मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की
नयी दिल्ली 04 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने होली के पावन असर पर देशवासियों को रंगों के त्योहार की बधाई दी है और उनके जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की है।
श्री मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं। रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए। हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो, यही कामना है।"
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में एक सुभाषितम नाम से एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "होली का त्योहार पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है। यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है। हर तरफ जिस प्रकार खुशियों के रंग बिखरे नजर आते हैं, वो हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाता है।
उद्भिन्नस्तबकावतंससुभगाः प्रे खन्मरुन्नर्तिताः
पुष्पोद्गीर्णपरागपांशुललसत्पत्रप्रकाण्ड त्विषः।
गम्भीरक्रमपञ्चमोन्मदपिकध्वानोच्छलद्गीतयः
प्रत्युज्जीवितमन्मथोत्सव इव क्रीडन्त्यमू भूरुहः॥"
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें