उप्र में 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले


लखनऊ, 28 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में लखनऊ और प्रयागराज पुलिस कमिश्नर समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, एडीजी गोरखपुर जोन अशोक जैन को एडीजी अग्निशमन एवं आपात सेवाएं, मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है। लखनऊ के पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र के. सेंगर को एडीजी अभिसूचना नियुक्त किया गया है। उन्हें एडीजी सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं एडीजी लॉजिस्टिक्स राम कुमार को गोरखपुर जोन का नया एडीजी बनाया गया है।
एडीजी तकनीकी सेवाएं नवीन अरोरा को वाराणसी जोन का एडीजी नियुक्त किया गया है, जबकि वाराणसी जोन के एडीजी पियूष मोर्डिया को प्रयागराज का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। एडीजी अभिसूचना भगवान एस. श्रीवास्तव को एडीजी तकनीकी सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई है।
एडीजी पुलिस मुख्यालय डॉ. संजीव गुप्ता को उनके वर्तमान दायित्व के साथ एडीजी लॉजिस्टिक्स का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एडीजी सुरक्षा तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। अन्य तबादलों में आईजी होमगार्ड्स धर्मवीर को आईजी पीएसी पूर्वी जोन, प्रयागराज, सचिव (गृह) मोहित गुप्ता को आईजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन, आईजी पुलिस अकादमी विनोद कुमार सिंह को आईजी विशेष जांच तथा प्रयागराज के पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार को आईजी पीटीएस, मुरादाबाद नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा आईजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन आनंद सुरेशराव कुलकर्णी को सचिव (गृह) बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार सिंह को एसपी आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) तथा आनंद कुमार (एसपीएस) को एसपी लोक शिकायत, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना