मेजा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन, दोबारा टिकट नही देने की मांग
प्रयागराज , ( दिनेश तिवारी ) समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के होटल के बाहर सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेजा विधायक संदीप पटेल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया ।
अखिलेश यादव प्रयागराज में दो दिवसीय दौरे पर रविवार को यह पहुचे थे। होटल रेडिसन में उन्होंने अपना दो दिन का कार्यक्रम रखा था। दूसरे दिन कार्यकर्ताओं ने अपने ही विधायक पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए 2027 चुनाव में उन्हें टिकट न देने की मांग की।
सपा कार्यकर्ताओ ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर होटल के बाहर पहुँचकर , ""अखिलेश तुझसे बैर नहीं , लेकिन संदीप पटेल तेरी खैर नहीं "" जैसे नारे लगाए । मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सपा कार्यकर्ता 2027 चुनाव में संदीप पटेल को टिकट न देने की मांग कर रहे थे।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि संदीप पटेल को दोबारा टिकट दिया गया तो पार्टी के कई पुराने कार्यकर्ता उनका समर्थन नहीं करेंगेए जिससे पार्टी को चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप था कि विधायक संदीप पटेल की कार्यशैली से पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता दोनों नाराज हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व को इस मामले का संज्ञान लेते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार चयन पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने अखिलेश यादव से मांग की कि पार्टी किसी भी जाति के समर्पित और पुराने कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाए , लेकिन संदीप पटेल को टिकट न दिया जाए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें