भाजपा भारत की सांस्कृतिक ’विचारधारा का बल है:महापौर गणेश केसरवानी
प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी ) महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनैतिक दल ही नहीं है बल्कि भारत का विचार है।
वेणी माधव मंडल के द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण कार्यक्रम में लोगो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनैतिक दल ही नहीं है बल्कि भारत का विचार है और भारतीय संस्कृति की विचारधारा का बल है। उन्होंने कहा कि हम सत्ता के लिए नहीं बल्कि सत्ता में गुणात्मक परिवर्तन के लिए आएं क्योंकि सत्ता हमारे लिए एक मात्र साधन है और साधना मां भारती को परम वैभव तक ले जाने का संकल्प है जिसके लिए हमारे पूर्वजों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है।
और उन्ही के आदर्शो पर चलकर करोड़ों कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के भाव को लेकर कार्य कर रहे।
इस अवसर मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह , पूर्व मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी , सुभाष वैश्य , चेतना ओझा , विकास केसरवानी आदि मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें