मोदी ने सिविल सेवा परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को बधाई दी


नयी दिल्ली 06 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी है और कहा है कि वे देश की सेवा और जनमानस की आकांक्षाओं को पूरा करने की यात्रा में भी सफलता प्राप्त करें। सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित किये जाने के बाद श्री मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, " सभी को बधाई जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा, 2025 में सफलता प्राप्त की है। उनकी समर्पण, दृढ़ता और कड़ी मेहनत ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि तक पहुँचाया है। मैं उन्हें शुभकामनाएँ देता हूँ कि वे देश की सेवा और जनमानस की आकांक्षाओं को पूरा करने की इस यात्रा में सफलता प्राप्त करें।"

प्रधानमंत्री ने परीक्षा में असफल रहने वाले उम्मीदवारों से कहा है कि देश के विकास में योगदान देने के इसके अलावा भी अनेक मार्ग हैं और वह उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हैं।
श्री मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, " जिन्होंने इस परीक्षा में इच्छित परिणाम नहीं पाया, मैं समझता हूँ कि ऐसे क्षण कठिन हो सकते हैं। लेकिन यह केवल एक कदम है, बड़ी यात्रा का। भविष्य में कई अवसर हैं—चाहे अगली परीक्षाएँ हों या देश के विकास में योगदान देने के अनेक मार्ग। मैं उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएँ देता हूँ।"
उल्लेखनीय है कि सिविल सेवा की परीक्षा में कुल 958 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है जिनमें 659 पुरुष और 299 महिलाएं शामिल हैं।
संजीव

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना