सेवा, सुशासन और समृद्धि टैग लाइन के साथ केंद्र सरकार ने जारी किया 2026 का कैलेंडर
नयी दिल्ली 30 दिसंबर (वार्ता) केंद्र सरकार ने बुधवार को सेवा, सुशासन और समृद्धि टैग लाइन के साथ 2026 के लिए अपना आधिकारिक कैलेंडर जारी किया।
डॉ. मुरुगन ने भारतएटदरेट2026 नाम से सरकार के आधाकिरिक कैलेंडर को जारी करते हुए कहा, कहा, "साल 2025 के दौरान सरकार ने कई बड़े सुधार किए जो विकसित भारत 2047 की ओर हमारी राष्ट्रीय यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय हैं। इन सुधारों का मकसद समावेशी विकास सुनिश्चित करना, आर्थिक मज़बूती को बढ़ाना और भारत के स्थायी विकास के लिए मजबूत नींव रखना था। इस कोशिश के केंद्र में आर्थिक और कर सुधार थे, जिनका मकसद नागरिकों पर बोझ कम करना और स्वेच्छा से नियमों का पालन करने को बढ़ावा देना था।"
सूचना एवं प्रसार मंत्रालय में सचिव संजय जाजू ने कहा, "इस साल का कैलेंडर 'भारतएटदरेट2026 सेवा, सुशासन और समृद्धि' भारत को एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरते हुए दिखाता है। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं - हम सब एक सुधार एक्सप्रेस में सवार हैं और इस सुधार एक्सप्रेस में सिर्फ सुधार ही नहीं हैं, बल्कि इसमें सबको शामिल करना और उनकी उम्मीदें भी हैं। यह कैलेंडर असल में इस दृष्टिकोण को आसानी से समझ में आने वाली मासिक थीम में बदलने की कोशिश करता है। ये सभी मासिक थीम हमारे नागरिकों से अलग-अलग क्षेत्रों और अलग-अलग पीढ़ियों में बात करती हैं।"
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें