मुर्मु ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुभकामनाएं दी

मुर्मु ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली 30 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।


राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, " बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और पूरे विश्व में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। इसी पवित्र दिन भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की युगांतरकारी घटनाएँ घटित हुई। उनके द्वारा दिए गए करुणा, अहिंसा, शांति और ज्ञान के शाश्वत संदेश सदैव समस्त मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे। आज के समय में, जब विश्व अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, भगवान बुद्ध के विचार हमें शांति, सहिष्णुता और आपसी सद्भाव की दिशा में चलने के लिए प्रेरित करते हैं।"


 श्रीमती मुर्मु ने कहा,"आइए, इस शुभ अवसर पर हम उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लें और एक शांतिपूर्ण, समावेशी तथा न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।"


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती