गोरखपुर 30 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनीतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेश में पशुपालन, दुग्ध उत्पादन एवं पशुधन विकास से जुड़ी योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि जैव विविधता से समृद्ध उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक पशुधन वाला राज्य है। मंत्री ने एनेक्सी सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि वर्ष 2019 की 20वीं पशुगणना के अनुसार प्रदेश में 190.20 लाख गोवंश, 330.17 लाख महिषवंश, 144.80 लाख बकरी, 9.85 लाख भेड़ एवं 4.09 लाख सूकर हैं। वर्ष 2025 की 21वीं पशुगणना पूर्ण हो चुकी है जिसका अंतिम आंकड़ा केंद्र सरकार द्वारा जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023.24 में प्रदेश में 387.79 लाख मीट्रिक टन दुग्ध, 589.48 करोड़ अंडे तथा 1259 हजार टन मांस का उत्पादन हुआ। पशुपालकों को घर.घर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल वेटरिनरी यूनिट योजना के तहत टोल फ्री नंबर 1962 संचालित है। वर्ष 2024.25 में 15.93 लाख पशुपालकों के 32.34 लाख पशुओं तथा 2025.26 में अब तक 5.70 लाख पशुपालकों के 11.16 लाख पशुओं का उपचार किया गया।प्रदेश में वर्...

ऊर्जा उत्पादन में नये कीर्तिमान गढ़ रही है एनटीपीसी विंध्याचल

चित्र
सोनभद्र, 30 मार्च (वार्ता) एशिया की सबसे बड़ी और विश्व की आठवीं सबसे बड़ी विद्युत उत्पादन इकाइयों में शामिल एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना लगातार ऊर्जा उत्पादन में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। परियोजना प्रमुख संजीव कुमार शाहा ने सोमवार को बताया कि विंध्याचल की वर्तमान उत्पादन क्षमता 4783 मेगावाट है, जिसमें कोयला, सौर और जल स्रोतों से बिजली का उत्पादन किया जाता है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए अधिकतम उत्पादन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि परियोजना में पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्लांट से निकलने वाली कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य हानिकारक गैसों को कैप्चर कर उनका निस्तारण किया जाता है, जिससे प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। कैप्चर की गई गैसों से मेथेनॉल तैयार कर उसका उपयोग भी किया जा रहा है। कोयले की आपूर्ति के संबंध में उन्होंने बताया कि निकटवर्ती एनसीएल परियोजनाओं से रेलवे के माध्यम से नियमित रूप से कोयला प्राप्त हो रहा है, जिससे बिजली उत्पादन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि विंध्याचल परियोजना ऊर्जा ...

उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदले कप्तान

चित्र
लखनऊ, 30 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 27 अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इस सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार कई अहम जिलों में नए पुलिस कप्तानों की नियुक्ति की गई है। सौरभ दीक्षित को शाहजहांपुर का नया एसपी बनाया गया है। ईलामारन जी. को एटा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। आदित्य लांग्हे को चंदौली से हटाकर फिरोजाबाद की कमान सौंपी गई है। सोमेन्द्र मीना को रामपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।शक्ति मोहन अवस्थी को महाराजगंज का एसपी नियुक्त किया गया है। इस तबादला सूची की खास बात यह रही कि बड़े कमिश्नरेट क्षेत्रों से अधिकारियों को जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। अमित कुमार आनंद और डॉ. दीक्षा शर्मा को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। विश्वजीत श्रीवास्तव को लखनऊ से हटाकर बहराइच का एसपी नियुक्त किया गया है। जिलों के साथ-साथ पीएसी और विशेष सुरक्षा बल में भी बदलाव किए गए हैं। राजेश द्विवेदी को 38वीं व...

यूपीएसआईएफएस के छात्रों को सरकार बनाएगी "धुरंधर", चार संस्थानों से होगा करार

चित्र
लखनऊ, 30 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज (यूपीएसआईएफएस) के छात्रों को फॉरेंसिक की फील्ड में धुरंधर बनाने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके लिए सरकार फॉरेंसिक के क्षेत्र में कार्य कर रहे विश्वविद्यालयों के साथ करार करने जा रही है। जिससे यूपीएसआईएफएस के छात्रों को इंटर्नशिप, रिसर्च और प्रैक्टिकल एक्सपोजर के व्यापक अवसर मिल सकें। यूपीएसआईएफएस की तरफ से जिन संस्थानों से करार प्रस्तावित है, उनमें महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर, धीरूभाई अंबानी यूनिवर्सिटी गांधीनगर, उत्तर प्रदेश कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) शामिल हैं। सोमवार को यूपीएसआईएफएस के डायरेक्टर जीके गोस्वामी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फॉरेंसिक साइंस के छात्रों को ‘जॉब रेडी’ बनाना चाहते हैं। अब तक फॉरेंसिक शिक्षा में थ्योरी का दबदबा ज्यादा था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल पर विशेष फोकस है। इसी के तहत इन संस्थानों से एमओयू होने जा रहा है। इन एमओयू के जरिए छात्रों को केस स्टडी, पोस्टमा...

सुदृढ़ आजीविका के साथ घरेलू बायोगैस प्लांट की भी सौगात

चित्र
गोरखपुर 30 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोडयूसर्स ऑर्गनाइजेशन की सदस्य शेयरहोल्डर बनीं महिलाओं ने न केवल आजीविका को सुदृढ़ किया है बल्कि अब उनके घर की ईंधन संबंधी जरूरतें भी मुफ्त में पूरी होती दिख रही हैं। इस एमपीओ ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से शुरुआती चरण में 100 सदस्य महिलाओं के घर घरेलू बायोगैस प्लांट स्थापित कराया है। इससे इन महिलाओं की रसोई अब गोबर गैस से पकने लगी है। प्लांट का अवशेष खेती के लिए जैविक खाद के रूप में काम आ रहा है। एमपीओ का लक्ष्य हर सदस्य महिला के घर घरेलू बायोगैस का प्लांट स्थापित करने का है। श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन का गठत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से हुआ है। वर्ष 2019 में बनी बुंदेलखंड की बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर्स कंपनी से जुड़ी महिलाओं द्वारा डेयरी सेक्टर में दिए जा रहे उल्लेखनीय योगदान और इसके जरिये लिखी जा रही महिला स्वावलंबन की कहानी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्य क्षेत्रों में भी महिलाओं की भागीदारी वाले...

उप्र में आंधी पानी को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

चित्र
लखनऊ, 30 मार्च (वार्ता) मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में मेघगर्जन, वज्रपात, तेज झोंकेदार हवाओं और ओलावृष्टि के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में 29 मार्च से शुरू हुआ बारिश का दौर एक अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। 30 और 31 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा, झोंकों में 50 किमी/घंटा तक) और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, बागपत, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, इटावा, जालौन, झांसी समेत कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का खतरा अधिक बताया गया है। वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा है कि खराब मौसम के दौरान घरों में रहें, बिजली उपकरणों को अनप्लग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें। पेड़ों के नीचे शरण न लेने तथा खुले स्थानों से दूर रहने की भी सलाह ...

पीसीएस-2024: यूपी की पारदर्शी परीक्षा प्रणाली बनी देशभर में भरोसे का प्रतीक

चित्र
लखनऊ, 30 मार्च ( वार्ता) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस-2024) के ताजा परिणामों ने न सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश में यूपी की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को मजबूत किया है। इस बार चयन सूची में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ 10 अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों की सफलता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पारदर्शिता और योग्यता आधारित चयन के कारण यूपी की परीक्षाएं अब राष्ट्रीय स्तर पर भरोसे का प्रतीक बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकसित “यूपी मॉडल” अब एक ऐसी व्यवस्था के रूप में उभर रहा है, जहां बिना किसी भेदभाव के प्रतिभा को अवसर मिलता है और मेहनत का सीधा परिणाम दिखाई देता है। पीसीएस-2024 में कुल 932 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जिनमें से 92.7 प्रतिशत (864) उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, जबकि 7.3 प्रतिशत (68) अभ्यर्थी अन्य राज्यों से हैं। बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, झारखंड, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के उम्मीदवारों की सफलता यह दर्शाती है कि यूपी की परीक्षा प्रणाली अब देशभर के युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। राज्यवार आंकड़ों में मध्...

केजीएमयू में पहली बार हुई डीबीएस सर्जरी, पार्किंसंस मरीज को मिली नई उम्मीद

चित्र
लखनऊ, 27 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में पहली बार डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (डीबीएस) सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। सर्जरी के बाद मरीज स्वास्थ्य लाभ पर है। संस्थान में यह सर्जरी 50 वर्षीय महिला मरीज पर की गई, जो पिछले 25 वर्षों से पार्किंसन बीमारी से पीड़ित थीं। लंबे समय से दवाइयों के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था और उन्हें गंभीर मोटर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में उनकी जीवन गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से डीबीएस सर्जरी का निर्णय लिया गया। यह जटिल प्रक्रिया बीते 27 मार्च को सफलतापूर्वक पूरी की गई, जो केजीएमयू में फंक्शनल न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। सर्जरी में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज़ (निमहांस), बेंगलुरु के विशेषज्ञो में डॉ. द्वारकानाथ श्रीनिवास और डॉ. विक्रम होला का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा। वहीं केजीएमयू के न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी विभागों की संयुक्त टीम ने इस जटिल ऑपरेशन को अंजाम दिया। वही सर्जरी करने वाली ट...

यूपी पुलिस के 1592 आरक्षियों को मिली पदोन्नति, बनाये गए मुख्य आरक्षी

चित्र
लखनऊ 30 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े स्तर पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी करते हुए 1592 आरक्षी नागरिक पुलिस को मुख्य आरक्षी (हेड कॉन्स्टेबल) पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति चयन वर्ष 2025-26 में उत्पन्न रिक्तियों के सापेक्ष ज्येष्ठता के आधार पर की गई है। इस बावत पुलिस मुख्यालय की तरफ से सोमवार को आदेश जारी कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक स्थापना अमृता मिश्रा के स्तर से जारी आदेश के मुताबिक यह निर्णय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 14 मार्च को जारी चयन परिणाम के आधार पर लिया गया है, जिसे पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा अनुमोदित किया गया है। कुल 2271 योग्य पाए गए कर्मियों में से फरवरी 2026 की रिक्तियों के अनुसार 1592 आरक्षियों को पदोन्नति दी गई है। आदेश के अनुसार, पदोन्नत मुख्य आरक्षी अपने वर्तमान तैनाती स्थल पर ही कार्यभार ग्रहण करेंगे और कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे। यह अवधि आवश्यकतानुसार बढ़ाई भी जा सकती है। साथ ही, सभी पदोन्नत कर्मियों के लिए मुख्य आरक्षी पद से संबंधित आधारभूत प्रशिक्षण उत्तीर्ण करन...

उप्र विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा, 31 मार्च को लखनऊ में अहम बैठक

चित्र
लखनऊ 30 मार्च (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की तरफ से 31 मार्च को लखनऊ स्थित राज्य कार्यालय में समीक्षा बैठक बुलाई गई है। यह बैठक आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बुलाई गई है। बैठक में प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, जमीनी पकड़ और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। साथ ही, पार्टी के जनाधार को बढ़ाने और आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए विशेष रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक का मुख्य फोकस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और नए मतदाताओं को जोड़ने की योजना बनाना है। इसके अलावा, पिछले चुनावों के प्रदर्शन का विश्लेषण करते हुए कमियों को दूर करने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे। बैठक में उम्मीदवारों के चयन पर फोकस करने के साथ ही विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति पर चर्चा होगी। राजनीतिक जानकार...

मुख्यमंत्री योगी ने अभिभावकों और विद्यार्थियों के नाम लिखा पत्र

चित्र
लखनऊ, 30 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर प्रदेश के विद्यार्थियों और अभिभावकों के नाम एक प्रेरणादायक पत्र जारी किया है। “योगी की पाती” शीर्षक से जारी इस संदेश में उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा, संस्कार और समग्र विकास पर विशेष जोर दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि नया शैक्षणिक सत्र नई उम्मीदों और अवसरों के साथ शुरू हो रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और विद्यालय की अन्य गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपने संदेश में भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बच्चों को कर्तव्यनिष्ठ और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी। साथ ही स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को जीवन में उतारने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों को तकनीक का सही उपयोग करने, स्क्रीन टाइम कम करने और खेलकूद व योग को दिनचर्या का हिस्सा बनान...