संदेश

अप्रैल, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दस साल,बेमिसाल: यूपीआई बना दुनिया का सबसे बड़ा तत्काल डिजिटल भुगतान मंच

चित्र
नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (वार्ता) कहीं से कहीं को तत्काल भुगतान करने की सुविधा मुठ्ठी में पड़े मोबाइल फोन के जरिए आम लोगों तक पहुंचने वाली यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ) नाम की खोज ने बाजार में अपने 10 साल पूरे कर लिये हैं और देखते ही देखते यह ऐप आधारित भुगतान के क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफार्म बन गयी है। भारतीय रिज़र्व बैंक की देखरेख में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने 11 अप्रैल 2016 को इसका लोकार्पण किया था। एक दशक में यह भारत में डिजिटल पेमेंट्स के पारिस्थितकी तंत्र की रीढ़ बन गया है। इस तरह की अवधारणा को भारत जैसे देश में आम लोगों द्वारा अपनाये जाने को लेकर पहले की तमाम दुविधाओं और आशंकाओं को गलत सिद्ध करते हुए यूपीआई वित्तीय समावेशन का एक अहम ज़रिया बनकर उभरा है।   वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार यूपीआई के जरिये 2016-17 में जहां सिर्फ़ दो करोड़ ट्रांज़ैक्शन (लेन-देन) हुए थे। वर्ष 2025-26 में यह संख्या 24,162 करोड़ से ज़्यादा, यानी लगभग 12,000 गुना ज्यादा हो गयी। इसी दौरान ट्रांज़ैक्शन का मूल्य भी वित्त वर्ष 2016-17 में सात हजार करोड़ रुपये से तेज़ी से ब...

पहाड़ों पर सड़क निर्माण के लिए सर्वोत्तम तकनीक का इस्तेमाल : गडकरी

चित्र
नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (वार्ता) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि जटिल भू-भाग, ढलान की अस्थिरता, भूस्खलन, बादल फटने तथा भूकंप जैसी आपदाओं के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क निर्माण एक बड़ी चुनौती बन गया है, जिससे निपटने के लिए वैश्विक स्तर की उन्नत प्रौद्योगिकियों का उपयोग किया जा रहा है। श्री गडकरी ने गुरुवार को यहां भारत मंडपम में 'सुदृढ़ पहाड़ी सड़कों के लिए भूस्खलन शमन उपाय' विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हिमालयी क्षेत्र की नाजुक भूगर्भीय स्थिति को देखते हुए जलवायु-सहिष्णु सड़क अवसंरचना विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। इस दिशा में वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं और आधुनिक तकनीकों को अपनाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि चार धाम मार्ग के करीब सौ किमी हिस्से में उन्नत इनसेट पर आधारित भूस्खलन निगरानी और पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित की जा रही है। साथ ही लिडार और यूएवी जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से स्थल की आकृति का सर्वेक्षण कर भूस्खलन संवेदनशीलता मानचित्रण को डीपीआर में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी इलाकों में सड़क निर...

"पार्किंसंस रोग की सटीक पहचान से बेहतर उपचार संभव"

चित्र
नयी दिल्ली,30 अप्रैल (वार्ता) दुनिया भर में पार्किंसंस बीमारी के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेषज्ञ इस बीमारी की सटीक पहचान और इसके प्रति जन जागरूकता को बढ़ाने की आवश्यक पर बल दे रहे हैं। पार्किंसंस रोग तंत्रिका से जुड़ा विकार है जो समय के साथ धीरे-धीरे और बिगड़ता जाता है। विश्लेषणों के मुताबिक पार्किंसंस रोग विश्व स्तर पर एक करोड़ से अधिक लोगों को प्रभावित कर रहा है और जीवन शैली में बदलाव के चलते सबसे तेजी से बढ़ने वाले तंत्रिका संबंधी विकारों में से एक है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी बढ़ती व्यापकता के बावजूद, पार्किंसंस रोग की अभी भी सटीक तौर पर पहचान कम की जाती है और इसके चलते मरीजों का वह उपचार नहीं मिल पाता जिसकी उन्हें जरूरत होती है। भारत में पार्किंसंस रोग एक गंभीर और तेजी से बढ़ता न्यूरोलॉजिकल विकार है, जो मुख्य रूप से वृद्धों को प्रभावित करता है, लेकिन अब युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। विश्व स्तर पर लगभग 10 प्रतिशत पार्किंसंस रोगी भारत में हैं। अनुमान है कि भारत में लगभग 5.76 लाख लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में यह दूसरा सबसे सामान्य त...

बिरला ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

चित्र
नयी दिल्ली 30 अप्रैल (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। श्री बिरला ने अपने संदेश में कहा "बुद्ध पूर्णिमा पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। वैशाख की पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, जागरूकता और अध्यात्म व मानवता के मार्ग पर अनवरत चलने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का संपूर्ण जीवन त्याग, ज्ञान और करुणा की अद्वितीय यात्रा था। एक ऐसी यात्रा जिसने मानव जीवन के गूढ़ प्रश्नों का सरल और व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किया। राजसी वैभव को त्यागकर सत्य की खोज में निकले सिद्धार्थ ने यह सिद्ध किया कि वास्तविक सुख बाहरी साधनों में न होकर अंतर्मन की शांति और संतुलन में निहित है। उनके उपदेश, मध्यम मार्ग, चार आर्य सत्य और अष्टांगिक मार्ग आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने हजारों वर्ष पूर्व थे। उन्होंने आगे कहा, "भगवान बुद्ध ने अहिंसा, सहिष्णुता और समभाव को जीवन का आधार बताया। उनका दर्शन हमें यह प्रेरणा देता है कि हम अपने भीतर के अज्ञान, क्रोध और अहंकार को त्यागकर सत्य, मैत्री और करुणा के पथ पर चलें। ...

मुर्मु ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुभकामनाएं दी

चित्र
नयी दिल्ली 30 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, " बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और पूरे विश्व में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। इसी पवित्र दिन भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की युगांतरकारी घटनाएँ घटित हुई। उनके द्वारा दिए गए करुणा, अहिंसा, शांति और ज्ञान के शाश्वत संदेश सदैव समस्त मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे। आज के समय में, जब विश्व अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, भगवान बुद्ध के विचार हमें शांति, सहिष्णुता और आपसी सद्भाव की दिशा में चलने के लिए प्रेरित करते हैं।"   श्रीमती मुर्मु ने कहा,"आइए, इस शुभ अवसर पर हम उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लें और एक शांतिपूर्ण, समावेशी तथा न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।"

इस साल नहीं होगी एओआर परीक्षा: सुप्रीम कोर्ट

चित्र
नयी दिल्ली 30 अप्रैल (वार्ता) उच्चतम न्यायालय में वकालत की प्रैक्टिस के लिए अनिवार्य 'एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड' (एओआर) परीक्षा 2026 को निरस्त करते हुए इसे अगले साल के लिए टाल दिया गया है। उच्चतम न्यायालय के परीक्षा सेल ने गुरूवार को यह जानकारी दी। परीक्षा सेल ने आधिकारिक आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि वर्ष 2026 में एओआर परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। रजिस्ट्रार और परीक्षा बोर्ड के सचिव द्वारा जारी इस नोटिस में कहा गया है कि वर्तमान में एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड की कुल संख्या और पर्याप्त सामर्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस साल परीक्षा न कराने का निर्णय लिया है। प्रशासन का मानना है कि फिलहाल एओआर की संख्या कार्यभार के हिसाब से पर्याप्त है, इसलिए इस प्रक्रिया को अगले वर्ष तक के लिए टाल दिया गया है। अब यह परीक्षा वर्ष 2027 में होने की संभावना है। इस परीक्षा के उम्मीदवारों को अभी परीक्षा की सटीक तिथियों और विस्तृत शेड्यूल के लिए इंतजार करना होगा, क्योंकि इसके बारे में सूचना उचित समय पर अधिसूचित की जाएगी। गौरतलब है कि एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड का दर्जा एक कठिन परीक्षा उत्तीर्ण करने पर ही मिलता है औ...

लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल

चित्र
नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि लद्दाख में लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का प्रयास हो रहा है और वहां के लोगों की आवाज़ को दबाया जा रहा है। श्री गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि लद्दाख के युवाओं ने उन्हें बताया है कि किस तरह से उनके क्षेत्र को एक तरह के 'पुलिस राज' में बदल दिया गया है। वहां लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है और स्थानीय लोगों की आवाज़ को दबाया जा रहा है। उन्होंने यह भी लिखा कि लद्दाख की ज़मीन और नाज़ुक पर्यावरण को कथित रूप से बड़े उद्योगपतियों के हितों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ी है। श्री गांधी ने स्पष्ट किया कि लद्दाख के लोग विकास के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि वे ऐसा विकास चाहते हैं जो स्थानीय समुदाय को रोज़गार और आर्थिक लाभ पहुंचाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि गृह मंत्री अमित शाह अपने प्रस्तावित दौरे में क्षेत्र की वास्तविक स्थिति को समझेंगे और वहां के लोगों की चिंताओं पर ध्यान देंगे। गौरतलब है कि लद्दाख में हाल के वर्षों में ...

ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता का संदेश दिया: राजनाथ

चित्र
नई दिल्ली 30 अप्रैल (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत अपने भूभाग पर आतंकवादी हमलों के बाद अब केवल कूटनीतिक बयान जारी करने की पुरानी मानसिकता तक सीमित नहीं है बल्कि आगे बढ़कर निर्णायक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। श्री सिंह ने गुरुवार को यहां एक राष्ट्रीय सुरक्षा शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने स्पष्ट रुख अपनाया है कि किसी भी परिस्थिति में आतंकवाद का कोई भी कृत्य सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, हवाई हमलों और ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद के खिलाफ सरकार के दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, "आतंकवाद एक विकृत और विक्षिप्त मानसिकता से उत्पन्न होता है। यह मानवता पर एक काला धब्बा है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई केवल राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला नहीं है, यह मूल रूप से मानवता के मूल्यों की रक्षा की लड़ाई है। यह एक बर्बर विचारधारा के खिलाफ संघर्ष है जो हर मानवीय मूल्य के सीधे विरोध में खड़ी है। हमने इस भारतीय दृष्टिकोण को देश के भीतर और विदेशों में स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया है।" रक्षा म...

महिला आरक्षण पर बसपा का समर्थन, यूपी विधानसभा के विशेष सत्र का किया स्वागत

चित्र
लखनऊ, 30 अप्रैल (वार्ता ) उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी देने के मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा है कि संसद और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का मामला लंबे समय से लंबित है, जो अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। बसपा प्रमुख ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि काफी लंबे संघर्ष के बावजूद भी महिला आरक्षण का मुद्दा आगे नहीं बढ़ पाया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को महत्वपूर्ण बताते हुए इसका स्वागत किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बहुजन समाज पार्टी महिला आरक्षण के पक्ष में है और महिलाओं को राजनीति में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। मायावती ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में जरूरी कदम है और इस पर सभी दलों को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

काले कर्मों से सजाया राजमहल इतिहास में कलंक बनता है: योगी

चित्र
लखनऊ, 30 अप्रैल ( वार्ता ) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग काले कर्मों से राजमहल सजाते हैं, वे इतिहास में कलंक बन जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव को गिराकर विपक्षी दलों ने आधी आबादी के अधिकारों का अपमान किया है। प्रस्ताव गिरने के बाद विपक्षी दलों द्वारा बधाई देने और नारेबाजी करने को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इससे पूरा सदन और देश आहत हुआ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल कल्याणकारी योजनाओं तक सीमित नहीं रखा जा सकता, बल्कि उन्हें नीति-निर्धारण और कानून निर्माण में भी भागीदारी मिलनी चाहिए। वर्तमान में संसद और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी सीमित है, ऐसे में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होने से उनकी निर्णायक भूमिका सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए किए गए प्रयासों ...

सिर्फ डिग्री नहीं, दिशा देना जरूरी: आनंदीबेन पटेल

चित्र
बरेली, 30 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालयों और शिक्षकों को कड़ी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केवल बड़े-बड़े विश्वविद्यालय बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं को सही दिशा देना, हुनर सिखाना और आत्मनिर्भर बनाना ही असली शिक्षा है। गलत संगत से बचाने के लिए शिक्षकों और प्रशासन को छात्रों पर सतर्क नजर रखनी होगी। राज्यपाल बरेली में महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आज का माहौल ऐसा है जहां अज्ञानतावश युवा गलत रास्तों की ओर मुड़ रहे हैं, और एक छोटी गलती पूरी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों की भूमिका को केवल शिक्षा तक सीमित न रखते हुए कहा कि उन्हें समाज के बीच जाकर महिलाओं और किसानों की समस्याओं को समझना और समाधान करना चाहिए। हर विश्वविद्यालय को कम से कम पांच गांव गोद लेकर वहां काम करना चाहिए। कार्यक्रम में छात्रों ने शिव तांडव, स्त्रोत, गरबा नृत्य और फैशन शो की प्रस्तुति दी, जिसमें दिव्यांग विद्यार्थियों की भागीदारी विशेष आकर्षण रही। ...

महिला आरक्षण पर विशेष सत्र में निंदा प्रस्ताव पारित : योगी का विपक्ष पर हमला, कांग्रेस ने समय बढ़ाने की मांग उठाई

चित्र
लखनऊ, 30 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों का एक दिवसीय विशेष सत्र गुरुवार को महिला आरक्षण मुद्दे पर जोरदार बहस और आरोप-प्रत्यारोप के बीच निंदा प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हो गया । सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उनके कार्यकाल को महिला विरोधी बताया, वहीं विपक्ष ने सरकार की मंशा और सीमित चर्चा समय पर सवाल खड़े किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) को जब-जब सत्ता मिली, तब प्रदेश में बर्बर और क्रूर घटनाएं सामने आईं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उस समय “देख सपाई, बिटिया घबराई” जैसा नारा प्रचलित हो गया था। उन्होंने कहा कि यह विशेष सत्र सपा और इंडी गठबंधन के कथित महिला विरोधी आचरण के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने के उद्देश्य से बुलाया गया है। विधानसभा में नेता माता प्रसाद पांडेय द्वारा आरक्षण विरोध के आरोप पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि भाजपा कभी भी अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्गों के आरक्षण के खिलाफ नहीं रही, लेकिन मजहबी आधार पर आरक्षण का लगातार विरोध करती...

फसल क्षति पर सरकार की तेज कार्रवाई: अग्निकांड, ओलावृष्टि व अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को करोड़ों की राहत

चित्र
लखनऊ, 30 अप्रैल ( वार्ता ) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकार ने हालिया खराब मौसम, आंधी, अग्निकांड, ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रशासन को फील्ड में सक्रिय रहकर त्वरित सर्वेक्षण और सहायता वितरण के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी पात्र किसान मदद से वंचित न रहे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026-27 में अग्निकांड की घटनाओं से बाराबंकी, बलिया, बांदा, महराजगंज, मथुरा, पीलीभीत, रामपुर और सोनभद्र सहित 8 जनपदों में 111.134 हेक्टेयर फसल क्षति दर्ज की गई है। इसके सापेक्ष 668 प्रभावित किसानों में से 51 किसानों को अब तक ₹1,81,963 की राहत राशि वितरित की जा चुकी है। वहीं ओलावृष्टि से मथुरा, जालौन, हरदोई, बुलंदशहर, औरैया, संभल, शाहजहांपुर, आगरा, अलीगढ़, कन्नौज, ललितपुर, सहारनपुर और उन्नाव सहित 13 जनपदों में 38,369.72 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। इस आपदा से प्रभावित 1,07,104 किसानों में से 23,983 किसानों को ₹14,92,60,448 की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। इसके अलावा अतिवृष्टि के कारण कानपुर देहात, शाहजहांपुर, र...

पेट्रोल. डीजल की कमी न होने दें तेल कंपनियां: जिला पूर्ति अधिकारी

चित्र
गोरखपुर 30 अप्रैल (वार्ता) गोरखपुर जिले में पेट्रोल.डीजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) रामेंद्र प्रताप सिंह ने ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर गुरूवार को आवश्यक दिशा.निर्देश दिए और कहा कि किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन की कमी नहीं होनी चाहिए क्योंकि वर्तमान में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। श्री सिंह ने कहा कि सभी पेट्रोल पंप संचालक समय रहते ईंधन की आपूर्ति के लिए ऑर्डर बुक कर दें ताकि पंप पर पेट्रोल.डीजल खत्म होने की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि जैसे ही स्टॉक कम होने लगे तुरंत अगली खेप के लिए आदेश दिया जाए जिससे आपूर्ति श्रृंखला सुचारु बनी रहे और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पंप पर ईंधन समाप्त होना लापरवाही मानी जाएगी और ऐसी स्थिति में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। अधिकारियों को नियमित रूप से निगरानी रखने और पंपों की स्थिति का जायजा लेने के निर्देश भी दिए गए। डीएसओ ने ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर काम करने पर जोर दिया ताकि वितरण ...

डीएम दीपक मीणा ने विरासत गलियारा का किया सघन निरीक्षण

चित्र
गोरखपुर 30 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जिने में बेमौसम हुई बारिश के बाद शहर के प्रमुख विरासत गलियारा क्षेत्र में व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जलाधिकारी ने स्थानीय पाण्डेय हाता से धर्मशाला तक पैदल भ्रमण कर न केवल जमीनी हालात का जायजा लिया बल्कि स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। श्री मीणा ने सबसे पहले जल निकासी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने बेड ड्रेन, मुख्य मार्गों और गलियों से जुड़ी नालियों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह क्रियाशील रहें। बारिश के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए नालों की सफाई, कनेक्टिविटी और ढलान की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया। उन्होंने निर्देश दिया कि गलियों से आने वाली नालियां मुख्य सड़कों की नालियों के अनुरूप स्तर पर होनी चाहिए। ऐसा न हो कि गलियों की नाली नीचे और मुख्य सड़क की नाली ऊंची हो जिससे जल निकासी बाधित हो। इस व्यवस्था को तकनीकी रूप स...

गोरखपुर से उठी आवाज अब देशभर के छोटे व्यापारियों के हितों से जुड़ी—संसद में उठाए गए मुद्दे पर केंद्र सरकार का सकारात्मक आश्वासन

चित्र
नई दिल्ली/गोरखपुर।  सांसद  रवि किशन शुक्ल  ने अवगत कराया कि गोरखपुर क्षेत्र के छोटे एवं खुदरा व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे भेंट कर अपनी समस्याओं एवं चुनौतियों को विस्तार से रखा था। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से ई-कॉमर्स के बढ़ते प्रभाव, असमान प्रतिस्पर्धा तथा पारंपरिक व्यापार पर पड़ रहे दबाव के संबंध में अपनी चिंताएं व्यक्त की थीं।  सांसद  ने इन समस्याओं को केवल गोरखपुर तक सीमित न मानते हुए देशभर के छोटे एवं मध्यम व्यापारियों से जुड़ा व्यापक विषय समझा और इसे लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत प्रमुखता से उठाया। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि आज पूरे देश में छोटे व्यापारी समान चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, अतः उनके हितों की रक्षा हेतु राष्ट्रीय स्तर पर ठोस नीति आवश्यक है। इस संबंध में भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी द्वारा विस्तृत उत्तर प्रेषित किया गया है। सरकार ने अपने उत्तर में छोटे व्यापारियों एवं स्थानीय व्यवसायों के हितों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए बताया कि ...

गोमांस की पुष्टि बिना वाहन जब्त, राज्य सरकार पर दो लाख रुपये का हर्जाना

चित्र
 प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी ) इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत  कहा कि जब तक वैज्ञानिक रूप से यह साबित न हो जाए कि बरामद मांस वास्तव में गोमांस है , तब तक वाहन को जब्त करना अवैध और मनमाना है।           न्यायमूर्ति संदीप जैन की पीठ ने  वाहन सीज करने के आदेश को रद्द कर दिया। याची को आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए सरकार पर दो लाख रुपये का हर्जाना लगाया है।          बागपत जिले में 18 अक्तूबर 2024 को पुलिस ने याची के वाहन को इस संदेह में पकड़ा था कि उसमें प्रतिबंधित मांस ले जाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने 16 जून 2025 को वाहन को जब्त करने का आदेश दिया। याची मोहम्मद चांद ने जब्ती आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी। याची के अधिवक्ता ने दलील दी कि पशु चिकित्सक की रिपोर्ट में मांस के गोमांस होने की कोई निश्चित पुष्टि नहीं की गई थीए बल्कि उसे केवल संदिग्ध बताया गया था।      न्यायालय ने कहा कि उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही शुरू करने के लिए अधिकृत प्रयोगशाला की रिपोर्ट अन...

बुद्ध पूर्णिमा: माइक्रो मून/फ्लावर मून 2026, 1 मई 2026 को, क्यों दिखाई देगा छोटा चन्द्रमा ?

चित्र
खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि मई में आसमान में एक नहीं बल्कि एक ही महीने में दो बार पूर्णिमाओं को देखा जा सकेगा, पहली होगी वैशाख पूर्णिमा, जिसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है, इस बार 1 मई 2026 को मनाई जाएगी, साथ ही मई 2026 में हमें 1 मई 2026 की रात्रि को बुद्ध पूर्णिमा पर एक पूर्णिमा देखने को मिलेगी जो कि माइक्रो मून/फ्लावर मून होगी जिसका चांद सुपर मून के मुकाबले लगभग 15 प्रतिशत छोटा नज़र आयेगा और मई माह के अंत में दूसरी पूर्णिमा घटित होगी जोकि ब्लू मून कहलाएगी। इसीलिए आपको इस बार वर्ष 2026 में एक ही मई महीने में दो पूर्णिमाएँ देखने को मिलेंगी, जिनमें से दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाएगा।  कहावत है कि "वन्स इन अ ब्लू मून" (कभी-कभी होने वाली घटना), जिसका अर्थ है कि यह बहुत दुर्लभ है, लेकिन क्या सच में ऐसा होगा? खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि पूर्णिमा, चंद्रमा की सबसे आकर्षक खगोलीय अवस्थाओं में से एक है ,जब चंद्रमा का लगभग पूरा चेहरा प्रकाशित होता है और हमें पृथ्वी से दिखाई देता है। पूर्णिमा के दिन, हम चंद्रमा के लगभग पूरे प्रकाशित भाग को देख पाते हैं क्योंकि सूर्य और चं...

महिला आरक्षण पर ‘जल्दबाजी’ नहीं चलेगी: कांग्रेस की मांग—विशेष सत्र का समय बढ़े, हो विस्तृत चर्चा

चित्र
लखनऊ, 30 अप्रैल (वार्ता) महिला आरक्षण अधिनियम को लेकर बुलाए जा रहे विशेष सत्र पर कांग्रेस ने सरकार की तैयारी और मंशा दोनों पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने स्पष्ट कहा कि इतने महत्वपूर्ण विषय पर महज पांच घंटे की चर्चा पर्याप्त नहीं हो सकती। उन्होंने मांग की कि विशेष सत्र का समय बढ़ाया जाए, ताकि महिला आरक्षण जैसे संवेदनशील और व्यापक प्रभाव वाले मुद्दे पर सभी पक्ष विस्तार से अपनी बात रख सकें। उनका कहना है कि यह केवल एक विधायी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी—नारी शक्ति—के अधिकारों और भागीदारी से जुड़ा विषय है। आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह इस मुद्दे पर जल्दबाजी न करे और पूरे दिन से भी अधिक समय देकर गंभीर और सार्थक चर्चा सुनिश्चित करे। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिला आरक्षण को लेकर उतनी गंभीर नहीं दिख रही, जितनी होनी चाहिए। कांग्रेस ने साफ किया है कि वह महिला आरक्षण के समर्थन में है, लेकिन इस पर ठोस और व्यापक बहस जरूरी है। पार्टी का मानना है कि पर्याप्त समय और गहन विचार-विमर्श के बिना इस तरह के महत्वपूर...

विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, महिला सुरक्षा और आरक्षण पर घेरा

चित्र
लखनऊ, 30 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए महिला सुरक्षा, सम्मान और आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को कठघरे में खड़ा किया। मुख्यमंत्री ने 1995 के गेस्ट हाउस कांड का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश की पहली दलित मुख्यमंत्री मायावती के साथ जो हुआ, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उस समय बसपा नेता का समर्थन किया और दलित बेटी के सम्मान की रक्षा की। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने अपनी जान जोखिम में डालकर मायावती को सुरक्षित किया था। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2014 के बदायूं कांड का जिक्र करते हुए कहा कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा, लेकिन उस समय की सरकार ने महिलाओं के सम्मान को बढ़ावा देने के बजाय उसे हतोत्साहित किया। उन्होंने 2016 के बुलंदशहर गैंगरेप कांड सहित अन्य घटनाओं का भी उल्लेख किया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने शाह बानो केस का हवाला दिया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद कांग्रेस ने दबाव में आकर महिला को न्याय नहीं दिया। उन...

महिला आरक्षण पर यूपी विधानसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

चित्र
लखनऊ, 30 अप्रैल ( वार्ता) उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और टकराव देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने साफ तौर पर कहा कि यह मुद्दा केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र का है, इसलिए इस पर राज्य विधानसभा में चर्चा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सरकार के प्रस्ताव का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है । उनके इस बयान के बाद सदन में माहौल गरमा गया।वहीं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने विपक्ष के रुख पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह मुद्दा पूरे देश व प्रदेश की महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा है। विपक्ष द्वारा इस पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है।   स्थिति को संभालने के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी विषय पर सदन में चर्चा कराई जा सकती है और अध्यक्ष को विशेष अधिकार प्राप्त हैं, जिनका प्रयोग करते हुए इस विषय पर चर्चा कराई जा रही है।   मु...

एसीएमओ आरसीएच के तौर पर सफल दायित्व के लिए हुई सराहना

चित्र
गोरखपुर। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रशासनिक पद से डॉ एके चौधरी बुधवार को सेवानिवृत्त हो गये। निर्धारित प्राविधान के अनुसार वह अब अगले तीन वर्षों तक बतौर सरकारी चिकित्सक योगदान देंगे। प्रशासनिक पद से सेवानिवृत्त होने पर सीएमओ डॉ राजेश झा सहित जिले के कई वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान एसीएमओ आरसीएच के तौर पर सफल दायित्व निभाने के लिए उनकी सराहना भी की गयी। सीएमओ डॉ झा ने बताया कि डॉ चौधरी की अगुवाई में जिले की हेल्थ डैशबोर्ड की रैंकिंग टॉप टेन में बनी रही। पैथालॉजिकल सैम्पल ट्रांसपोर्ट, सिटी पॉलीक्लिनिक और बीपीएचयू की क्रियाशीलता सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सफल बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वह स्वास्थ्य महकमे में काफी लोकप्रिय रहे और सभी कार्यक्रमों और जिम्मेदारियों का बढ़ चढ़ कर निर्वहन किया है। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ नंदलाल कुशवाहा, डिप्टी सीएमओ डॉ अनिल सिंह, डॉ अश्वनी चौरसिया, डॉ एसके मिश्रा, डीएमओ अंगद सिंह, डीपीएम पंकज आनंद, डीएचईआईओ केएन बरनवाल और उपेंद्र मणि त्रिपाठी सहित कई विभागीय अधिक...

विधानसभा सत्र: महिला आरक्षण पर विपक्ष पर बरसे मुख्यमंत्री योगी

चित्र
लखनऊ, 30 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग जन्मजात महिला विरोधी हैं, वही आज हंगामा कर रहे हैं। विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी का शासनकाल प्रदेश की जनता भली-भांति याद रखती है। उस दौर में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “देख सपाई बिटिया घबराई”, जो उनके पुराने कार्यकाल की वास्तविकता को दर्शाता है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर सपा के पास समर्थन करने का एक सुनहरा अवसर था, लेकिन उन्होंने उसका विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस दोनों ही महिला विरोधी मानसिकता से ग्रसित हैं और नारी के अधिकारों पर डाका डालने का काम करती रही हैं। मुख्यमंत्री ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनमें नैतिक साहस है तो वे सदन में चर्चा में भाग लें और बताएं कि उन्होंने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” का विरोध क्यों किया। उन्होंने आगे कहा कि सपा और कांग्रेस ...

एग्जिट पोल में असम और तमिलनाडु में बदलाव नहीं, केरल में यूडीएफ को स्पष्ट तो बंगाल में भाजपा को मामूली बढत

चित्र
नयी दिल्ली 29 अप्रैल (वार्ता) पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन वाले राजग तथा तमिलनाडु में द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन की सत्ता बरकरार रहने , केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की एक दशक बाद स्पष्ट जीत जबकि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मामूली बढत के साथ जीत का अनुमान व्यक्त किया गया है। असम विधानसभा की कुल 126 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग की सत्ता के बरकरार रहने के स्पष्ट अनुमान व्यक्त किये गये हैं। एक्सिस माई इंडिया ने असम में राजग को 88 से 100 सीट, कांग्रेस प्लस को 24 से 36 और अन्य को 0 से तीन सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। मेट्रिज ने राजग को 85 से 95, कांग्रेस प्लस को 25 से 32 सीट और अन्य को छह से 12 सीट मिलने की बात कही है। चाणक्य स्ट्रेटजी ने राजग को 88 से 98 , कांग्रेस प्लस को 22 से 32 और अन्य को तीन से पांच सीटें दी हैं। वहीं वोट वाइब्स ने राजग को 90 से 100 , कांग्रेस प्लस को 23 से 33 , और अन्य को शून्य से छह सीट दी हैं। केरल में एग्जिट पोल में दस वर्ष ब...

गोरखपुर मंडल में 200 श्रमिकों की बेटियों का विवाह कराएगी योगी सरकार

चित्र
गोरखपुर 29 अप्रैल (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर योगी सरकार गोरखपुर मंडल के 200 श्रमिकों के परिवारों के लिए बिटिया की शादी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी उठाने जा रही है। इस अवसर पर एक मई को मंडल के चारों जिलों से कुल मिलाकर 200 बेटियों का सामूहिक विवाह कराकर श्रमिकों की एक बड़ी चिंता दूर कर दी जाएगी। श्रम विभाग की तरफ से सामूहिक विवाह का कार्यक्रम गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे से होगा। इसमें श्रम मंत्री और कई जनप्रतिनिधि मेजबान के रूप में उपस्थित रहेंगे। श्रम विभाग के उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की तरफ से संचालित ष्कन्या विवाह सहायता योजना के तहत आयोजित हो रहे सामूहिक विवाह कार्यक्रम मेंमंडल के चार जिलों गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर के 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर प्रस्तावित है। सामूहिक विवाह के इस आयोजन में विभाग प्रति जोड़े के विवाह पर एक लाख रुपये खर्च करेगा। इसमें से 85 हजार रुपये प्रत्येक उपस्थित जोड़े के बैंक खाते में भेजे जाएंगे जबकि 15 हजार रुपये प्रति जोड़े की दर से आयोजन व्यय का भ...

गंगा एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल की आर्थिकी को भी मिलेगी रफ्तार

चित्र
गोरखपुर 29 अप्रैल (वार्ता) चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने आज यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुधवार को जन समर्पित हुए गंगा एक्सप्रेसवे के जरिये न केवल पूर्वांचल और राज्य पश्चिमी हिस्से की कनेक्टिविटी मजबूत हो जाएगी बल्कि इससे पूर्वांचल की आर्थिकी को भी रफ्तार मिलेगा। हाल के कुछ सालों में इंडस्ट्री के हब के रूप में विकसित हो रहे गोरखपुर में तैयार उत्पादों को गंगा एक्सप्रेसवे के माध्यम से अब और आसानी से पश्चिमी यूपी व एनसीआर ;राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र भेजना सुगम हो जाएगा। कनेक्टिविटी की नई श्रृंखला का सबसे फायदा यहां के कृषि और औद्योगिक जगत को मिलेगा। कृषि और औद्योगिक उत्पादों की सप्लाई चेन अब और आसानी तथा तेजी से काम करने लगेगी। श्री अग्रवाल का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल के लिए पहले से दो एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और इससे कनेक्ट गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की सौगात दे रखी है। इसकी कनेक्टिविटी का पूरा फायदा आमजन के साथ उद्योग.व्यपार जगत को मिल रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे से भी उद्योग.व्यापार के क्षेत्र को खासा लाभ मिलेगा। लिंक...

प्रदेश की समृद्धि का प्रमुख माध्यम साबित हो रहे एक्सप्रेसवे: योगी

चित्र
हरदोई, 29 अप्रैल (वार्ता) देश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री द्वारा रखी गई आधारशिला आज साकार रूप ले चुकी है। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे अन्नदाता किसानों की उन्नति, युवाओं के रोजगार, आस्था व संस्कृति के संरक्षण तथा उत्तर प्रदेश की समृद्धि का प्रमुख माध्यम साबित होगा। मेरठ से प्रयागराज तक फैले इस आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर ने 12 जनपदों के एक लाख से अधिक किसानों के योगदान से आकार लिया है। एक्सप्रेसवे के साथ-साथ 27 स्थानों पर इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल क्लस्टर और लॉजिस्टिक हब विकसित किए जा रहे हैं, जो न केवल आवागमन को तेज करेंगे बल्कि नए निवेश और रोजगार के द्वार भी खोलेंगे। डबल इंजन सरकार की दूरदर्शिता का प्रतीक यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहा है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि डबल इंजन सरकार का संकल्प है कि जिस परियोजना का शिलान्यास होगा, उसका उद्घाटन भी सुनिश्चित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से प्रदेश के इस बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ क...