बिजली की बढ़ती मांग को लेकर एनटीपीसी रिहंद अधिकतम उत्पादन के लिये तैयार


सोनभद्र, 31 मार्च (वार्ता) खाड़ी क्षेत्र में चल रहे तनाव के बीच एलपीजी और पेट्रोलियम उत्पादों की संभावित कमी तथा इंडक्शन चूल्हों के बढ़ते उपयोग से बिजली की मांग में वृद्धि को देखते हुए एनटीपीसी रिहंद अधिकतम उत्पादन के लिए पूरी तरह तैयार है। एनटीपीसी रिहंद के मुख्य महाप्रबंधक संजय असाटी ने मंगलवार को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में 28 फरवरी तक संयंत्र ने 19.74 बिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया है। साथ ही 82.7 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) के साथ यह देश में चौथे स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि परियोजना की उच्च संचालन दक्षता और उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाती है। 3000 मेगावाट क्षमता वाला एनटीपीसी रिहंद उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा बिजली उत्पादन संयंत्र है।
असाटी ने स्पष्ट किया कि खाड़ी क्षेत्र की स्थिति का बिजली उत्पादन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और एनटीपीसी रिहंद देश की बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि संयंत्र इस वर्ष भी अधिकतम उत्पादन कर नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना