प्रदेश में सज्जनों का संरक्षण, दुर्जनों के लिए जीरो टॉलरेंस : योगी
गोरखपुर 27 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा के बेहतर माहौल के साथ सरकार रामराज्य की अवधारणा को साकार कर रही है।योगी गोरखनाथ मंदिर में शुक्रवार को कन्या पूजन के बाद प्रदेशवासियों को वासंतिक नवरात्र की नवमी तिथि एवं श्रीरामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां हर सज्जन शक्ति का संरक्षण है लेकिन दुर्जन शक्ति के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाती है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति के लिए संवेदना है लेकिन भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है उत्तर प्रदेश में विरासत का सम्मान भी है और विकास की गारंटी भी।
योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रामराज्य की अवधारणा से बिना भेदभाव शासन की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। पिछले 11 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र के मार्गदर्शन में प्रदेश के अंदर 6 करोड़ से अधिक गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाकर उन्हें सम्मानजनक जीवनयापन करने के अवसर प्रदान किए हैं। हरेक क्षेत्र में विकास के साथ प्रदेश में 2 करोड़ 61 लाख गरीबों को शौचालयए 65 लाख परिवारों को पीएम.सीएम आवास योजना का लाभ मिला है। 9 से 10 करोड़ लोगों को पीएम.सीएम जन आरोग्य योजना में 5 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा का कवर उपलब्ध कराया गया है। 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा दी गई है।
मुख्यमंत्री ने नवरात्र नवमी पर मंगलकामना करते हुए कहा कि चैत्र शुक्ल नवमी, वासंतिक नवरात्र की सिद्धि प्रदान करने वाली, सुख.समृद्धि और सर्वत्र खुशहाली प्रदान करने वाली पावन तिथि है। वासंतिक नवरात्र की नवमी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का पावन जन्मोत्सव भी रामनवमी के रूप में मनाया जाता है। प्रभु श्रीराम भारत के सनातन धर्म की परंपरा में भारतीय जीवन पद्धति के एक अत्यंत पवित्र आदर्श के रूप में हर सनातन धर्मावलंबी के लिए सदैव से प्रेरणा रहे हैं। जीवन के हर क्षेत्र में प्रभु श्रीराम का आदर्श जीवन चरित्र सबको प्रेरणा प्रदान करता है।
योगी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के पावन जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने वाला हर भारतीय आज सुखद अनुभूति कर रहा है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के उपरांत 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से रामलला के भव्य और दिव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। राम दरबार में प्रभुश्री राम, माता जानकी, भरत जी, लक्ष्मण जी, शत्रुघ्न जी के साथ ही पवनसुत हनुमान विराजमान हो चुके हैं। 25 नवंबर 2025 को पीएम मोदी ने भव्य राम मंदिर में भारत की सनातन धर्म के प्रतीक, भव्य केसरिया ध्वज के आरोहण का कार्य भी संपन्न किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी नवरात्र की प्रतिपदा पर 19 मार्च को राष्ट्रपति जी आईं और उन्होंने राम मंदिर कार्य के परिपूर्ण होने के उपलक्ष में मंदिर के ऊपरी तल में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। अयोध्या में हुए इन कार्यों को देश और दुनिया के हर सनातन धर्मावलंबी ने अपने भौतिक चक्षु से देखा भी है। उससे आनंद की अनुभूति भी की है। हर सनातनी अपने जन्म और जीवन को धन्य.धन्य महसूस करता है। कई.कई पीढ़ियां जो कार्य नहीं देख पाईं वह उन्होंने अपने जीवन में अपनी आंखों से देखा है।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के सभी व्रत और पर्व हम सबको जीवन में संकल्पित होने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा प्रदान करते हैं। वासंतिक हो या शारदीय नवरात्र, यह मातृशक्ति के प्रति सनातन धर्म की श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। इसी को ध्यान में रख कर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार मिशन शक्ति के माध्यम से नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए कार्यक्रम संचालित कर रही है। मातृ वंदना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ.बेटी पढ़ाओ जैसे कार्यक्रमों के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 20 फीसदी महिला आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस बल में वर्तमान में 44,000 से अधिक महिला पुलिस अधिकारी और कार्मिक सफलतापूर्वक इस अभियान को आगे बढ़ाकर महिला सुरक्षा और स्वावलंबन में योगदान दे रही हैं।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें