होली बाद जिले के बुजुर्गों को मिलेगा सेहत का खास तोहफा


गोरखपुर। होली बाद जिले के बुजुर्गों को सेहत का खास तोहफा मिलने जा रहा है। अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत विशेष शिविर लगा कर बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसकी शुरुआत नौ मार्च को नगर निगम के केयर सेंटर से संभावित है। बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच के बाद उनका वरिष्ठ नागरिक वार्षिक स्वास्थ्य कार्ड भी बनाया जाएगा। यह कार्ड जिले के स्वास्थ्य महकमे ने तैयार किया है।

सीएमओ डॉ राजेश झा ने बताया कि बुजुर्गों के वजन, रक्तचाप, मधुमेह स्तर, मधुमेह होने की स्थिति में एचबीवनसी, हीमोग्लोबिन, मुख स्वास्थ्य जांच, दृष्टि जांच, श्रवण परीक्षण, गिरने की जोखिम का आंकलन, संज्ञानात्मक जांच और भावनात्मक स्वास्थ्य का परीक्षण कर वार्षिक कार्ड में विवरण अंकित किया जाएगा। बुजुर्गों की ज्ञात स्वास्थ्य स्थितियों जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, ह्रदय रोग, स्ट्रोक, सीओपीडी, क्रॉनिक किडनी रोग, मूत्र या जनन संबंधी समस्या, कैंसर, बड़ी शैल्य चिकित्सा और दिव्यांगता आदि की स्थिति का भी पता लगा कर कार्ड में अंकित किया जाएगा। इस अभियान में नगर निगम और समाज कल्याण विभाग सहित कई अन्य विभागों की भी मदद ली जाएगी।

डॉ झा ने बताया कि नेत्र जांच के दौरान जिन बुजुर्गों में मोतियाबिंद की समस्या होगी, उनकी आंखों की निःशुल्क सर्जरी की जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों में डिमेंशिया स्क्रीनिंग सहित सभी प्रमुख गैर संचारी रोगों की जांच, परामर्श और निःशुल्क दवा वितरण पर स्वास्थ्य विभाग क विशेष जोर है। सीएमओ ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक वार्षिक स्वास्थ्य कार्ड का फायदा यह होगा कि प्रत्येक वर्ष नियमित अंतराल पर बुजुर्गों के स्वास्थ्य का फॉलो अप भी होता रहेगा।

कार्ड में दिये गये हैं उपयोगी संदेश

स्वास्थ्य महकमे ने जो वरिष्ठ नागरिक वार्षिक स्वास्थ्य कार्ड तैयार किया है, उसमें बुजुर्गों के दैनिक उपयोग के कई महत्वपूर्ण संदेश व सूचनाएं दी गई हैं। वह सभी आपातकालिन व हेल्पलाइन नंबर भी दिये गये हैं जिनकी आवश्यकता समय-समय पर पड़ती रहती है। साथ ही जनोपयोगी योजनाओं का संक्षिप्त विवरण भी कार्ड में दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना