राज्यपाल ने जनता को दी होली की बधाई, प्राकृतिक रंगों और जल संरक्षण पर जोर


लखनऊ, 01 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।

अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि होली सामाजिक समरसता, भाईचारे और उत्साह का सजीव प्रतीक है। यह पर्व विविधता में एकता की भावना को मजबूत करता है और समाज में प्रेम एवं सद्भाव का संचार करता है।
राज्यपाल ने इस अवसर पर जल संरक्षण का विशेष संदेश देते हुए कहा कि जल की प्रत्येक बूंद अमूल्य है। हमें होली मनाते समय पानी के अनावश्यक उपयोग से बचना चाहिए, क्योंकि यही बूंदें मिलकर भविष्य की जीवनधारा बनती हैं।
उन्होंने प्राकृतिक रंगों के प्रयोग पर जोर देते हुए कहा कि रासायनिक रंगों से त्वचा और पर्यावरण दोनों को हानि पहुंचती है। पुष्पों और प्राकृतिक तत्वों से बने रंगों का उपयोग कर हम उत्सव की उमंग के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी पूरा कर सकते हैं।
राज्यपाल ने कामना की कि होली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के इंद्रधनुषी रंग भर दे तथा राष्ट्र प्रेम, सद्भाव और सतत विकास की भावना से आलोकित होता रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना