भाजपा-आरएसएस की नीयत जान चुका है देश का युवा : प्रियंका
नयी दिल्ली, 30 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) कुछ भी प्रयास कर लें, कोई भी उलाहना दें, लेकिन देश का युवा उनका सच और उनकी नीयत को जान चुका है।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पहले भाजपा-आरएसएस की वास्तविकता का पता नहीं था, उन्हें अब उनकी सचाई समझ में आ चुकी है। उनकी नीयत को पूरा देश और युवा समझ चुके हैं।
श्रीमती वाड्रा ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि देश की आजादी की लड़ाई, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित थी लेकिन उसमें आरएसएस का कोई योगदान नहीं था। भाजपा और आरएसएस के लोग चाहे कितनी भी घृणा, हिंसा और फूट डालने की कोशिश कर लें, लेकिन वे देश की आत्मा से भाईचारे और एकता की भावना को कभी नहीं निकाल सकते।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें