ईद की नमाज में उठे हाथ, देश मे अमन-चैन और भाईचारे की दुआ
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) रंजन मुबारक के 30 रोज़े पूरे होने के बाद शनिवार को ईदगाह में हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अता कर खुदा के सामने सिर झुकाया और अपने गुनाहों की माफी मांगते हुए देश में अमन – चैन , भाईचारे और तरक्की की दुआएं की।
मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से ही कुर्ता-पायजामा और टोपी लगाए घरों से निकल पड़े। मस्जिद, ईदगाह और सड़कों पर रोजेदारों की भारी भीड़ नजर आई जहां हर कोई त्योहार की खुशियों में डूबा रहा। इस दौरान बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने एक साथ तकबीर पढ़ते हुए ईद-उल-फितर की नमाज अदा की।
ईदगाह में हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अता कर खुदा के सामने सिर झुकाया और अपने गुनाहों की माफी मांगते हुए देश में अमन --शांति और तरक्की की दुआएं की। इस दौरान चौक जामा मस्जिद, ईदगाह, मक्का मस्जिद करेली, शाही मस्जिद बहादुरगंज, अबु बकर मस्जिद, मस्जिद मजलूम शाह जानसेनगंज, शिया जामा मस्जिद प्रीतम नगर, शाही मस्जिद दारागंज, मस्जिद अल फातिमा, मस्जिद ए मोहम्मदी लेबर चौराहा, कदम रसूल दरियाबाद, मस्जिद गुद्दा खां दरियाबाद आदि मस्जिदों में समय से ईद की नमाज अदा की गई।
नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। अटाला, करेली, रोशनबाग आदि जगहों पर ईद के मेले में बड़ी संख्या में बच्चे नजर आए। इस दौरान मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन भी चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद नजर आई जिससे पर्व बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुआ।
ईद-उल-फितर के मौके पर ईदगाह पर भारतीय जनहित कल्याण समिति की सचिव हाईकोर्ट अधिवक्ता रजिया सुल्तान ने सर्व धर्म ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नमाजियों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई एवं पानी और चाशनी सेवई बांटकर ईद की मुबारकबाद दी गई। नवरात्रि के मौके पर हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने आपस में गले मिलकर ईद की खुशियां बांटी। रजिया सुल्तान ने इस मौके पर पेश इमाम वजाहत हुसैन, ड्यूटी पर तैनात डीसीपी मनीष शांडिल्य, एसीपी रवि गुप्ता, सीओ ट्रैफिक शैलेंद्र परिहार, सिटी मजिस्ट्रेट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार राय और चौकी प्रभारी जीपी पांडेय को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौर, डॉ सुशील कुमार सिन्हा, पूर्व चांसलर बीएचयू गिरीश चंद्र त्रिपाठी, फादर अजीत फ्रांसिस, इं सरोश, डॉ मंजीत, अरशद अली आदि मौजूद रहे।
ईद के मौके पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष प्लान लागू किया गया। सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए निगरानी रखी गई ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनी व अन्य शहीदों व सैकड़ों बच्चों के नरसंहार के कारण की क्षेत्रों मे मुसलमानों ने बाहों पर काली पट्टी बांध कर सादगी से ईद मनाई| शिया समुदाय का अमेरिका- इसरायल के खिलाफ गुस्सा नजर आया|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें