संदेश

जुलाई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में सहयोग को नई गति देंगे भारत और जापान

चित्र
नयी दिल्ली 02 जुलाई (वार्ता) भारत और जापान ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में सहयोग को नई गति देने पर सहमति व्यक्त करते हुए एआई गवर्नेंस, साइबर सुरक्षा, अनुसंधान, बुनियादी ढांचा, कौशल विकास और नवाचार के क्षेत्रों में व्यापक साझेदारी की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची सानाए के बीच गुरुवार को यहां भारत -जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद एआई के क्षेत्र में सहयोग के लिए जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि दोनों देशों ने डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर और कंप्यूटिंग संसाधनों सहित सुरक्षित एआई अवसंरचना विकसित करने तथा बहुभाषी और ओपन-सोर्स एआई मॉडल पर संयुक्त अनुसंधान को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच नियमित भारत-जापान एआई रणनीतिक संवाद जारी रखने, जी 20 और एआई पर वैश्विक पार्टनरशिप तथा संयुक्त राष्ट्र जैसे वैश्विक मंचों पर एआई गवर्नेंस के मुद्दों पर समन्वय बढ़ाने पर भी सहमति बनी। संयुक्त बयान में शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी एजेंसियों और निजी कंपनियों के बीच एआई अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने के लिए कई समझौतों का स्वागत क...

भारत-जापान शिखर सम्मेलन दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी में नया अध्याय : तकाइची

चित्र
नयी दिल्ली 02 जुलाई (वार्ता) जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने गुरूवार को कहा कि भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन से भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी में नये अध्याय की शुरूआत हुई है और इसमें घोषित पहलें क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और स्थायी समृद्धि को बढ़ावा देंगी। हैदराबाद हाउस में शिखर सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त के दौरान सुश्री तकाइची ने भारत और जापान को दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के तौर पर रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बदलती भू-राजनीतिक स्थितियों के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों से निपटने में इन दोनों देशों की साझेदारी बहुत अहम है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को स्वतंत्र, खुशहाल और नियमों पर आधारित हिन्द प्रशांत क्षेत्र की दिशा में काम करना चाहिए।   उन्होंने कहा, "भारत और जापान दोनों दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हैं। एक स्वतंत्र, खुशहाल और नियमों पर आधारित इंडो-पैसिफिक हमारी साझा प्राथमिकता है। इस क्षेत्र की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक और बाज़ार-आधारित अर्थव्यवस्थाओं के तौर पर, हमने आज ऐसी अहम पहलें की हैं जो पूरे क्ष...

मोदी-ताकाइची ने किया मारुति सुजुकी के खरखौदा संयंत्र का उद्घाटन

चित्र
नयी दिल्ली, 02 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान की उनकी समकक्ष सानाए ताकाइची ने गुरुवार को हरियाणा के खरखौदा में मारुति सुजुकी के नये संयंत्र का उद्घाटन किया। दोनों नेताओं ने यहां आयोजित भारत-जापान संयुक्त आर्थिक मंच के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संयंत्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के प्रतिनिधि निदेशक एवं अध्यक्ष तोशिहिरो सुजुकी तथा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिसाशी ताकेउची भी उपस्थित रहे। अभी इस संयंत्र की उत्पादन क्षमता सालाना पांच लाख वाहनों की होगी और चालू वित्त वर्ष के अंत तक हंसलपुर में चौथे संयंत्र में उत्पादन शुरू होने के बाद कंपनी की कुल क्षमता बढ़कर 29 लाख वाहनों की हो जायेगी। आगे चलकर पूर्ण क्षमता पर इस संयंत्र में हर साल 10 लाख वाहनों का उत्पादन होगा और 21 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। इस परियोजना में कुल 35,000 करोड़ रुपये के निवेश किया जायेगा। यह संयंत्र 800 एकड़ में फैला है जिसमें एकीकृत सप्लायर पार्क भी शामिल है। यह 'सुजुकी स्मार्ट फैक्ट्री' अवधारणा औ...

राम मंदिर में चंदा चोरी की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच करायें मोदी : कांग्रेस

चित्र
नयी दिल्ली, 02 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि की चोरी और गबन के मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने, जांच का दायरा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तथा उससे जुड़े सभी जिम्मेदार व्यक्तियों तक बढ़ाने और मंदिर ट्रस्ट में व्यापक संस्थागत सुधार लागू कर दान व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने गुरुवार को श्री मोदी को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया है कि अयोध्या राम मंदिर में दान राशि की चोरी और गबन के खुलासों से करोड़ों भारतीयों की आस्था पर गहरा आघात है और इससे उनमें आक्रोश और पीड़ा है। करोड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान राम के नाम पर अपनी मेहनत की कमाई मंदिर को दान की, लेकिन उनकी आस्था और विश्वास के साथ खिलवाड़ किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान राम, जिन्हें 'मर्यादा पुरुषोत्तम' कहा जाता है, उनके नाम का पहले राजनीतिक लाभ के लिए और बाद में आर्थिक लाभ के लिए दुरुपयोग किया गया।   उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण उच्चतम न...

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण : दूसरी बार राम मंदिर पहुंची एसआईटी, जांच तेज

चित्र
अयोध्या, 02 जुलाई (वार्ता) श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावा प्रकरण की जांच लगातार तेज होती जा रही है। गुरुवार को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) दूसरी बार राम मंदिर पहुंची और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन पड़ताल की। इस बीच अधिवक्ताओं ने ट्रस्ट पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जबकि अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने गिरफ्तार आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को निर्माणाधीन मकान के संबंध में नोटिस जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार एसआईटी गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे राम मंदिर पहुंची और चढ़ावे की गणना से संबंधित अभिलेखों तथा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इससे पहले 15 से 20 जून तक एसआईटी अयोध्या में रहकर मामले की विस्तृत जांच कर चुकी है। इससे पहले सुबह करीब 11 बजे अयोध्या पुलिस की टीम भी मंदिर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने लगभग दो घंटे तक उस कक्ष का निरीक्षण किया, जहां मंदिर में प्राप्त चढ़ावे की गणना की जाती है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की भी जांच की गई। राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता सड़को...

उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिन बारिश का पूर्वानुमान, कई जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट

चित्र
लखनऊ, 02 जुलाई (वार्ता) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र, लखनऊ ने उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मानसूनी गतिविधियां तेज रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि कई जिलों में भारी वर्षा, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार दो जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। तीन और चार जुलाई को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जबकि पांच और छह जुलाई को पश्चिमी तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने दो जुलाई के लिए प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। तीन और चार जुलाई को भी कई स्थानों पर वज्रप...

योगी सरकार का दावा, 2017 के बाद मिली केंद्रीय योजनाओं को रफ्तार

चित्र
लखनऊ, 2 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दावा किया है कि 2017 में डबल इंजन सरकार बनने के बाद केंद्र की योजनाओं को प्रदेश में रफ्तार मिली है। सरकार का दावा है कि 2017 से पहले राजनीतिक कारणों से केंद्रीय योजनाओं को लागू करने में रोड़े अटकाए जाते थे और मिलते-जुलते नाम रखकर जनता को भ्रमित किया जाता था। सरकार ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2014 से 2017 तक पूर्ववर्ती सरकार 50 हजार आवास भी नहीं बना पाई थी। केंद्र को लाभार्थियों की सूची भेजने और राज्यांश देने में ढिलाई बरती गई जबकि पिछले नौ सालों में 62 लाख से अधिक परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर सरकार ने कहा कि 2017 से पहले करीब तीन फीसदी किसानों का ही बीमा हो सका था वहीं नौ वर्षों में 79 लाख से अधिक किसानों को 6,283 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। स्वच्छ भारत मिशन पर दावा किया गया कि मार्च 2017 तक यूपी का ग्रामीण स्वच्छता दायरा महज 35% था और एक भी जिला खुले में शौच से मुक्त घोषित नहीं हो सका था। 2017 के बाद 3.31 करोड़ से अधिक शौचाल...

उत्तर मध्य रेलवे के उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का महाप्रबंधक ने किया सम्मान

चित्र
वाराणसी, ( दिनेश तिवारी) उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं ,बल्कि अनुशासन, समर्पण, धैर्य एवं चुनौतियों का सामना कर सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा है।     उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय , प्रयागराज में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोह आयोजित कार्यक्रम में  महाप्रबंधक ने कहा कि खेलो के लिए न केवल शारीरिक श्रम वरन उससे ज्यादा मानसिक सुदृढ़ता की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि उत्तर मध्य रेलवे के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल रेलवे बल्कि देश का गौरव बढ़ाया है और वे रेलवे परिवार तथा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।          उन्होंने बताया कि गत वित्तीय वर्ष में 27 नए खिलाड़ियों की भर्ती की प्रक्रिया की गई हैए जिससे विभिन्न खेलों में उत्तर मध्य रेलवे की टीमों को और अधिक सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने खिलाड़ियों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी उत्तर ...

विपक्षियों की बौखलाहट का नतीजा है चंपत राय पर लांछन: केशव मौर्य

चित्र
प्रयागराज,(दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश के  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपना सर्वस्व त्याग दिया है, लेकिन विपक्ष अपनी सियासी जमीन खिसकती देख उन पर अनर्गल लांछन लगा रहा है।      श्री मौर्य ने सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं मीडिया से हुई बातचीत के दौरान कहा कि जिन्होंने चोरी की है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है और सख्त कार्रवाई होगी। विरोधियों के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है , इसीलिए वे राम मंदिर को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।       उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजकल नया झूठ फैला रहे हैं कि 2027 में चुनाव नहीं होगा , लेकिन चुनाव भी समय पर होगा और भाजपा भारी बहुमत से जीतकर अखिलेश यादव को सैफई भेजने का काम करेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। वे 2027 में सत्ता में आने का ख्वाब देख रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि 2047 तक उनकी सत्ता में वापसी नहीं होने वाली। इस बौखलाहट में वे ऊल.जुलूल बयान दे रहे हैं...

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की एकता, अखंडता के प्रखर प्रहरी थे : पटेल

चित्र
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी)  भरतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि डॉ  श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता के प्रखर प्रहरी थे।    भाजपा यमुनापार द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पखवाड़े के अंतर्गत गुरुवार को कोरांव में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता के प्रखर प्रहरी थे। उन्होंने सबसे पहले "एक देश, एक विधान, एक निशान और एक प्रधान" का विचार देश के सामने रखा, जो आज राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बन चुका है।      श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा-370 एवं 35-ए को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर को पूर्ण रूप से देश की मुख्यधारा से जोड़ना डॉ. मुखर्जी के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई एवं पारसी शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान क...

अखिलेश यादव अपनी पार्टी का अस्तित्व बचा लें यही बहुत बड़ी बात : केशव मौर्य

चित्र
प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी) उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी  (सपा ) मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर राजनीतिक प्रहार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव 2047 तक अपनी पार्टी का अस्तित्व बचा लें यहीं उनके लिए बहुत बड़ी बात है।       उप मुख्यमंत्री गुरुवार को एमएनएनआईटी में  "वीबी जी रामजी " योजना का शुभारंभ कर के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि  10 लाख करोड़ से अधिक खर्च करने के बाद भी मनरेगा से गांवों की दशा में सुधार नहीं हुआ है। वीबी रामजी के माध्यम से गांवों का सर्वांगीण विकास होगा। तालाब भी बनेगा और पर्यावरण संरक्षण का कार्य  भी होगा। मनरेगा में 100 दिन रोजगार मिलता था लेकिन अब 125 दिन मिलेगा। 252 रुपया से बढ़ाकर 300 रुपया मजदूरी कर दी गई है।         श्री मौर्य ने कहा कि विपक्ष के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह राम मंदिर में चंदा चोरी का मुद्दा उठाकर लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चोरी की जांच पुलिस कर रही है। एफआईआर हो चुकी है। छापेमारी और जांच चल ...

सीएमओ ने गांवों में जाकर किया पल्स पोलियो अभियान का निरीक्षण

चित्र
गोरखपुर। जिले में चल रहे सघन पल्स पोलियो अभियान घर-घर भ्रमण कार्यक्रम की प्रगति का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने बुधवार को क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीम के साथ बेलघाट क्षेत्र की ढेकू नाथ एवं चउतरा ग्राम सभाओं में अभियान का निरीक्षण किया। सीएमओ ने घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने वाली टीमों के कार्यों का अवलोकन किया तथा अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। सीएमओ डॉ ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान बच्चों को आजीवन दिव्यांगता से बचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।  इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने टीमों को निर्देशित किया कि क्षेत्र का शत-प्रतिशत भ्रमण सुनिश्चित करें तथा कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।  डॉ. झा ने बताया कि सघन पल्स पोलियो कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनपद, प्रदेश एवं देश के पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना है। भारत, वर्ष 2011 से पोलियो मुक्त है और इस उपलब्धि को...

शक्ति का दुरुपयोग कर बंगाल में हिंसा का माहौल बना रही है भाजपा : अखिलेश

चित्र
लखनऊ, 1 जुलाई (वार्ता ) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का माहौल बनाने और पुलिस के राजनीतिकरण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी सत्ता और संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रही है, जिसका देश भर में नकारात्मक संदेश जा रहा है। श्री यादव ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा के इस नकारात्मक और प्रहारात्मक रवैये से पूरे देश की जनता में नाराजगी और आक्रोश है। भाजपा के अपने नेता और कार्यकर्ता भी इस तरह की हिंसक राजनीति से असहज हैं और इसके खिलाफ हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के मन में भी यह आशंका है कि जिन राज्यों में उनकी सरकार नहीं है, वहां यदि राजनीतिक हिंसा का सिलसिला शुरू हुआ तो उसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि भाजपा की सरकारें सत्ता से बाहर होती हैं तो उसके कार्यकर्ताओं को भी ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। भाजपा के शीर्ष नेता अपनी सुरक्षा व्यवस्था के कारण सुरक्षित रहेंगे, लेकिन आम कार्यकर्ताओं को सड़क पर जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। उन्...

हीरो के इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड ‘वीडा’ को मिली नयी पहचान

चित्र
नयी दिल्ली, 01 जुलाई (वार्ता) हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड ‘वीडा’ को बुधवार को नये ‘लोगो’ के साथ एक नयी पहचान मिली। नये लोगों के मध्य में एक नया, जियोमेट्रिक 'वी-लेटरमार्क' है, जिसे इसके मूल ब्रांड ‘हीरो’ से लिया गया है। हीरो के ‘एच’ के मजबूत बाएं स्तंभ पर आधारित यह डिजाइन आगे की ओर 30-डिग्री के झुकाव पर है। इसे ‘द वूम’ के जरिये जीवंत किया गया है, जो एक गतिशीलता की निशानी, गति की भाषा और इलेक्ट्रिक की पहचान है। कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह बदलाव ब्रांड को राह दिखाने वाले एक इकलौते विचार को दर्शाता है: आकांक्षा पहुंच के दायरे में होनी चाहिए, न कि केवल कुछ खास लोगों तक सीमित हो। इस नये लोगो के रंग कंपनी की महत्वाकांक्षा की भावना को आगे बढ़ाते हैं। गहरा, आत्मविश्वासी काला और सफेद रंग वीडा वर्डमार्क को मजबूती, स्पष्टता और एक आधुनिक उपस्थिति देता है। जीवंत नारंगी रंग ऊर्जा, सकारात्मकता और गति का प्रतीक है। हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी अध्यक्ष पवन मुंजाल ने कहा कि सच्ची प्रगति में ठहराव नहीं होता है। उन्होंने कहा, “ जब मैंने साल 2022 में वीडा को लॉन्च किया...

गोरखपुर में वन महोत्सव का शुभारंभ

चित्र
गोरखपुर, 01 जुलाई (वार्ता) महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर बनाने के उद्देश्य से वन प्रभाग गोरखपुर के साथ मिलकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वन महोत्सव का भव्य शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान भारतीय संस्कृति, मातृ सम्मान तथा प्रकृति संरक्षण की भावनाओं का अद्भुत संगम है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी माता के सम्मान में कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो देश में पर्यावरण संरक्षण को नई गति मिलेगी। उन्होंने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के नियमित देखभाल का भी आह्वान किया। प्रभागीय वनाधिकारी शुभम सिंह ने कहा कि वन महोत्सव केवल पौधारोपण तक सीमित कार्यक्रम नहीं है, बल...

रोड इंफ्रास्ट्रक्चर का नया मॉडल देगा जीडीए

चित्र
गोरखपुर, 01 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) रोड इंफ्रास्ट्रक्चर का नया मॉडल देने जा रहा है ‘मॉडर्न रोड’ का यह मॉडल टिकाऊ, सुविधाजनक होने के साथ ही डिजाइन के लिहाज से लचीला और देखने में ग्रीनरी से युक्त अत्यंत आकर्षक होगा। आधिकारिक सूत्रों नरे बुधवार को बताया कि जीडीए के स्तर पर मॉडल प्रोजेक्ट के रूप में मॉडर्न रोड बनाने की शुरुआत करीब दो किमी लंबाई में गोरखपुर के चंपा देवी पार्क मैदान के पास से तारामंडल के बीच होने जा रही है। इस मॉडर्न रोड के निर्माण पर करीब 18 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मॉडर्न रोड के लिए टेंडर निकाला जा चुका है निर्माण जल्द ही शुरू होगा। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद बीते नौ सालों में गोरखपुर में रोड कनेक्टिविटी शानदार तरीके से विकसित हुई है। सड़कों का जाल बिछने की श्रृंखला में जीडीए शहर के इंटरनल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को एक बिल्कुल नया और आधुनिक रूप देने जा रहा है। इस मॉडल के तहत मॉडर्न रोड का निर्माण केवल कनेक्टिविटी के लिए नहीं, बल्कि शहर की खूबसूरती और आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। जीडी...

भाजपा सांसदों को तोड़कर संविधान बदलना चाहती है: अखिलेश

चित्र
लखनऊ, 1 जुलाई (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि सत्तारुढ़ दल विपक्षी सांसदों को तोड़कर संविधान बदलना चाहती है जिससे लोकतंत्र को बड़ा खतरा पैदा हो रहा है। श्री यादव ने लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "मर्यादा का पहला प्रतीक प्रभु श्री राम हैं। दूसरा संविधान है। भारतीय जनता पार्टी ने इन दोनों को धोखा दिया है। भाजपा ने संविधान, श्रद्धा और आस्था से खिलवाड़ किया है।" राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर एसआईटी जांच को लेकर उन्होने कहा, "दूध का दूध, पानी का पानी हो न हो, लेकिन चांदी, हीरे-जवाहरात, सोने के खड़ाऊं सब वापस हो जाएं। मैं जानता हूं कुछ देर के लिए सीसीटीवी बंद कर दिए जाएं, आंख बंद कर दी जाए तो प्रभु श्री राम सभी कुछ वापस ले आएंगे। “ उन्होंने दावा किया कि चोरी के तार कर्नाटक और महाराष्ट्र तक जुड़े हैं। उन्हो ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी को किसी समाज की संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा के लिए धन ही धर्म है। भगवान और चंदा चुनाव के लिए बड़ी ताकत बन रहे हैं। संसाधन से भ्रष्टाचार बनाना और ...

अखिलेश के जन्मदिन पर 14पीर बाबा की मजार पर चादरपोशी कर सत्ता में वापसी की मांगी दुआ

चित्र
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर बुधवार को सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 14पीर बाबा की मजार पर चादरपोशी कर सत्ता में वापसी की  दुआ मांगी।      कर्ताओ और पदाधिकारियों ने  महानगर कार्यालय में  सुबह केक काटकर अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना के साथ ही आगामी 2027में प्रदेश में सरकार बनाने के लिए समाजवादी विचारधारा को जन जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।        इम अवसर पर शहर के उच्च न्यायालय स्थित 14पीर बाबा की मजार पर चादर चढ़ाया एवं गुलपोशी कर 2027में सरकार बनने की दुआ मांगी।  फाफामऊ क्षेत्र में आदिल हमजा ने जरुरत मंदो को 53 साईकिल बांटी , शांति पुरम में पूर्व प्रमुख संदीप यादव ने 500 लोंगो को टी शर्ट बाँट आशीर्वाद माँगा।        ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम के बाद लोगो में गिफ्ट वितरण किया गया।

लंबे समय तक कब्जे में रहने से किसी सार्वजनिक संपत्ति पर अधिकार प्राप्त नहीं हो जाता

चित्र
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ नगर निगम की भूमि पर बने आवासीय क्वार्टरों को खाली करने के मामले में याचिका खारिज कर दी।           न्यायालय ने स्पष्ट किया कि बिना वैध दस्तावेज के केवल लंबे समय तक कब्जे में रहने से किसी सार्वजनिक संपत्ति पर कानूनी अधिकार स्थापित नहीं किया जा सकता। न्यायालय ने नगर आयुक्त के बेदखली संबंधी आदेश बरकरार रखा।       न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति अरुण कुमार की खंडपीठ ने यह आदेश दिया।         शफीकुर रहमान समेत सात लोगों ने याचिका दाखिल कर 15 मई 2026 को नगर आयुक्त की ओर से पारित आदेश और छह जून 2026 को जारी बेदखली नोटिस को चुनौती दी थी। नोटिस में अलीगढ़ के मौजा डोडपुर माफी स्थित नजूल प्लॉट संख्या 78 और 87 पर बने नगर निगम के आवासीय क्वार्टर खाली करने के निर्देश दिए गए थे।         याचियों का दावा था कि नगर निगम ने इन क्वार्टरों का निर्माण अपने कर्मचारियों के लिए कराया थाए लेकिन बाद में उनके पूर्वजों को खाली पड़े आवास किराये पर दिए गए थे। उनका कहना था...

उत्कृष्ट चिकित्सक को संयम ,धैर्य और कर्तव्यनिष्ठ होना चाहिए : मनीष कुमार

चित्र
’प्रयागराज , ( दिनेश तिवारी) जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि चिकित्सक हर परिस्थिति में अपना कर्तव्य निभाने के लिए तत्पर रहते है।        भारत रत्न डॉ बी०सी० राय के जन्मदिवस ( 1 जुलाई ) डाक्टर्स.डे के रूप में  मनाया गया । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि चिकित्सक हर परिस्थिति में अपना कर्तव्य निभाने के लिए तत्पर रहते है। उन्होंने कहा कि एक उत्कृष्ट चिकित्सक होने के लिये संयम ,धैर्य और कर्तव्यनिष्ठता का होना अतिआवश्यक है।          उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को हम कैसे और बेहतर कर सकते है तथा सभी को चिकित्सकीय सुविधाओं का सस्ता व सुलभ रूप से लाभ मिले सके, इसके लिए आप सभी अपने स्तर से भी प्रयास करें। कहा कि सभी को सस्ता व सुलभ रूप से चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ मिले , यह हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल व हेल्थ सेक्टर लोगो को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का केवल व्यवसाय का क्षेत्र न बन कर रह जाय, हमें इस पर विचार करना चाहिए।        श्री वर्मा ने कहा हम ...

दिल्ली सहारनपुर देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: योगी

चित्र
सहारनपुर, 01 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है और बेहतर कनेक्टिविटी विकास की रफ्तार को तेज कर रही है। उन्होंने कहा कि अब सहारनपुर से दिल्ली की दूरी मात्र डेढ़ घंटे में पूरी की जा सकती है तथा जल्द ही जिले को हवाई संपर्क की सुविधा भी उपलब्ध होगी। महाराज सिंह कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश सरकार ने दशकों से लंबित आधारभूत संरचना परियोजनाओं को पूरा करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र की आर्थिक प्रगति के लिए मजबूत सड़क, रेल और हवाई संपर्क आवश्यक है तथा सरकार इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर के निकट हवाई अड्डे का विकास किया जा रहा है। अब तक लोगों को हवाई यात्रा के लिए दिल्ली अथवा देहरादून जाना पड़ता था, लेकिन भविष्य में सहारनपुर से ही उड़ान सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे जिले के विकास को नई आधारशिला मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर क...

पत्नी के शिक्षित होने मात्र से भरण.पोषण से वंचित नहीं किया जा सकता

चित्र
प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी) इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा कि पत्नी के शिक्षित होने मात्र से उसे भरण.पोषण से वंचित नहीं किया जा सकता।        इस टिप्पणी संग कोर्ट ने मैनपुरी के परिवार न्यायालय की ओर से पत्नी को 20 हजार रुपये प्रतिमाह भरण.पोषण देने के आदेश को बरकरार रखा। साथ ही पति की आपराधिक पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी।      न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की एकल पीठ ने यह आदेश दिया है।        याची आलोक ने परिवार न्यायालय के फैसल को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। तर्क दिया कि पत्नी उच्च शिक्षित है , ट्यूशन और कोचिंग से आय अर्जित करती है। उसकी मां पेंशन पाती हैं और उनके पास भी पर्याप्त संपत्ति है। इस पर पत्नी की ओर से कहा गया कि उसे दहेज की मांग के चलते ससुराल छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। पति एक योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट है। ऐसे में वह भरण.पोषण की हकदार है।         न्यायालय ने पाया कि पत्नी के पास अलग रहने का पर्याप्त कारण है। पत्नी की आय के संबंध में अदालत ने कहा कि केवल यह कहना पर्याप्त नहीं है कि वह शिक्षित है या ट्यू...

राम मंदिर में चढ़ावे की लूट करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा : योगी

चित्र
सहारनपुर, 1 जुलाई (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान, चंदे और चढ़ावे में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लूट में शामिल दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। मुख्यमंत्री यहां स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के शुभारंभ और जनसभा को संबोधित कर रहे थे। लगभग 30 मिनट के अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग कभी श्रीराम और श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, आज वही आस्था की दुहाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कारसेवकों पर गोली चलाने वाले और न्यायालय में श्रीराम एवं श्रीकृष्ण के अस्तित्व को नकारने वाले आज धार्मिक आस्था की बातें कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई जाती थी और धार्मिक आयोजनों में बाधाएं उत्पन्न की जाती थीं, तब उनकी आस्था कहां थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अयोध्या, काशी और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों का व्यापक विकास कराया ह...

डीएम ने प्रथम दिवस बच्चों के स्वागत, विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने एवं शत-प्रतिशत नामांकन बढ़ाने के दिए निर्देश

चित्र
देवरिया, 01 जुलाई 2026। जिला टास्क फोर्स शिक्षा समिति एवं प्रोजेक्ट अलंकार की बैठक जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 02 जुलाई से प्रारंभ होने वाले स्कूल चलो अभियान की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली जाए। साथ ही उन्होंने विद्यालय के प्रथम दिवस बच्चों के स्वागत के लिए अधिकारियों को विद्यालयों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।           जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में पंचायत सचिव, लेखपाल, खंड शिक्षा अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी बच्चों के स्वागत के लिए उपस्थित रहेंगे। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को कायाकल्प योजना के अंतर्गत सभी मानकों से विद्यालयों को संतृप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां बाउंड्रीवाल, शौचालय अथवा सोख्ता नहीं है, वहां उनका निर्माण कराया जाए। किसी भी दशा में विद्यालय परिसर में जलभराव न...

आज से लागू हुई दिल्ली सरकार की नयी ईवी नीति, प्रदूषण मुक्त परिवहन का लक्ष्य

चित्र
नयी दिल्ली, 01 जुलाई (वार्ता) दिल्ली सरकार ने राजधानी में स्वच्छ, आधुनिक और प्रदूषण मुक्त परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति 2026 अधिसूचित कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, नयी नीति का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से बढ़ावा देकर वायु प्रदूषण में कमी लाना, पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता घटाना तथा मजबूत ईवी ईको-सिस्टम विकसित करना है। यह नीति एक जुलाई 2026 से लागू हो गयी है और 31 मार्च 2030 तक प्रभावी रहेगी।   श्रीमती गुप्ता ने बताया कि नीति के तहत चार्जिंग नेटवर्क, बैटरी स्वैपिंग, बैटरी रीसाइक्लिंग, ऊर्जा प्रबंधन और डिजिटल सेवा प्रणाली को एकीकृत करते हुए दीर्घकालिक स्वच्छ परिवहन व्यवस्था विकसित की जायेगी। इसके साथ ही वित्तीय प्रोत्साहन, डिजिटल पारदर्शिता और संस्थागत निगरानी को भी विशेष महत्व दिया गया है।   उन्होंने कहा कि नीति में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि दिल्ली में विशेषकर सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण में लगभग 23 प्रतिशत योगदान वाहनों से होने वाले उत्सर्जन का है, जो सभी स...

संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए मिल कर करेंगे काम, डेंगू से बचाएगा विशेष अभियान

चित्र
गोरखपुर। जिले में प्रदेशव्यापी संचारी रोग नियंत्रण अभियान का बुधवार को नगर निगम गोरखपुर से आगाज हो गया। महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त अजय जैन और सीएमओ डॉ राजेश झा ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों को संचारी रोगों से बचाव की शपथ भी दिलाई गई। इस बीच, जिले में डेंगू से बचाव के लिए भी विशेष अभियान चलाने की तैयारी है। इसके तहत मलिन बस्तियों और हॉस्टल्स में साफ-सफाई के साथ-साथ डेंगू से बचाव का संदेश दिया जाएगा। इसी कड़ी में महानगर के हट्ठी माता स्थान के पास सोमवार को सीएमओ की मौजूदगी में साफ-सफाई कर एंटी लार्वल का छिड़काव किया गया। गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा की देखरेख में जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई  तक चलेगा। अभियान में स्वास्थ्य विभाग सहित करीब एक दर्जन विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। इसके अलावा 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस के संयुक्त सहयोग से दस्तक अभियान भी चलेगा। अभियान के उद्घाटन अवसर पर साफ-सफाई में बेहतर योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। उद्घाट...

प्रधानमंत्री ने 'चार्टर्ड अकाउंटेंट डे' और 'डॉक्टर्स डे' पर दी शुभकामनाएं, 'विकसित भारत' के निर्माण में उनकी भूमिका को सराहा

चित्र
नयी दिल्ली, 01 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को 'चार्टर्ड अकाउंटेंट डे' और 'नेशनल डॉक्टर डे' के अवसर पर देश के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और डॉक्टरों को शुभकामनाएं दीं तथा भारत की आर्थिक प्रगति एवं स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में उनके योगदान की सराहना करते हुए देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में उनकी अहम भूमिका का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर अलग-अलग पोस्ट में, इन क्षेत्रों से जुड़े पेशेवरों के समर्पण और विशेषज्ञता की सराहना की तथा उन्हें भारत की अर्थव्यवस्था एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य को मजबूत करने वाला प्रमुख स्तंभ बताया। 'चार्टर्ड अकाउंटेंट डे' पर समस्त सीए बिरादरी को बधाई देते हुए श्री मोदी ने कहा कि पारदर्शिता और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें भारत के आर्थिक विकास में भरोसेमंद भागीदार बनाया है। प्रधानमंत्री ने कहा, "पूरी सीए बिरादरी को 'चार्टर्ड अकाउंटेंट डे' की शुभकामनाएं। वे लंबे समय से भारत की आर्थिक यात्रा में भरोसेमंद भागीदार रहे हैं। पारदर्शिता और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्...

अखिलेश के जन्मदिन पर सपा की अंदरूनी खींचतान चर्चा में

चित्र
मुरादाबाद, 1 जुलाई (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर मुरादाबाद स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब 53 फीट लंबा केक काटे जाने के बाद कार्यकर्ताओं में उसे लेने की होड़ मच गई। समारोह के दौरान पार्टी की अंदरूनी राजनीति, वरिष्ठ नेता कमाल अख्तर के इस्तीफे और स्थानीय विधायकों की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय रही। सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अलबीना बेकरी द्वारा तैयार 53 फीट लंबे केक को सांसद रुचि वीरा तथा अन्य नेताओं की मौजूदगी में काटा गया। केक कटते ही कार्यकर्ताओं में उसे लेने की होड़ मच गई। कई कार्यकर्ता डिब्बों और हाथों में केक भरकर अपने वाहनों से रवाना होने लगे, जिससे कुछ देर के लिए अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस बीच राजनीतिक गलियारों में चल रही उन चर्चाओं पर भी सवाल उठे, जिनमें दावा किया जा रहा था कि वरिष्ठ सपा नेता कमाल अख्तर से मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा लिए जाने के पीछे सांसद रुचि वीरा की शिकायत या दबाव था। इस पर रुचि वीरा ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण से...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी को मिला 15 जुलाई तक का समय

चित्र
लखनऊ, 1 जुलाई (वार्ता) श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) को शासन ने और समय दे दिया है। अब विशेष जांच टीम 15 जुलाई तक अपनी फाइनल रिपोर्ट सौंपेगी। पहले यह रिपोर्ट 30 जून तक देनी थी। जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। एसआईटी प्रमुख, लखनऊ मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत ने टीम के सदस्यों किरण एस. और वित्त विभाग के विशेष सचिव नीलरत्न कुमार के साथ प्रारंभिक रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद को सौंपी थी। प्रारंभिक रिपोर्ट में ही एसआईटी ने मामले की विस्तृत जांच के लिए अतिरिक्त समय और अधिकारियों की मांग की थी। एसआईटी के अनुरोध पर शासन ने समय बढ़ाने को मंजूरी दे दी। प्रारंभिक रिपोर्ट में मौजूदा सुरक्षा और चढ़ावा प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं। टीम ने मौके की स्थिति, 150 से अधिक लोगों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज और मौजूदा व्यवस्था को रिपोर्ट का हिस्सा बनाया है। सभी की भूमिका का उल्लेख है, लेकिन अभी सीधे तौर पर किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि फाइनल रिपोर्ट में हर व्यक्ति की जवाबदेही तय की जा सकती है। जांच क...

उत्तर प्रदेश में समय से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव: शर्मा

चित्र
मऊ, 01 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की संभावित तैयारियां तेज करने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव समय से पहले भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव अगले पांच से छह माह के भीतर होने की संभावना को देखते हुए कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुट जाएं। श्री शर्मा मंगलवार देर शाम मऊ जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री एवं घोसी के पूर्व विधायक विजय राजभर के स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लखनऊ के चक्कर लगाने या नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने में समय व्यर्थ न करें, बल्कि पन्ना प्रमुख, बूथ प्रमुख तथा संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव समय से पहले होते हैं तो संगठन की मजबूत तैयारी ही सफलता का आधार बनेगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित करने का अधिकार केवल निर्वाचन आयोग के पास है। उन्होंने कहा कि चुनाव कब होंगे, इसका अंतिम निर्णय आयोग करेगा, लेक...

राम मंदिर चढ़ावा मामले में कम से कम 20 हजार करोड़ का घोटाला: रामगोपाल

चित्र
इटावा, 01 जुलाई (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने आरोप लगाया कि राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा मामले में कम से कम 20 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है और अब तक की कार्रवाई केवल सतही है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रो यादव ने सैफई स्थित आवास के बाहर 53 अमलतास के पौधों का रोपण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में बड़े लोगों की संलिप्तता है और वास्तविक जिम्मेदारों तक जांच नहीं पहुंच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोना, चांदी, हीरे के हार तथा अन्य बहुमूल्य वस्तुओं का पूरा हिसाब सार्वजनिक नहीं किया गया है। उनका दावा था कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कम से कम 20 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। सपा महासचिव ने कहा कि केवल कुछ लोगों पर कार्रवाई कर मामले को समाप्त नहीं किया जा सकता। इस प्रकरण में बड़े स्तर पर जांच कर वास्तविक दोषियों को सामने लाया जाना चाहिए। प्रदेश की राजनीत...

लाल मिर्च की तस्करी सुरक्षा एजेंसियों के लिये बनी नई चुनौती

चित्र
महराजगंज, 01 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से लगी भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लाल मिर्च की बढ़ती तस्करी सुरक्षा एजेंसियों के लिए नई चुनौती बन गई है। नेपाल में लाल मिर्च की अधिक मांग और ऊंचे दाम के कारण तस्कर पगडंडियों और नो-मैन्स लैंड के रास्तों का इस्तेमाल कर अवैध रूप से खेप पार कराने का प्रयास कर रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 30 जून को सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेष फरेन्दा पंचायत भवन मार्ग पर नो-मैन्स लैंड के निकट सुरक्षा कर्मियों ने तीन साइकिलों पर लावारिस हालत में रखी तीन बोरी लाल मिर्च तथा छह बोरी खुली लाल मिर्च बरामद की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई कि यह खेप नेपाल में अवैध तस्करी के लिए रखी गई थी। बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और कड़ी कर दी है। सूत्रों के अनुसार नेपाल में सूखी लाल मिर्च की मांग लगातार बढ़ रही है। भारत में 120 से 140 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाली अच्छी गुणवत्ता की लाल मिर्च नेपाल में 200 से 220 नेपाली रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक जाती है। अधिक मुनाफे के कारण तस्कर अब चावल, खाद और कपड़ों ...

अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन: सैफई के 'टीपू' से राष्ट्रीय विपक्ष के प्रमुख चेहरे तक का सफर

चित्र
महिपाल सिंह से अमरोहा, 01 जुलाई (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन मंगलवार को प्रदेश भर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। समर्थकों के लिए यह अवसर केवल जन्मदिन का उत्सव नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सफर, मुख्यमंत्री के रूप में किए गए विकास कार्यों तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संकल्प का प्रतीक बन गया है। एक जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई गांव में जन्मे अखिलेश यादव परिवार में 'टीपू' के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने मैसूर से इंजीनियरिंग तथा ऑस्ट्रेलिया की सिडनी विश्वविद्यालय से पर्यावरण इंजीनियरिंग में उच्च शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 2012 में मात्र 38 वर्ष की आयु में उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनकर उन्होंने नया राजनीतिक इतिहास रचा। मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को आधारभूत ढांचे के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए याद किया जाता है। उनके नेतृत्व में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, लखनऊ मेट्रो तथा 108 एम्बुलेंस सेवा जैसी परियोजनाएं शुरू हुईं। शिक्षा के क्षेत्र में हाईस्कूल ...