स्वास्थ्य विभाग ने नवागत चिकित्सकों का किया अभिमुखीकरण, दो वर्ष तक देंगे सेवा


गोरखपुर। शासन से दो वर्ष तक बॉन्ड के आधार पर तैनात किए गए चिकित्सकों को लेकर जिले में विशेष पहल की गयी है। इन सभी चिकित्सकों का स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुधवार को एक दिवसीय अभिमुखीकरण किया गया। यह सभी चिकित्सक दो वर्षों तक समुदाय के बीच सेवाएं देंगे। जिले में तैनात किए गए इन 59 नये चिकित्सकों को विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों सहित मेडिको लीगल व अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों की जानकारी दी गयी।

सीएमओ डॉ राजेश झा ने अभिमुखीकरण कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी चिकित्सकों को चिकित्सा अधिकारी की तरह अपनी गरिमा बनाए रखते हुए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देनी है। अस्पताल आने वाले सभी लोगों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग से बेहतर व्यवहार रखना है। समय से अस्पताल पहुंच कर निर्धारित सेवाएं देनी हैं। डॉ झा ने कहा कि यह नियुक्ति सेवा अभ्यास के साथ-साथ सीखने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। सीएमओ ने बताया कि इन नवागत चिकित्सकों के लिए भविष्य में ऑनलाइन प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जा रही है।

नवागत चिकित्सकों को ओपीडी में आने वाले सामान्य मरीजों, दस्तावेजीकरण, संदर्भन प्रोटोकॉल, राष्ट्रीय कार्यक्रमों, विभिन्न पोर्टल पर पंजीकरण और मेडिको लीगत सहित कई बिंदुओं पर जानकारी दी गयी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय पांडेय, डॉ नंदलाल कुशवाहा और डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने नवागत चिकित्सकों के अभिमुखीकरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सीएमओ ने बताया कि बॉन्ड पर आए दस चिकित्सकों ने पहले ही ज्वाइन कर लिया था, जबकि 49 चिकित्सकों ने मंगलवार को ज्वाइन किया है। इन सभी का एक साथ अभिमुखीकरण किया गया है ताकि क्षेत्र में यह लोग बेहतर सेवाएं दे सकें। इन चिकित्सकों के आने से समुदाय में अच्छी स्वास्थ्य सेवा की उम्मीद बढ़ी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास