ऊर्जा उत्पादन में नये कीर्तिमान गढ़ रही है एनटीपीसी विंध्याचल


सोनभद्र, 30 मार्च (वार्ता) एशिया की सबसे बड़ी और विश्व की आठवीं सबसे बड़ी विद्युत उत्पादन इकाइयों में शामिल एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना लगातार ऊर्जा उत्पादन में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। परियोजना प्रमुख संजीव कुमार शाहा ने सोमवार को बताया कि विंध्याचल की वर्तमान उत्पादन क्षमता 4783 मेगावाट है, जिसमें कोयला, सौर और जल स्रोतों से बिजली का उत्पादन किया जाता है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए अधिकतम उत्पादन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि परियोजना में पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्लांट से निकलने वाली कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य हानिकारक गैसों को कैप्चर कर उनका निस्तारण किया जाता है, जिससे प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। कैप्चर की गई गैसों से मेथेनॉल तैयार कर उसका उपयोग भी किया जा रहा है।
कोयले की आपूर्ति के संबंध में उन्होंने बताया कि निकटवर्ती एनसीएल परियोजनाओं से रेलवे के माध्यम से नियमित रूप से कोयला प्राप्त हो रहा है, जिससे बिजली उत्पादन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि विंध्याचल परियोजना ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना