विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की मुख्य बातें


नयी दिल्ली, 15 मार्च (वार्ता) चुनाव आयोग ने रविवार को असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी। चुनाव कार्यक्रम से संबंधित मुख्य बातें इस प्रकार हैं-

* असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की कुल 824 सीटों पर विधानसभा चुनाव अप्रैल में
* मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार ने की चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल लागू
* असम की 126 सीटों, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए एक चरण में नौ अप्रैल को मतदान
* तमिलनाडु की 234 सीटों पर मतदान एक चरण में 23 अप्रैल को
* पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान
* गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा विधानसभा की आठ रिक्त सीटों के लिए होंगे उपचुनाव
* गोवा की पोंडा, कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे (दक्षिण), नागालैंड की कोरिदांग (अजजा) तथा त्रिपुरा की धर्मनगर विधानसभा सीट के उपचुनाव नौ अप्रैल को
* गुजरात की उमरेठ, महाराष्ट्र की राहूरी और बारामती विधानसभा सीट के उपचुनाव 23 अप्रैल को
* सभी सीटों पर मतगणना चार मई को
* चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कुल 17.4 करोड़ मतदाता, 2.19 लाख मदतान केंद्र
* पश्चिम बंगाल में एसआईआर के दौरान छूटे तथाकथित लगभग 50 लाख नामों पर विचार के लिए नियुक्त जजों के निर्णय के बाद जारी होगी पूरक मतदाता सूची
* करीब 25 लाख कर्मचारी होंगे चुनाव ड्यूटी पर तैनात (15 लाख मतदान कर्मी, 8.5 लाख सुरक्षा कर्मी, मतदान के लिए 49 हजार माइक्रो ऑब्जरवर, 40 हजार मतगणना कर्मचारी, 21 हजार सेक्टर ऑफिसर, मतगणना के लिए 15 हजार माइक्रो ऑब्जर्वर और मतदान के लिए 1,444 ऑब्जर्वर)
* असम के धनगाना मतदान केंद्र पर सबसे कम 248 मतदाता, केरल के इडुक्की जिले के एडामलकुडी में 693 मतदाता,
* हर मतदान केंद्र के बाहर होगी मोबाइल फोन रखने की सुविधा, मतदान केंद्र पर रैम्प
* ईवीएम पर हर उम्मीदवार की रंगीन तस्वीर
* किसी भी मतदान केंद्र पर 1,200 से अधिक नहीं मतदाता नहीं
* ईसीआईनेट ऐप पर मिलेगी पूरी जानकारी
* हर मतदान केंद्र पर लाइव वेवकास्टिंग की सुविधा
* पीठासीन अधिकारी हर दो घंटे पर कुल डाले गये मतों की जानकारी सिस्टम में अपडेट करेंगे
* मतदान समाप्त होने के बाद पीठासीन अधिकारी के पास मौजूद 17सी में दर्ज मतदान प्रतिशत बिना किसी देरी के होगा जारी
* सभी बूथ लेवल अधिकारियों को जारी होंगे पहचान पत्र
* ईसीआई नेट पर मतगणना समाप्त होने के 72 घंटे के भीतर पूरा विवरण होगा उपलब्ध
* हारने वाला उम्मीदवार तय शुल्क जमा कराकर ईवीएम और वीवीपैट के मिलान के लिए कर सकता है आवेदन
* चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले स्थानीय, जिला और राज्य स्तरों पर हुईं 4,700 सर्वदलीय बैठकें, चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय स्तर पर कीं 28 बैठकें
* असम (126 सीट), केरल (140 सीट) और पुडुचेरी (30 सीट) विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 16 मार्च को, 23 मार्च तक नामांकन, 24 मार्च को मतपत्रों की जांच, नाम वापसी 26 मार्च तक, मतदान 09 अप्रैल को
* तमिलनाडु विधानसभा (234 सीट) के लिए अधिसूचना 30 मार्च, नामांकन की अंतिम तारीख 06 अप्रैल, नामांकन पत्र की जांच 07 अप्रैल को, नाम वापसी 09 अप्रैल तक और मतदान 23 अप्रैल को
* पश्चिम बंगाल विधानसभा के पहले चरण (152 सीट) के लिए अधिसूचना 30 मार्च, नामांकन की अंतिम तारीख 06 अप्रैल, नामांकन पत्र की जांच 07 अप्रैल को, नाम वापसी 09 अप्रैल तक और मतदान 23 अप्रैल को
* पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे चरण (142 सीट) के लिए अधिसूचना 02 अप्रैल को, नामांकन की अंतिम तारीख 09 अप्रैल, नामांकन पत्र की जांच 10 अप्रैल को, नाम वापसी 13 अप्रैल तक और मतदान 29 अप्रैल को

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना