संदेश

मई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राहुल गांधी ने सीबीएसई उत्तर पुस्तिकाओं को फोन से स्कैन करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार को घेरा

चित्र
नयी दिल्ली, 31 मई (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि 18.5 लाख बच्चों की उत्तर पुस्तिकाओं को नियमों को ताक पर रखकर मोबाइल फोन से स्कैन किया गया, जिसके कारण बच्चों के अंकों का गलत मूल्यांकन हुआ। श्री गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में निविदा शर्तों में किए गए बदलावों को सिलसिलेवार तरीके से साझा करते हुए इसे एक बड़ा 'फर्जीवाड़ा' करार दिया है। कांग्रेस नेता के अनुसार, इस पूरे मामले की शुरुआत निविदा प्रक्रिया से हुई। सीबीएसई ने मई 2025 में जारी किए गए टेंडर में स्पष्ट रूप से यह शर्त रखी गई थी कि उत्तर पुस्तिकाओं को ऑटोमैटिक रोबोटिक स्कैनर्स के जरिए स्कैन किया जाए, उनकी बाइंडिंग (स्पाइन) सुरक्षित रहे और स्कैनिंग कम से कम 300 डीपीआई की गुणवत्ता पर हो। इसके बाद अगस्त में इसी टेंडर को दोबारा जारी किया गया, जिसमें से इन सभी कड़े नियमों को गुपचुप तरीके से हटा दिया गया। इसमें 'रोबोटिक स्कैनर्स' की जगह सामान्य 'स्कैनर्स' शब्द का इस्तेमाल किया गया और...

जनरल सुब्रमणि ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

चित्र
नयी दिल्ली 31 मई (वार्ता ) जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने रविवार को प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) तथा सैन्य मामलों के विभाग के सचिव का पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्हें तीनों सेनाओं द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।   चार दशक से अधिक समय तक सेना में रहकर राष्ट्र की सेवा करने वाले जनरल सुब्रमणि को दिसंबर 1985 में गढ़वाल राइफल्स में नियुक्त किया गया था। उनके विशिष्ट सैन्य जीवन में अनेक महत्वपूर्ण कमान एवं स्टाफ नियुक्तियाँ शामिल रही हैं, जिनमें द्वितीय कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, केंद्रीय कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ तथा सेना के उप प्रमुख का पद शामिल है। सीडीएस का पदभार ग्रहण करने से पूर्व वह राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत थे।   इस नियुक्ति के साथ ही वह देश के तीसरे सीडीएस हो गए है। देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, और दूसरे सीडीएस जनरल अनिल चौहान रहे हैं।   जनरल सुब्रमणि ने अपने पूर्ववर...

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में डिजिटल भविष्य की पहल

चित्र
गोरखपुर 31 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब द्वारा आयोजित संगोष्ठी पर किये गये मांग पर एक डजिटल लाइब्रेरी के लिए एक विस्तृत और व्यवस्थित प्रस्ताव तैयार कर जल्द से जल्द शासन को भेजा जाए, ताकि इस योजना को शीघ्र स्वीकृति मिल सके। श्री सिंह ने यह भी आश्वासन दिया कि प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद वह स्वयं इस परियोजना को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे, जिससे गोरखपुर प्रेस क्लब में अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो सके। कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष ओमकार द्विवेदी ने प्रेस क्लब में एक आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की महत्वपूर्ण मांग रखी, जिसे मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने गंभीरता से लिया। संगोष्ठी में उपस्थित पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य अतिथियों के बीच जब डिजिटल लाइब्रेरी का प्रस्ताव सामने आया, तो इसे समय की आवश्यकता बताते हुए व्यापक समर्थन मिला। अध्यक्ष ओमकार द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि बदलते दौर में पत्रकारिता पूरी तरह डिजिटल हो चुकी ...

सिद्ध पीठ शाकुम्भरी देवी मन्दिर के कपाट एक जुन तक बन्द रहेगे

चित्र
सहारनपुर 31 मई(वार्ता) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित माँ शाकुम्भरी देवी मन्दिर के मंदिर व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के अलर्ट को मद्देनजर रखते हुए और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए 01 जून 2026 तक मंदिर में दर्शन बंद रहेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि मौसम को देखते हुए मंदिर आने से बचें। उन्होंने बताया कि यदि मौसम सही रहा तो मंदिर 2 जून 2026 से पुनः दर्शनार्थ खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि 28 मई को अचानक आधी तुफान व भारी वर्षा से नदी का जलस्तर बढ जाने से मन्दिर परिसर मे भारी वर्षा व जन हानि होने से मौसम विभाग की चेतावनी प्राप्त हुई है सुरक्षा की दृष्टि से यह समय बढाया गया है।

स्वतंत्रता, सुरक्षा और डिजिटल भविष्य पर जोर, अतिथियों का सम्मान’

चित्र
गोरखपुर31 मई (वार्ता) हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस क्लब के वातानुकूलित सभागार में रविवार को “हिंदी पत्रकारिता, विरासत, संघर्ष और भविष्य” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली यात्रा, उसके संघर्षपूर्ण इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर शिक्षाविदों, वरिष्ठ पत्रकारों एवं बड़ी संख्या में मीडिया कर्मियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति माननीय कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में हिंदी पत्रकारिता के इतिहास को याद करते हुए कहा कि पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने 30 मई 1826 को कलकत्ता से हिंदी के पहले समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन कर एक ऐतिहासिक शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के शासनकाल में इस प्रकार का कार्य अत्यंत साहसिक था और यह भारतीय समाज को अपनी भाषा में अभिव्यक्ति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम था। उन्होंने कहा ...

मन की बात की 134वीं कड़ी में प्रधानमंत्री के सम्बोधन

चित्र
  ( PIB Delhi ) मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार। ‘मन की बात’ में एक बार फिर आपसे जुड़कर मुझे बेहद खुशी हो रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों में हमारे देश के लोग देशहित में, समाजहित में, ऐसी अद्भुत चीजें कर रहे हैं और जब उनके विषय में सुनते हैं तो हमें एक नई प्रेरणा मिलती है। आज कार्यक्रम की शुरुआत, मैं  athletics  में देश की ऐसी ही उपलब्धि से करूंगा। कुछ दिन पहले ही झारखंड के रांची में  National Senior Athletics Federation Competition  हुआ। इसमें करीब  800 athletes  ने हिस्सा लिया - देशभर से आए थे। इस दौरान चार अलग-अलग  event  में चार  national record  टूटे। गुरिंदरवीर सिंह, विशाल टीके, तेजस्विन शंकर, देव मीणा और कुलदीप कुमार।  इन साथियों ने अलग-अलग  category  में नए  record  बनाए। मैं सबसे पहले तो इन सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ।  साथियो, एक  event  जिसकी देशभर में बहुत चर्चा हो रही है, वह है –  100 meter Race,  सौ  meter  की दौड़। महज दो दिनों के भीतर  Men’s 100 meter ...

मोदी, राजनाथ, शाह सहित विभिन्न नेताओं ने किया लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को उनकी जयंती पर नमन

चित्र
नयी दिल्ली 31 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित विभिन्न नेताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के मौके पर उन्हें नमन किया है। श्री मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिख, "लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती के पावन अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! अपनी बुद्धिमत्ता, करुणा और लोक-कल्याण के प्रति अटूट समर्पण के लिए, पूरा राष्ट्र उन्हें अत्यंत आदर और सम्मान के साथ याद करता है। उनका जीवन सुशासन, राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक गौरव का एक अनुकरणीय आदर्श है। उन्होंने सदैव अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ नेतृत्व किया।" उन्होंने कहा, "देश भर में पवित्र मंदिरों और तीर्थस्थलों के पुनर्निर्माण से लेकर सभी के लिए न्याय और कल्याण सुनिश्चित करने तक उन्होंने अतुलनीय योगदान दिया। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक चेतना को और अधिक सुदृढ़ किया। समाज, संस्कृति और राष्ट्र-निर्माण के प्रति उनकी निष्ठा देश की हर पीढ़ी को निरंतर प्रेरित करती रहेगी।" श्री सिंह ने सोशल मीडिया पर एक्स पर लिखा, "लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ...

भारत के जनजागरण का उत्सव है हिन्दी पत्रकारिता की 200वीं सालगिरह

चित्र
नयी दिल्ली, 30 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिन्दी पत्रकारिता की द्विशताब्दी को भारत की चेतना, विचार और जनजागरण का उत्सव बताते हुए कहा कि वर्ष 1826 में 'उदन्त मार्त्तण्ड' के प्रकाशन से शुरू हुई हिन्दी पत्रकारिता की यात्रा देश की सांस्कृतिक और वैचारिक धारा को सशक्त बनाने वाली रही है। हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय के स्वायत्त संस्थान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) और माधवराव सपरे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में हिन्दी के प्रथम समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड और उसके संपादक युगल किशोर शुक्ला के सम्मान में स्मारक डाक टिकट तथा प्रथम दिवस आवरण जारी किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का संदेश आईजीएनसीए के अध्यक्ष रामबहादुर राय ने पढ़कर सुनाया। श्री मोदी ने संदेश में कहा, "वर्ष 1826 में 'उदन्त मार्त्तण्ड' के प्रकाशन के साथ आरंभ हुई हिन्दी पत्रकारिता की द्विशताब्दी की यात्रा का यह अहम पड़ाव भारत की चेतना, विचार और जनजागरण का उत्सव है।" स...

योगी सरकार ने 5 साल में भरीं माध्यमिक शिक्षा की 33,401 सीटें, खत्म हुआ भर्ती संकट

चित्र
लखनऊ, 31 मई ( वार्ता) उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों से लंबित भर्ती प्रक्रिया को योगी आदित्यनाथ सरकार ने मिशन मोड में पूरा कर व्यवस्था को नया संबल दिया है। अप्रैल 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रधानाचार्य, प्रवक्ता और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के कुल 33,401 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी की। सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2012 से 2017 तक माध्यमिक शिक्षा में भर्ती प्रक्रिया लगभग ठप रही। इसके चलते विद्यालयों में हजारों पद रिक्त हो गए और विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी का सीधा असर पढ़ाई की गुणवत्ता पर पड़ा। योगी सरकार के गठन के बाद भर्ती को प्राथमिकता दी गई। पारदर्शी और मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया अपनाते हुए अब तक प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी): 27,297 , प्रवक्ता: 5,321 और प्रधानाचार्य के 783 पदों पर नियुक्ति हुई है । बड़ी संख्या में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की नियुक्ति से स्कूलों में शैक्षणिक नेतृत्व मजबूत हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि इससे शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में गति आई है और स्मार्ट क्लास, ICT लैब, विज्ञान-कंप्यूटर प्रयोगशाला ...

श्री काशी विश्वनाथ धाम में माता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर पुष्पार्पण, अर्चन एवं आरती

चित्र
वाराणसी, 31 मई (वार्ता) लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर स्मरण करते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा धाम में माता का पुण्य स्मरण, अर्चन एवं आरती का आयोजन किया गया। श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित माता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर उनके सनातन धर्म में अतुलनीय योगदान का पुण्य स्मरण किया गया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अधिकारीगणों तथा अन्य कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पुष्पार्पण एवं श्रद्धा स्मरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सनातन लोकचेतना को स्फूर्ति एवं जीवंत रखने में माता अहिल्याबाई होलकर का अप्रतिम योगदान है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अनेक बार खंडन एवं पुनर्निर्माण के संकटपूर्ण इतिहास में वर्तमान स्वरूप के लिए माता अहिल्याबाई होलकर का योगदान अविस्मरणीय है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास सनातन धारा के महापुरुषों एवं महनीय मातृशक्तियों की महान कथाओं को संरक्षित, प्रचारित एवं लोकप्रचलित कर सनातन प्रेरणा पुंज को सदैव प्रज्वलित रखने हेतु कृतसंकल्प है। न्यास सनातन चेतना को जागृत रखने के दायित्व को अंगीकृत करते हुए इस दायित्व के ...

ग्रामीण युवाओं को अब सिर्फ हुनर नहीं, व्यक्तित्व भी निखारेगा कौशल मिशन का नया कैलेंडर

चित्र
लखनऊ , 30 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण युवाओं को रोजगार के लिए सिर्फ तकनीकी प्रशिक्षण देने तक सीमित न रखते हुए अब उनके व्यक्तित्व विकास पर भी फोकस शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत चलने वाले सभी आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों के लिए सालभर का गतिविधि कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर के तहत हर महीने राष्ट्रीय दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता, उद्यमिता सत्र, डिजिटल साक्षरता और करियर वर्कशॉप आयोजित होंगे। करियर काउंसलिंग से लेकर अंग्रेजी बोलने और रिज्यूम बनाने की ट्रेनिंग तक, युवाओं को कॉरपोरेट माहौल के हिसाब से तैयार किया जाएगा। कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि अब ग्रामीण युवा सिर्फ तकनीकी दक्षता नहीं, बल्कि संवाद, नेतृत्व और आत्मविश्वास से भी सशक्त बनेंगे। मिशन निदेशक पुलकित खरे के अनुसार, हर केंद्र में सांस्कृतिक, खेल, डिजिटल, साहित्य, पर्यावरण और उद्यमिता जैसे छह क्लब अनिवार्य होंगे, जिनमें छात्राओं और दिव्यांग प्रशिक्षुओं की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी। कौशल मिशन का यह कदम युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे खोलने के साथ आत्मविश्वास बढ...