मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का संचालन आठ अप्रैल से


गोरखपुर, 31 मार्च (वार्ता) रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए मऊ–कोलकाता–मऊ विशेष ट्रेन का संचालन वाया गोरखपुर करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मऊ से 8 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार तथा कोलकाता से 9 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को कुल 15 फेरों के लिए चलाई जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि गाड़ी संख्या 05096 मऊ–कोलकाता विशेष ट्रेन 8 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार को मऊ जंक्शन से 13:30 बजे प्रस्थान कर बेल्थरा रोड, सलेमपुर, भटनी, भाटपार रानी, मैरवा, सीवान, एकमा, छपरा, दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल जंक्शन, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान और बैण्डेल होते हुए अगले दिन 08:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 05095 कोलकाता–मऊ विशेष ट्रेन 9 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता से 13:20 बजे प्रस्थान कर उन्हीं स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 07:45 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में एसएलआरडी के 2, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 5, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 1 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 कोच सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना