गौ, गंगा जल , जंगल जमीन संरक्षण करना मानव का अधिकार ;अश्वनी कुमार सिंह


प्रयागराज,(दिनेश तिवारी)  भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह पटेल ने कहा  कि माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा 3 जनवरी को सुबह 9रू00 बजे संगम तट से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, प्रयाग विकास परिषद एवं सामाजिक क्षमता संघ के संयुक्त तत्वाधान में गौ गंगा जल जंगल जमीन के संरक्षण के लिए विशाल जनजागरण यात्रा का शुभारंभ गंगा पूजन कर किया जाएगा।

        श्री सिंह बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता  में जानकारी देते हुए बताया कि भारत के कई क्षेत्रों से आने वाले साधु संत एवं पीठों के महंत और भारतीय जनता पार्टी के सांसद विधायक  एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण और पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे और  जन जागरण यात्रा के पांच चरण होंगे। पहला चरण 3 जनवरी को गौ माता के लिए,  14 जनवरी को मां गंगा के लिए ,18 जनवरी को जंगल संरक्षण के लिए, 23 जनवरी को जल संरक्षण के लिए और 15 फरवरी को जमीन के संरक्षण के लिए मां गंगा में संकल्प के साथ विशाल जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी।

       पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष  ने  कहा कि गौ गंगा जल जंगल जमीन भारत की प्राकृतिक धरोहर है जिसका संरक्षण करना प्रत्येक मनुष्य की जिम्मेदारी और अधिकार है लेकिन मनुष्य आज भूलता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस जन जागरण यात्रा के माध्यम से समाज को जागृत करने की जिम्मेदारी हम सबको निभानी है । इस जनजागरण यात्रा में समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा और जहां भी कमी दिखाई पड़ेगी सरकार को अवगत कराया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना