पुराने शहर और विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 52 संवेदनशील स्थानों ( हॉटस्पॉट) को चिह्नित कर कड़े सुरक्षा इंतजाम


प्रयागराज,(दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश के न्याय की नगरी प्रयागराज में होली के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस ने पुराने शहर और विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 52 संवेदनशील स्थानों ( हॉटस्पॉट) को  चिह्नित कर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

     डीसीपी (नगर) मनीष शांडिल्य ने बताया कि   जिले को जोन और सेक्टर में बांटकर खाका तैयार किया है। थाना पुलिस के साथ ही पीएसी को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही ड्रोन कैमरे और खुफिया टीमों से निगरानी रखी जाएगी।  जिले में तैनात सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां एक से सात मार्च तक रद्द कर दी गई हैं।

       उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर शहर में सोमवार से 950 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। जिन इलाकों में पिछले वर्ष विवाद या तनाव की स्थिति बनी थी वहां पर विशेष सतर्कता और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। चौक , जानसेनगंज , करेली , खुल्दाबाद , शाहगंज , अतरसुइया , मुट्ठीगंज , कटरा समेत अन्य जगहों पर अतिरिक्त पुलिस तैनात रहेगी। 

     श्री शांडिल्य ने बताया कि शराब तस्करी को रोकने व हुड़दंगबाजों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस जगह.जगह पैदल गश्त करेगी। वाहनों की सघन जांच होगी। अगर कोई हुड़दंग मचाते पकड़ा गया तो पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना