शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की यात्रा रोकने के लिए आशुतोष ब्रह्मचारी फिर पहुंचे कोर्ट
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ एक मामले में मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस बार उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गौ प्रतिष्ठा यात्रा रोकने और उनके विदेश जाने पर रोक लगाने की मांग की है।
आशुतोष ब्रह्मचारी ब्रह्मचारी सोमवार को इलाहाबाद जिला न्यायालय पहुंचे। उन्होंने इस बार शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गौ प्रतिष्ठा यात्रा रोकने और उनके विदेश जाने पर रोक लगाने की मांग की है। मामले की सुनवाई 13 मार्च को होगी।
शंकराचार्य ने 7 मार्च से काशी से अपनी यात्रा सबुरु की थी। यात्रा रायबरेली ,उन्नाव होते हुए सीतापुर पहुची। गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर यह यात्रा 11 मार्च को लखनऊ में समाप्त होगी।
आशुतोष ने कहा कि शंकराचार्य की गौ प्रतिष्ठा यात्रा को रोका जाना चाहिए और उनकी सभा पर रोक लगाई जानी चाहिए। आशंका जताई की मुकदमे से बचने के लिए शंकराचार्य विदेश भाग सकते हैं। इसलिए उनका वीजा पासपोर्ट जब्त किया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि रविवार की भोर में रीवा एक्सप्रेस में कथित हमले में घायल आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य के शिष्यों और समर्थकों पर ट्रेन में हमला करने का आरोप लगाया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें