कोलकाता और बांद्रा के लिए मिली समर स्पेशलए जंक्शन के रास्ते होगा संचालन
प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी) रेलवे ने कोलकाता और बांद्रा टर्मिनल के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इनका संचालन प्रयागराज जंक्शन के रास्ते होगा।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कानपुर से कोलकाता के लिए समर स्पेशल ट्रेन 04153 का संचालन दो अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे होगा। फतेहपुर रुकते हुए ट्रेन 3 बजकर 55 -4 बजे प्रयागराज पहुंच जाएगी। यहां से मिर्जापुरए पंडित दीन दयाल उपाध्याय , सासाराम , डेहरी ऑन सोन , गया , कोडरमा , पारसनाथ , गोमो , धनबाद , आसनसोल , दुर्गापुर , वर्धमान , बैंडेल , नैहाटी जंक्शन रुकते हुए अगली सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर कोलकाता पहुंचेगी।
वापसी में कोलकाता से 04154 हर शुक्रवार तीन अप्रैल से 26 जून तक सुबह 10 . 45 बजे चलकर रात 2 .10 -2 . 15 बजे प्रयागराज एवं शनिवार सुबह 7 .10 बजे कानपुर पहुंचेगी। 19 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के नौ , एसी थ्री के दो , सामान्य श्रेणी के पांच , एसी टू का एक एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे।
उन्होंने बताया कि इसी तरह आजमगढ़ से बांद्रा के लिए 05183 का संचालन प्रत्येक शनिवार चार अप्रैल से 11 जुलाई तक रात 11. 15 बजे होगा। सुबह 5 . 05- 5 .10 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन एवं सोमवार सुबह 8 .10 बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंच जाएगी। वापसी में बांद्रा से 05184 का संचालन प्रत्येक सोमवार छह अप्रैल से 13 जुलाई तक सुबह 10 . 45 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 1 . 00 - 1. 05 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं रात 8 .10 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। इसका मुहम्मदाबाद, मऊ जंक्शन , औड़िहार , बनारस , ज्ञानपुर रोड , प्रयागराज रामबाग ,गोविंदपुरी , टूंडला , ईदगाह आगरा , बयाना , गंगापुर सिटी , कोटा , नागदा , रतलाम , वडोदरा , सूरत एवं बोरिवली में ठहराव दोनों ओर से रहेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें