संदेश

जून, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना का डीएम ने किया निरीक्षण

चित्र
  देवरिया, 30 जून। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज सायं लगभग 4:30 बजे समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम पद्धति विद्यालय, मेहरौना का निरीक्षण किया।           निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की सभी तैयारियां समय से पूर्ण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में साफ-सफाई सहित सभी मूलभूत सुविधाएं, स्टेशनरी, पाठ्य-पुस्तकें एवं अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित कर ली जाए।          जिलाधिकारी ने विद्यालय में उपलब्ध स्टाफ की भी जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि विद्यालय में प्रधानाचार्य सहित कुल सात संविदा शिक्षक कार्यरत हैं तथा एक फार्मासिस्ट और एक लिपिक नियमित कर्मचारी के रूप में तैनात हैं।            जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर पठन-पाठन व्यवस्था तथा सभी आवश्यक संसाधनों एवं आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। ...

डेल ने पावरस्टोर एलीट भारत में पेश किया

चित्र
नयी दिल्ली, 30 जून (वार्ता) प्रौद्योगिकी कंपनी डेल ने एआई के लिए उद्यमों की बढ़ती स्टोरेज आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भारत में पावरस्टोर एलीट पेश किया है। भारत में कंपनी के इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस ग्रुप के प्रमुख वेंकट सीताराम ने यहां मंगलवार को एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी ने एआई अवसंरचना से जुड़े कई और समाधानों की भी घोषणा की। ये सभी समाधान मिलकर एक डेल एआई इकोसिस्टम तैयार करेंगे। यह अगस्त से भारत में उपलब्ध होगा। श्री सीताराम ने कहा कि पावरस्टोर एलीट कंपनियों के तेजी से बढ़ते डाटा और एआई वर्कलोड के प्रबंधन में उनकी मदद करेगा। यह डेल के पावरस्टोर का तीसरा संस्करण जेन-3 है। यह ज्यादा वर्कलोड लेने में सक्षम है, उद्यमों को वेंडर-लॉकइन से आजादी देता है और बिना किसी डाउनटाइम के इस प्लेटफॉर्म को अपनाया जा सकता है। जो ग्राहक पहले से डेल के जेन-1 या जेन-2 संस्करण का इस्तेमाल कर रहे हैं वे बिना किसी परेशानी के जेन-3 को अपना सकते हैं। कंपनी ने डेल प्राइवेट क्लाउड की भी घोषणा की। न्युटनिक्स और पावरस्टोर के साथ प्राइवेट क्लाउड जुलाई से देश में उपलब्ध होगा। वहीं, वीएमवेय...

जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल में अपील दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

चित्र
नयी दिल्ली, 30 जून (वार्ता) सरकार ने जीएसटी अपीलीय पोर्टल पर अपीलें दर्ज करवाने की भरमार से उत्पन्न दवाब को हल्का करने के लिए वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय ट्रिब्यूनल (जीएसटीएटी) के समक्ष अपील दाखिल करने की अंतिम तिथि अगले माह की 31 तारीख तक बढ़ा दी है। इससे पहले, 17 सितंबर 2025 को जारी एक सरकारी अधिसूचना के माध्यम से केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) अधिनियम की धारा 112(1) के साथ धारा 112(3) को जोड़कर उनके अंतर्गत जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल के समक्ष अपील दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गयी थी। वित्त मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि विभिन्न हितधारकों से हाल में प्राप्त सुझावों और अभ्यावेदनों को ध्यान में रखते हुए अंतिम तिथि बढ़ायी गयी है। जीएसटीएटी पोर्टल पर अंतिम दिन अपील दाखिल करने की होड़ के कारण कठिनाइयां हो रही थी जिसे देखते हुए इसकी तारीख बढ़ाई गयी है। सरकार ने कहा है कि उसने अपील के लिए 30 जून की अंतिम तिथि सितंबर 2025 में ही अधिसूचित कर दी थी। उल्लेखनीय है कि पिछले 15 दिन में ही 30,000 अपीलें दाखिल की गईं और हाल के दिनों में अपील दर्ज कराने क...

शाह ने एफसीआरए 2.0 पोर्टल तथा ई- ओसीआई कार्ड का शुभारंभ किया

चित्र
नयी दिल्ली 30 जून (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को यहां विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम , एफसीआरए 2.0 पोर्टल तथा ई- ओसीआई कार्ड का शुभारंभ किया और कहा कि इससे नागरिकों को सुविधाएं बढेंगी। श्री शाह ने कहा कि इन दोनों पहलों से नागरिकों की सुविधाएं बढेंगी और विशेष रूप से एफसीआरए पोर्टल से दान प्राप्त करने वालों की दिक्कतें दूर होंगी। उन्होंने कहा, " जब नीयत साफ हो, नीति स्पष्ट हो और तकनीक को स्वीकारने की मानसिकता तो सभी प्रकार का शासन ईमानदार लोगों के लिए बहुत सरल हो जाता है, गलत करने वालों पर पैनी निगरानी की व्यवस्था होती है और देश को अधिक से अधिक सुरक्षित बनाया जा सकता है।" उन्होंने कहा कि पुरानी सरकारों में एफसीआरए की व्यवस्था फाइलों और प्रक्रियाओं में उलझी हुई और निगरानी से परे थी लेकिन अब इसे मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में आवेदनों की संख्या और दान के प्रवाह में काफी वृद्धि हुई है, जिसे देखते हुए कागजी कार्यवाही में कमी लाना और विदेशी अंशदान पर प्रभावी निगरानी देश की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी हो गया है। एफसीआरए कानून के कारण गलत उद्देश्य...

जनरल धीरज सेठ ने नये सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला

चित्र
नयी दिल्ली 30 जून (वार्ता) जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को 31 वें सेना प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया। उन्हें जनरल उपेंद्र द्विवेदी के स्थान पर यह जिम्मेदारी दी गयी है जो चार दशक से भी लंबी सेवा के बाद आज सेवानिवृत हो गये। जनरल धीरज सेठ राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं और दिसंबर 1986 में उन्हें आर्म्ड कोर में कमीशन मिला था। लगभग चार दशकों के शानदार मिलिट्री करियर के दौरान उन्हें संचालन, रणनीतिक, क्षमता विकास और संस्थागत क्षेत्रों में कार्य का व्यापक अनुभव है। उन्होंने भारतीय सेना की युद्ध क्षमता और सेना में सुधारों में अहम योगदान दिया है। जनरल ऑफिसर ने अलग-अलग संचालन माहौल में अनेक पदों पर रहते हुए कमान संभाली है। वह रेगिस्तानी इलाके में एक आर्म्ड रेजिमेंट, पश्चिमी थिएटर में आर्म्ड ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर में उग्रवाद-विरोधी फोर्स की कमान संभालना चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल के तौर पर, उन्होंने भारतीय सेना के प्रमुख स्ट्राइक फॉर्मेशन में से एक, सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाली। इसके बाद उन्होंने दिल्ली एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के तौर पर काम किया और अहम राष्ट्रीय और अंतररा...

वन महोत्सव में गोरखपुर में रोपे जाएंगे 55 लाख से अधिक पौधे

चित्र
गोरखपुर, 30 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक से सात जुलाई तक आयोजित होने वाले वन महोत्सव के अंतर्गत 55 लाख से अधिक पौधे रोपने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है और इसे लेकर वन विभाग के संयोजन में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। गोरखपुर के प्रभागीय वनाधिकारी शुभम सिंह ने मंगलवार को बताया कि इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए केवल वन विभाग ही नहीं, बल्कि शासन के कुल 27 विभाग एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पौधरोपण का सबसे बड़ा लक्ष्य वन विभाग के पास है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर जिले में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जाएगा। गोरखपुर वन प्रभाग की तरफ से सभी पौधशालाओं में गुणवत्तायुक्त पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। साथ ही पौधों के बेहतर विकास एवं उत्तरजीविता के लिए चिन्हित रोपण स्थलों पर एडवांस सॉयल वर्क के अंतर्गत गड्ढा खुदाई, टॉप सॉयल की व्यवस्था, पौधरोपण स्थलों का विकास, पौध संरक्षण हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं तथा अन्य तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली गई हैं। वन महोत्सव की निर्धारित रूपरेखा के अनुसार एक से सात ...

एक जुलाई से ग्राम सचिवालय में बैठेंगे लेखपाल, निवास-खतौनी वहीं बनेगा

चित्र
लखनऊ, 30 जून (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक जुलाई से उत्तर प्रदेश के सभी ग्राम सचिवालयों में लेखपाल बैठेंगे। राजस्व परिषद ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। अब लेखपालों को तहसील के साथ-साथ ग्राम सचिवालय में भी बैठना अनिवार्य होगा। यहां वे ग्रामीणों के निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, खतौनी, वरासत, पैमाइश जैसे राजस्व से जुड़े मामलों का निस्तारण करेंगे। अभी तक इन कामों के लिए ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय जाना पड़ता था, जिसमें समय और पैसे दोनों खर्च होते थे। योगी ने अफसरों को निर्देश दिए थे कि गांव स्तर पर ही ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि लोगों को परेशानी न हो। उसी के बाद राजस्व परिषद ने यह दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि सभी जिलाधिकारी अपने जिलों में लेखपालों की ग्राम सचिवालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। रोस्टर बनाकर तय किया जाएगा कि कौन लेखपाल किस दिन ग्राम सचिवालय में बैठेगा। इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी होगी। सरकार का मानना है कि इस फैसले से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी और भ्रष्टाचार-दल...

विरासत का सम्मान ही विकास की सबसे बड़ी आधारशिला : योगी

चित्र
बरेली, 30 जून (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति उसकी सांस्कृतिक विरासत, महापुरुषों और पूर्वजों के प्रति सम्मान की भावना पर निर्भर करती है। जो समाज अपनी विरासत का संरक्षण करता है और अपने महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है, वही विकास के नए आयाम स्थापित करता है। इसके विपरीत जो समाज अपनी विरासत की उपेक्षा करता है, वह अपने पतन का मार्ग स्वयं प्रशस्त करता है। मुख्यमंत्री मंगलवार दोपहर बरेली में पंडित राधेश्याम कथावाचक की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि आज उन्हें ऐसे दिव्य और महान व्यक्तित्व की प्रतिमा का अनावरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जिनके जीवन, साहित्य और आध्यात्मिक योगदान ने समाज को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने पंडित राधेश्याम कथावाचक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके चरणों में नमन किया तथा उनके परिवारजनों का स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत इस महत्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाया है। इसके लिए उन्होंने महापौर और जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि यह पह...

लखनऊ में तीन जुलाई को होगी भाजपा की बैठक,चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

चित्र
लखनऊ, 30 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन और चार जुलाई को लखनऊ में दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक बुलायी है जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश की भूमिका बढ़ाने आदि विषयों पर व्यापक मंथन होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश से दो राष्ट्रीय महामंत्री, तीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत करीब 10 नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके साथ ही केंद्र सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में भी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व बढ़ने की चर्चा है। वर्तमान में राष्ट्रीय संगठन में उत्तर प्रदेश से राधा मोहन दास अग्रवाल और अरुण सिंह राष्ट्रीय महामंत्री हैं, जबकि लक्ष्मीकांत वाजपेयी, रेखा वर्मा और तारिक मंसूर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इसके अलावा सुरेंद्र नागर राष्ट्रीय मंत्री और राजेश अग्रवाल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मे...

उप्र के कुछ हिस्सों में पहुंचा मानसून, अगले दो-तीन दिन में पूरे प्रदेश में दस्तक के आसार

चित्र
लखनऊ, 30 जून (वार्ता) दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर लिया है और अगले दो से तीन दिनों के दौरान इसके प्रदेश के शेष भागों में तेजी से आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उम्मीद जताई है कि मानसून जल्द पूरे प्रदेश को आच्छादित कर देगा, जिससे वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। क्षेत्रीय मौसम केंद्र, लखनऊ की ओर से जारी मानसून अपडेट के अनुसार मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष भागों के साथ उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों तथा उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में भी प्रगति की है। वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा आजमगढ़, अयोध्या, बरेली और देहरादून से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में मानसून के उत्तर प्रदेश के शेष क्षेत्रों तथा उत्तराखंड के बाकी हिस्सों में भी आगे बढ़ने की संभावना है। इसके लिए वातावरण पूरी तरह अनुकूल बना हुआ है। विभाग ने बताया कि समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊ...

बिना राम दर्शन के एक इंच भी पीछे नहीं हटूंगा: अजय राय

चित्र
लखनऊ, 30 जून (वार्ता) राम मंदिर चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन करने अयोध्या पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। अजय राय ने दावा किया कि उनके प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने कल रात से ही नजरबंद कर लिया है और आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में बंधक बनाकर रखा गया है । सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर अजय राय ने कहा, "भगवान श्री राम के दर्शन करने जा रहे हमारे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को कल रात से ही योगी-मोदी सरकार की पुलिस द्वारा नज़रबंद और गिरफ़्तार कर लिया गया है। हमें गेस्ट हाउस में बंधक बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।" उन्होंने आरोप लगाया कि , "भाजपा-आरएसएस के लोग प्रभु के नाम पर चंदा चोरी, ज़मीन घोटाला और चढ़ावा चोरी कर रहे हैं। जब हम इस महापाप के ख़िलाफ़ भगवान के चरणों में न्याय की प्रार्थना करने जा रहे हैं, तो हमें रोका जा रहा है।" अजय राय ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, "सत्ता के अहंकार में डूबी यह सरकार कान खोलकर सुन ले— राम जी सब देख रहे हैं, यहाँ एक-एक अत्याचार और अधर्...

विपक्ष राम के अस्तित्व पर सवाल उठाता था, अब श्रद्धा में सेंध लगा रहा है: शर्मा

चित्र
लखनऊ, 30 जून (वार्ता) अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के आरोपों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि चढ़ावे पर सवाल उठाने वाले वही लोग हैं जो राम के अस्तित्व को चुनौती देते थे और राम मंदिर आंदोलन से दूर रहे थे। दिनेश शर्मा ने कहा कि ये वे लोग हैं जो राम मंदिर आंदोलन में शामिल नहीं हुए थे। इनका आंदोलन से कोई संबंध नहीं रहा। श्रद्धा में इनका कोई योगदान नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष भाजपा के खिलाफ नहीं, बल्कि "राम मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम करने के लिए" ऐसे बयान दे रहा है। भाजपा सांसद ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा, "कांग्रेस के शीर्ष नेता आज तक वहां नहीं गए हैं। इनके मन में श्रद्धा का तर्पण करने की साजिश है।" उनका इशारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी के अब तक अयोध्या न जाने की तरफ था। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत विपक्षी नेता राम मंदिर ट्रस्ट के चढ़ावे में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं। अजय राय को पुलिस हिरासत में लेने के बाद उनकी पत्नी रीना र...

धर्म का राजनीतिकरण और राजनीति का अंध धर्मीकरण न हो: मायावती

चित्र
लखनऊ, 30 जून (वार्ता) अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी, गबन और हेराफेरी को लेकर उठे विवाद पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने चिंता जताते हुये कहा कि यदि मीडिया में सामने आ रही शिकायतें सही हैं तो यह अति-गंभीर और चिंताजनक मामला है तथा दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने से भी बचने की सलाह दी। सुश्री मायावती ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में चोरी, गबन और हेराफेरी की खबरें आना बेहद गंभीर है। इस मामले में जो भी दोषी हों, उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। भविष्य में श्रद्धालुओं के चढ़ावे को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत न हो, इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को देश के अन्य प्रमुख मंदिरों में लागू पारदर्शी लेखा-जोखा और प्रबंधन व्यवस्था का अध्ययन कर उसे अपनाना चाहिए। इससे न केवल वर्तमान विवाद का समाधान होगा बल्कि श्रद्धालुओं का विश्वास भी और मजबूत होगा। उन्होने कहा, “राजनीति का अपराधीकरण, अपराध का र...

विधानसभा चुनाव से पहले हारी सीटों पर फोकस करेगी भाजपा

चित्र
लखनऊ, 30 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2022 के चुनाव में हाथ न लगने वाली सीटों पर अपनी पैठ को मजबूत करने की कवायद शुरु कर दी है। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने हाल ही में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर हारी सीटों की रणनीति बनाई है। बैठक में तय हुआ कि हारी हुई सीटों पर विधानसभावार प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। ये प्रभारी अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर जिला, मंडल और बूथ स्तर तक के संगठन, स्थानीय मुद्दों और मतदान की रणनीति पर फीडबैक जुटाएंगे। जरूरत के मुताबिक संगठन को मजबूत करने की कार्रवाई भी कराएंगे। क्षेत्रीय पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपनी हारी हुई सीटों को जीत में बदलने के लिए जनता के बीच सक्रिय रहें और उनके मुद्दे सुलझाएं। बैठक में अवध, गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र की हारी सीटों पर खास चर्चा हुई। तीनों क्षेत्रों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जुलाई के पहले सप्ताह में दो दिवसीय दौरे पर ल...

30 जून 2026 क्षुद्रग्रह दिवस (एस्टेरॉयड डे) पर, विशेष खगोलीय लेख

चित्र
खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि हर वर्ष 30 जून को मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस, जोकि वैज्ञानिक जागरूकता और पृथ्वी सुरक्षा का वैश्विक अभियान होता है। खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि ब्रह्मांड के अनंत विस्तार में असंख्य छोटे-बड़े खगोलीय पिंड सूर्य की परिक्रमा कर रहे हैं। इनमें क्षुद्रग्रह (Asteroids) वैज्ञानिकों के लिए केवल अंतरिक्ष में घूमती हुईं चट्टानें नहीं हैं, बल्कि ये हमारे सौरमंडल के जन्म के समय बची हुई प्राचीन सामग्री के “कॉस्मिक रिकॉर्ड” हैं। खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि हर वर्ष 30 जून को अंतरराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस (International Asteroid Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और खगोल प्रेमियों एवं सामान्य जनमानस सहित तमाम अन्य लोगों को क्षुद्रग्रहों के वैज्ञानिक महत्व, पृथ्वी के लिए संभावित खतरे और ग्रह सुरक्षा (Planetary Defense) के प्रयासों के बारे में जागरूक करना है। खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2016 में 30 जून को अंतरराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस घोषित किया था। इसका संबंध 30 जून 1908 को रूस के साइबेरिया क...

क्या चीन 'पांच उंगली सिद्धांत' पर चल रहा है?

चित्र
नयी दिल्ली, 29 जून (वार्ता) चीन से लगी अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित ताकसिंग इलाके से कुछ गंभीर आरोप सामने आये हैं और अगर ये आरोप सच साबित होते हैं, तो इस सीमावर्ती क्षेत्र में सैनिकों की तैनाती को काफी ज्यादा बढ़ाना पड़ सकता है। दरअसल, ऊपरी सुबनसिरी जिले के स्थानीय आदिवासी समुदायों के हक में काम करने वाली संस्था 'नाह वेलफेयर सोसाइटी' ने दावा किया है कि चीनी सेना (पीएलए) सुबनसिरी नदी के उत्तरी हिस्से में मौजूद ताकसिंग के पास की उन जमीनों पर धीरे-धीरे कब्जा कर रही है, जिनका इस्तेमाल स्थानीय लोग पारंपरिक रूप से अपने पशुओं को चराने और शिकार करने के लिए करते आये हैं। स्थानीय प्रशासन को भेजे एक पत्र में इस संस्था ने आरोप लगाया है कि चीनी सेना ने उन इलाकों में अपनी सड़कें, पुल और सैन्य ठिकाने बना लिए हैं, जहां कुछ साल पहले तक हमारे स्थानीय लोग बिना किसी रोक-टोक के आसानी से आते-जाते थे। वैसे, सीमा पर इस तरह के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। हालांकि, पहले सामने आए कुछ दावे गलत भी साबित हुए थे, क्योंकि तब चीनी सेना 890 किलोमीटर लंबी 'मैकमोहन रेखा' (भारत-चीन सीमा) के अंदर ही मौजूद ...

एनीमिया मुक्त भारत अभियान' के लिए नए परिचालन दिशानिर्देश जारी

चित्र
नयी दिल्ली, 29 जून (वार्ता) सरकार ने देश में एनीमिया से निपटने के प्रयासों को और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 'एनीमिया मुक्त भारत अभियान' के लिए संशोधित परिचालन दिशानिर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने यहाँ आयोजित केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद की 16वीं बैठक के दौरान इन दिशानिर्देशों का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने 'एनीमिया मुक्त भारत' कार्यक्रम का विस्तार करते हुए इसे अब 'एनीमिया मुक्त भारत अभियान' का स्वरूप दिया है। नए अभियान में केवल आयरन-फोलिक एसिड सप्लीमेंट देने तक सीमित रहने के बजाय एनीमिया की जांच, उपचार, संतुलित पोषण, जन-जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को भी समान महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि संशोधित दिशानिर्देशों के तहत अभियान को पहले के 6x6x6 मॉडल से बढ़ाकर 7x7x7 फ्रेमवर्क में बदल दिया गया है। इसमें कम वज़न वाले नवजात शिशुओं (0-6 माह) को सातवें लाभार्थी समूह के रूप में शामिल किया गया है। साथ ही आयरन युक्त एवं ...

भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश के हर व्यापारी को सुरक्षा-छतरी प्रदान कर रही है-योगी

चित्र
मुरादाबाद, 29 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुरादाबाद में 365.50 करोड़ रुपये की 63 विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए कहा कि जिस तरह दानवीर भामाशाह ने अपना सर्वस्व समर्पित कर महाराणा प्रताप की स्वाभिमान की लड़ाई को निर्णायक शक्ति दी थी, उसी भावना से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन सरकार प्रदेश के हर व्यापारी को सुरक्षा-छतरी प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री श्री योगी बुद्धि विहार फेज-2 मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में मंच पर पहुंचते ही दानवीर भामाशाह को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि हल्दीघाटी युद्ध के उपरांत जब महाराणा प्रताप संसाधनों के अभाव में जंगलों में संघर्ष कर रहे थे, तब भामाशाह ने अपनी संपूर्ण धन-संपत्ति समर्पित कर उस ऐतिहासिक लड़ाई को नई शक्ति दी। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुष का जीवन आज भी इस बात का प्रमाण है कि समाज का एक व्यक्ति भी राष्ट्र के स्वाभिमान की रक्षा में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। उन्होंने व्यापारी कल्याण दिवस पर घोषणा की कि जीएसटी में पंजीकृत किसी भी व्यापारी या उद्यमी के साथ दुर्घटना अथवा अप्रिय घटना होने पर राज्य स...

योगी ने दी मुरादाबाद को 365.50 करोड़ रुपये की सौगात, दानवीर भामाशाह को दी श्रद्धांजलि

चित्र
मुरादाबाद, 29 जून (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 365.50 करोड़ रुपये की 63 विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए कहा कि जिस तरह दानवीर भामाशाह ने अपना सर्वस्व समर्पित कर महाराणा प्रताप की स्वाभिमान की लड़ाई को निर्णायक शक्ति दी थी, उसी भावना से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन सरकार प्रदेश के हर व्यापारी को सुरक्षा-छतरी प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने बुद्धि विहार फेज-2 मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में मंच पर पहुंचते ही दानवीर भामाशाह को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि हल्दीघाटी युद्ध के उपरांत जब महाराणा प्रताप संसाधनों के अभाव में जंगलों में संघर्ष कर रहे थे, तब भामाशाह ने अपनी संपूर्ण धन-संपत्ति समर्पित कर उस ऐतिहासिक लड़ाई को नई शक्ति दी। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुष का जीवन आज भी इस बात का प्रमाण है कि समाज का एक व्यक्ति भी राष्ट्र के स्वाभिमान की रक्षा में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। व्यापारी कल्याण दिवस पर श्री योगी ने घोषणा की कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में पंजीकृत किसी भी व्यापारी या उद्यमी के साथ दुर्घटना अथवा अप्रिय घटन...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों का मुकदमा नहीं लड़ेंगे अयोध्या के अधिवक्ता

चित्र
अयोध्या 29 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में अयोध्या बार एसोसिएशन ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपियों का मुकदमा नहीं लड़ने का फैसला लिया है। बार एसोसिएशन कार्यकारिणी की विशेष बैठक में सोमवार को सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बार से जुड़ा कोई भी अधिवक्ता इस मामले में आरोपियों की ओर से न्यायालय में पैरवी नहीं करेगा। साथ ही अभियोजन पक्ष को मजबूत बनाने के लिए अधिवक्ताओं की एक विशेष टीम गठित करने का भी फैसला लिया गया। कचहरी परिसर स्थित बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बार एसोसिएशन अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने कहा कि यदि कोई अधिवक्ता संघ के निर्णय के विपरीत जाकर आरोपियों की पैरवी करता है, तो उस पर पांच लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया जाएगा। निर्धारित राशि जमा न करने की स्थिति में संबंधित अधिवक्ता की बार एसोसिएशन की सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि मामले में अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ पांच अधिवक्ताओं की एक समिति बनाई जाएगी, जो न्यायालय की कार्यवाही पर नजर रखेगी और आवश्य...

मेजा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन, दोबारा टिकट नही देने की मांग

चित्र
प्रयागराज , ( दिनेश तिवारी ) समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के होटल के बाहर सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेजा विधायक संदीप पटेल  के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया ।     अखिलेश यादव प्रयागराज में दो दिवसीय दौरे पर रविवार को यह पहुचे थे। होटल रेडिसन में उन्होंने अपना दो दिन का कार्यक्रम रखा था। दूसरे दिन कार्यकर्ताओं ने अपने ही विधायक पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए 2027 चुनाव में उन्हें टिकट न देने की मांग की।         सपा कार्यकर्ताओ ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर होटल के बाहर पहुँचकर , ""अखिलेश तुझसे बैर नहीं , लेकिन संदीप पटेल तेरी खैर नहीं ""  जैसे नारे लगाए । मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सपा कार्यकर्ता 2027 चुनाव में संदीप पटेल को टिकट न देने की मांग कर रहे थे।       कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि संदीप पटेल को दोबारा टिकट दिया गया तो पार्टी के कई पुराने कार्यकर्ता उनका समर्थन नहीं करेंगेए जिससे पार्टी को चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है।     प्रदर्शन कर रहे कार्यक...

शिक्षा अच्छी होगी, परीक्षा सच्ची होगी तो तरक़्क़ी पक्की होगी - अखिलेश यादव

चित्र
  प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्य्क्ष ने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन देश के शिक्षा-परीक्षा क्षेत्र की समस्याओं पर "विज़न इंडिया: प्लान, डेवलप, एसेंट" समिट सीरीज़ का नवीनतम संस्करण प्रयागराज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में भारतीय शिक्षा-परीक्षा प्रणाली की दुर्दशा पर चर्चा करने के लिए विशेषज्ञों, युवाओं, मीडिया प्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों को एक साथ लाया गया।        इस सुपर सेशन में मुख्य अतिथि अखिलेश यादव के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव  आलोक रंजन भी उपस्थित रहे। श्री यादव ने विस्तार से बात की कि कैसे हर क़दम पर शामिल भ्रष्ट लोगों की वजह से भारत की शिक्षा-परीक्षा प्रणाली के भीतर घोटाले होते हैं। उन्होंने कहा, “शिक्षा भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा अच्छी होगी, परीक्षा सच्ची होगी तो तरक़्क़ी पक्की होगी ।        उन्होंने कहा कि शिक्षा का बजट लगातार घट रहा है। पाठ्यक्रमों पर एक नकारात्मक विचारधारा थोपी जा रही है। शिक्षकों पर गैर-शैक्षणिक कार्यों का इतना दबाव है कि उनकी जान तक जा...

"कैंसर की समय से पहचान और उपचार से बचाई जा सकती हैं कई जिंदगियां"

चित्र
गोरखपुर। जिले में कैंसर की रोकथाम, समय से पहचान और प्रभावी उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा एवं एम्स गोरखपुर के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ शिखा सेठ ने जिले के पांच ब्लॉकों के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) का अभिमुखीकरण किया। वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में सहजनवां, कैम्पियरगंज, बांसगांव, पिपराइच और सरदारनगर ब्लॉकों के सीएचओ को कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान तथा मरीजों को समय पर उपचार व्यवस्था से जोड़ने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अभिमुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ शिखा सेठ ने महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर और स्तन कैंसर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन दोनों प्रकार के कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान हो जाने पर उपचार अधिक प्रभावी होता है और मरीज को गंभीर जटिलताओं से बचाया जा सकता है। उन्होंने सीएचओ को सर्वाइकल कैंसर एवं स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों, जोखिम कारकों तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी। मुख्य चिकित...

कांग्रेस और सपा ने वर्षों तक की है पाकिस्तान और बंगलादेश से विस्थापित हुए हिंदुओं उपेक्षा: योगी आदित्यनाथ

चित्र
पीलीभीत 29 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इन दोनों दलों ने विकास पर ध्यान नहीं दिया और पाकिस्तान तथा बंगलादेश से विस्थापित हुए हिंदुओं की वर्षों तक उपेक्षा की है। मुख्यमंत्री सोमवार को यहां करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पतरासा कुंवरपुर में एक भव्य कार्यक्रम में उन्होंने बरखेड़ा और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 569 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने विस्थापित लाभार्थियों को पट्टा वितरण भी किया। विस्थापित हिंदू परिवारों को नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और सपा पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास के साथ विरासत के संरक्षण का काम कर रही है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों ने विस्थापित परिवारों की पीड़ा की कभी भी चिंता नहीं की। उन्होंने कांग्रेस पर देश विभाजन का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता की लालसा के कारण पाकिस्तान और बाद में ब...

मन की बात की 135वीं कड़ी में प्रधानमंत्री के सम्बोधन

चित्र
( PIB Delhi) मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार। ‘मन की बात’ में एक बार फिर आप सबसे जुड़कर मुझे अत्यंत आनंद हो रहा है। 2026 का आधा साल बीतने को है। इन 6 महीनों में हमने ‘मन की बात’ में देशवासियों की अनेक उपलब्धियों पर चर्चा की है। जून में भी, देश ने कुछ ऐसी उपलब्धियाँ हासिल की हैं, जो हर देशवासी को गर्व से भर देती हैं। ये सफलताएँ देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ी हैं। हाल ही में मुझे कोलकाता में नौ-सेना से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। वहाँ INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय को भारतीय नौ-सेना के बेड़े में शामिल किया गया। इन ships की design और manufacturing तक, सब कुछ स्वदेशी है। साथियो, जून के महीने में ही aviation sector में भी देश ने एक बड़ी सफलता पाई। C-295, ये विमान ‘Made In India’ है और C-295 विमान ने अपनी पहली उड़ान पूरी की है, और ऐसे 40 विमान, भारत में ही बनाए जा रहे हैं। इससे MSME और Aerospace sector को नई शक्ति मिल रही है। रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भी मजबूत हो रहा है। इसी महीने DRDO ने स्वदेशी ‘Long Range Land Attack Cruise Missil...