नई शिक्षा नीति के तहत इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शुरू होंगे आठ नए कोर्स
प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी) इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विद्वत परिषद की 50वीं बैठक में आठ नए कौशल आधारित और क्षमता संवर्धन पाठ्यक्रम शुरू करने की स्वीकृति दी गई।
कुलपति संगीता श्रीवास्तव ने बैठक की अध्यक्षता की।
परिषद ने आठ नए कौशल आधारित और क्षमता संवर्धन पाठ्यक्रम शुरू करने की स्वीकृति दी। इनमें प्रोफेशनल कम्युनिकेशन और व्यक्तित्व विकासए ज्योतिष के आधारए वैदिक गणित, कंप्यूटर एप्लीकेशन , माइक्रोप्रोसेसर आधारित ऑटोमोटिव तकनीक , प्रोग्राम लॉजिक , पायथन प्रोग्रामिंग और वेब डिजाइन शामिल हैं।
इसके अलावा जर्मनए फ्रेंच और रूसी भाषाओं के साथ (थिएटर और फिल्म्स) को माइनर विषय के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में हर वर्ष तीन स्वर्ण पदक देने को भी मंजूरी दी गई। बीकॉम में प्रथम स्थान के लिए प्रो जगदीश प्रकाश मेमोरियल गोल्ड मेडलए बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ) और बीटेक (कंप्यूटर साइंस) में टॉप करने वाली छात्राओं के लिए डॉ हरि मोहन मेमोरियल गोल्ड मेडल दिया जाएगा। साथ ही प्रभाकर और (विशारद ) डिप्लोमा धारकों को स्नातकोत्तर में प्रवेश की अनुमति देने का निर्णय भी लिया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें