उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदले कप्तान


लखनऊ, 30 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 27 अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इस सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शामिल हैं।

शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार कई अहम जिलों में नए पुलिस कप्तानों की नियुक्ति की गई है। सौरभ दीक्षित को शाहजहांपुर का नया एसपी बनाया गया है। ईलामारन जी. को एटा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। आदित्य लांग्हे को चंदौली से हटाकर फिरोजाबाद की कमान सौंपी गई है। सोमेन्द्र मीना को रामपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।शक्ति मोहन अवस्थी को महाराजगंज का एसपी नियुक्त किया गया है।
इस तबादला सूची की खास बात यह रही कि बड़े कमिश्नरेट क्षेत्रों से अधिकारियों को जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। अमित कुमार आनंद और डॉ. दीक्षा शर्मा को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। विश्वजीत श्रीवास्तव को लखनऊ से हटाकर बहराइच का एसपी नियुक्त किया गया है। जिलों के साथ-साथ पीएसी और विशेष सुरक्षा बल में भी बदलाव किए गए हैं। राजेश द्विवेदी को 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ का सेनानायक बनाया गया है।विद्यासागर मिश्र को 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर की कमान सौंपी गई है।डॉ. दुर्गेश कुमार को अयोध्या में एसएसएफ की 6वीं वाहिनी का सेनानायक नियुक्त किया गया है।
सरकार के इस बड़े प्रशासनिक कदम को प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना