योगी सरकार ने 5 साल में भरीं माध्यमिक शिक्षा की 33,401 सीटें, खत्म हुआ भर्ती संकट


लखनऊ, 31 मई ( वार्ता) उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों से लंबित भर्ती प्रक्रिया को योगी आदित्यनाथ सरकार ने मिशन मोड में पूरा कर व्यवस्था को नया संबल दिया है।

अप्रैल 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रधानाचार्य, प्रवक्ता और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के कुल 33,401 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी की।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2012 से 2017 तक माध्यमिक शिक्षा में भर्ती प्रक्रिया लगभग ठप रही। इसके चलते विद्यालयों में हजारों पद रिक्त हो गए और विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी का सीधा असर पढ़ाई की गुणवत्ता पर पड़ा।

योगी सरकार के गठन के बाद भर्ती को प्राथमिकता दी गई। पारदर्शी और मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया अपनाते हुए अब तक प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी): 27,297 , प्रवक्ता: 5,321 और प्रधानाचार्य के 783 पदों पर नियुक्ति हुई है ।
बड़ी संख्या में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की नियुक्ति से स्कूलों में शैक्षणिक नेतृत्व मजबूत हुआ है।
अधिकारियों का कहना है कि इससे शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में गति आई है और स्मार्ट क्लास, ICT लैब, विज्ञान-कंप्यूटर प्रयोगशाला के सुदृढ़ीकरण जैसी पहलों को लागू करने में मदद मिली है।
अधिकारियों के मुताबिक, रिक्त पदों को भरने के साथ नकलविहीन परीक्षा प्रणाली और डिजिटल शिक्षा पर जोर देकर माध्यमिक शिक्षा के आधार को और मजबूत किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

खुशहाली की राहें