मुर्मु ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

मुर्मु ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली 30 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं ।




श्रीमती मुर्मु ने सोमवार को अपने संदेश में कहा , " महावीर जयंती के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से जैन भाइयों और बहनों को अपनी शुभकामनाएं और बधाई देती हूं। भगवान महावीर के पांच सिद्धांत - अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह - हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। इन सिद्धांतों को अपनाकर हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। भगवान महावीर ने समाज में व्याप्त बुराइयों के विरुद्ध आवाज उठाई और बेहतर जीवन का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं सदा प्रासंगिक रहेंगी।"


 


उन्होंने कहा , " इस शुभ अवसर पर, आइए हम भगवान महावीर के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्र की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लें।"


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश