भाजपा सरकार छात्रों की आवाज से डर गई है : अजय राय
सीतापुर, 1 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को सीतापुर में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने वाले छात्रों पर मुकदमे दर्ज कराकर उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में अजय राय ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर अपनी मांगों और अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले छात्रों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार छात्रों की जागरूकता और उनके सवालों से घबरा गई है। उन्होंने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली जैसी समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन सरकार इन मुद्दों का समाधान करने के बजाय छात्रों और युवाओं पर दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और कांग्रेस पार्टी छात्रों एवं युवाओं की इस लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। श्री राय ने संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा...