श्री काशी विश्वनाथ धाम में माता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर पुष्पार्पण, अर्चन एवं आरती


वाराणसी, 31 मई (वार्ता) लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर स्मरण करते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा धाम में माता का पुण्य स्मरण, अर्चन एवं आरती का आयोजन किया गया।

श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित माता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर उनके सनातन धर्म में अतुलनीय योगदान का पुण्य स्मरण किया गया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अधिकारीगणों तथा अन्य कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पुष्पार्पण एवं श्रद्धा स्मरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सनातन लोकचेतना को स्फूर्ति एवं जीवंत रखने में माता अहिल्याबाई होलकर का अप्रतिम योगदान है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अनेक बार खंडन एवं पुनर्निर्माण के संकटपूर्ण इतिहास में वर्तमान स्वरूप के लिए माता अहिल्याबाई होलकर का योगदान अविस्मरणीय है।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास सनातन धारा के महापुरुषों एवं महनीय मातृशक्तियों की महान कथाओं को संरक्षित, प्रचारित एवं लोकप्रचलित कर सनातन प्रेरणा पुंज को सदैव प्रज्वलित रखने हेतु कृतसंकल्प है। न्यास सनातन चेतना को जागृत रखने के दायित्व को अंगीकृत करते हुए इस दायित्व के सुचारू निर्वहन हेतु निरंतर सजग एवं तत्पर है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना