प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट मे 900 से अधिक होलिका स्थल चिन्हित, ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी


प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश मे प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट मे  900 से अधिक होलिका स्थल चिन्हित किया गया है| शहर मे सभी संवेदनशील इलाकों में भारी बल तैनात किया गया है साथ ही आई सीसीसी  वा ड्रोन कैमरे के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जा रही। किसी भी नई परंपरा को शुरू करने की अनुमति किसी भी हालत मे नहीं दी जाएगी|

पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष शांडिल्य ने सोमवार को बताया कि कोई भी व्यक्ति हुल्लड़ और उपद्रव करते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ  सख्त कार्यवाही कि जाएगी| उन्होंने बताया कि आज प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के अंदर लगभग 900 से अधिक होलिका दहन के स्थल चिन्हित किया गया है जिसको लेकर हमने सभी स्थानों पर अलग.अलग ड्यूटी लगाई गई है।

श्री शांडिल्य ने बताया कि इसके अलावा हमने पूरे शहर को जोन सेक्टर में बांटा हुआ है| कार्यक्रम के आयोजक हैं सभी से बात कर ली गई है और सभी को निर्देशित किया गया है कि कहीं पर अश्लील चीजों को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा किसी भी तरीके का जो पुराना वाद विवाद था उनके संबंध में सभी थाना स्तर से और अधिकारियों के स्तर से वार्ता कर ली गई है|

उन्होंने कहा बताया कि  इसके अलावा 3 से 5 तारीख तक होली खेली जाएगी जिसको लेकर हमने पुलिस की ड्यूटी लगाई है| प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट मे  70 से अधिक जो स्थल है जो संवेदनशील है उसमें रूटीन से अधिक पुलिस फोर्स का डेप्लॉयमेंट कराया गया है इसके साथ ही साथ पीआरबी गाड़ियों को उनका व्यवस्थापन किया गया है| जो संवेदनशील है उसमें रूटीन से अधिक पुलिस फोर्स का डेप्लॉयमेंट करा गया है साथ ही साथ अगर कोई व्यक्ति हुड़दंग करते पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी या शांति व्यवस्था में विघ्न पैदा किया जाता है तो उसके विरोध कठोर कार्रवाई की जाएगी कहीं पर भी तनाव व्याप्त नहीं है|

पुलिस उपायुक्त (नगर) ने बताया कि महिला सुरक्षाओं को लेकर हमारी महिलाएं फोर्स लगी हुई है| जब होली खेली जाएगी तो उसमें महिला सुरक्षा को लेकर के विशेष इंतजाम किए गए हैं|  सभी आयोजकों से अपील की गई है की होली के त्योहार पर महिला की सुरक्षा और सम्मान का विशेष ध्यान दिया जाए साथ ही ऐसी कोई भी नई परंपराओं को सार्वजनिक स्थान पर नहीं शुरू किया जाना चाहिए और होली का त्योहार आनंद और उल्लास का त्यौहार है उसको उसी हिसाब से मनाना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना