ट्रेनो में कवच सिस्टम लगाने का कार्य प्राथमिकता पर
गोरखपुर 14 मार्च (वार्ता) ट्रेनों के सुरक्षित एवं संरक्षित संचलन हेतु कवच सिस्टम लगाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है और इसी क्रम में पूर्वाेत्तर रेलवे पर भी रेल संरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिये कवच सिस्टम लगाये जा रहे है।पूर्वाेत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि स्वदेशी रूप से विकसित कवच स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली को पूर्वाेत्तर रेलवे के 1441 रूट किमी. पर लगाने का कार्य रेल मंत्रालय द्वारा 492.21 करोड़ रुपये की लागत से पहले ही स्वीकृत किया जा चुका है। कवच के इंस्टालेशन को प्राथमिकता प्रदान करते हुये इसे पूर्वाेत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर लखनऊ जं., मानक नगर, लखनऊ जं,.मल्हौर, बाराबंकी जं..बुढ़वल जंण्. सीतापुर सिटी.बुढ़वल जं. एवं बुढ़वल जं..गोरखपुर कैंट, वाराणसी मंडल पर गोरखपुर कैंट.गोल्डिनगंज, गोरखपुर कैंट.वाल्मीकिनगर रोड, भटनी जं..वाराणसी जं., वाराणसी जं. प्रयागराज जं. एवं औंड़िहार जं. छपरा जंण् तथा इज्जतनगर मंडल पर रावतपुर.फर्रूखाबाद जं., फर्रूखाबाद जं..कासगंज जं. एवं कासगंज जं. मथुरा जं खंडों पर कवच का कार्य स्वीकृत किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में पूर्वाेत्तर रेलवे के 551 रूट किमीण् प्रमुख रेलमार्गों पर कवच लगाने का कार्य किया जायेगाए जिसमें लखनऊ मंडल के सीतापुर सिटी.बुढ़वल जं., बुढ़वल जं.,.गोरखपुर कैंट, मानक नगर.लखनऊ जं.,.मल्हौर एवं बाराबंकी. बुढ़वल जं तथा वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट.गोल्डिनगंज खंड सम्मिलित हैं। इन खंडों पर 108 टावर लगाये जायेंगे जिसका सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। वर्तमान में मुख्य मार्ग छपरा.बाराबंकी में टॉवर लगाने का कार्य प्रगति पर है जबकि गोरखपुर.बस्ती खंड में 20 टावर स्थापित किये जा चुके हैं।
गौरतलब है कि कवच सिस्टम एक बहुत कॉम्प्लेक्स टेक्नोलॉजी हैए जिसमें ऑप्टिकल फाइबर केबलए टेलीकॉम टावर स्टेशन डेटा सेंटरए ट्रैक साइड इक्विपमेंट और ऑनबोर्ड लोकोमोटिव सिस्टम समेत पाँच बड़े सबसिस्टम शामिल हैं। इसके दो प्रमुख घटक हैंय पहला घटक. ऑन बोर्ड इक्यूपमेंटए जिसे लोको कवच भी कहा जाता है। इसमें वाइटल कम्प्यूटर, ब्रेक इंटरफेस यूनिट, लोको पायलट मशीन इंटरफेस,पल्स जेनरेटर एवं रेडियो एंटीना लगाये जाते हैं। दूसरा घटक. ट्रैक साइड जो कि स्टेशनरी कवच यूनिट है, इसमें स्टेशन मास्टर ऑपरेशन कम इंडीकेशन पैनलए कंक्रीट स्लीपरों पर आर.एफ.आई.डी टैग तथा 40 मीटर ऊँचे टॉवर एवं एंटीना लगाये जाने का कार्य किया जाता है। आर.एफ.आई.डी. टैग प्रत्येक 01 किमीण् पर 01 सेट यानि कि 02 आर.एफ.आई.डी. टैग लगाये जाते हैं। स्टेशन यार्डों में हर सिगनल के लिये आर.एफ.आई.डी. टैग लगाया जाता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें