2027 मे प्रदेश मे सपा कि सरकार बनेगी : शिव पाल सिंह
प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिव पाल सिंह यादव ने कहा कि कि प्रदेश की जनता सत्तारूढ़ सरकार से निराश है और उसकी गलत नीतियों से जनता ऊब चुकी है| प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और 2027 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी|
महासचिव शिवपाल सिंह यादव बुधवार को विधानसभा फूलपुर क्षेत्र के जगतपुर मे एक शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित देश के शहीदों की विधवाओं के सम्मान मे आयोजित कार्यक्रम मे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी|
श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश एवं देश की सत्ता से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को हटाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी एकजुटता के साथ काम करना होगा। बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाना होगा। जिस तरह का माहौल प्रदेश की सरकार में बना हुआ है, इससे जनता काफी परेशान है। जनता बदलाव चाहती है और 2027 में यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा भाजपा के शासन को करीब नौ साल हो गए हैं और उन्होंने धरातल पर एस कोई काम नहीं किया , सपा के ही कामों को अपनाकर अपनी पीठ थपथपा रही है | उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था से परेशान हो चुकी है। शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा अपनी सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार ही कर सकती है। ।
प्रदेश की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति रखने का दावा करने वाली भाजपा सुबह से शाम तक सिर्फ झूठ बोलने का काम कर रही है। भाजपा राज मे बदहाल किसान , बेरोजगार, नौजवान के साथ सिर्फ समाजवादी पार्टी ही खड़ी है। महिलाएं असुरक्षा की भावना मे जी रही हैं| अल्पसंख्यक समाज डरा हुआ है। उलटे समय समय पर भाजपा नेताओं के विभेदकारी बयान से समाज मे भाईचारे की बजाय कटुता का माहौल बन रही है।
इस अवसर पर विधायक गण श्रीमती विजमा यादव, गीता शास्त्री , प्रदेश महासचिव लल्लन राय , जिलाध्यक्ष अनिल यादव , महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन , प्रदेश सचिव दूध नाथ पटेल, अमरनाथ मौर्य , प्रवक्ता समाजवादी पार्टी दान बहादुर ‘मधुर’ , पार्षद तारा देवी, संगम लाल मौर्य समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें