राष्ट्रपति मुर्मु रविवार को मानेकशॉ सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में होंगी शामिल


नयी दिल्ली, 7 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा राजधानी के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर के समारोह में मुख्य अतिथि होंगी।

इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भी उपस्थित होंगी। विश्व स्तर पर 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों और उनके योगदान के उत्सव मनाए जाते हैं। यह दिवस स्त्री-पुरुष समानता, महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और महिला सशक्तिकरण के सरकार और समाज की सामूहिक प्रतिबद्धता को का महत्वपूर्ण अवसर है।
मानेकशॉ सेंटर के कार्यक्रम शुभारंभ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव अनिल मलिक के स्वागत भाषण के साथ होगा। इसके पश्चात, विभिन्न ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की कार्यबल में बढ़ती भागीदारी को रेखांकित करेंगी और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से बनाई गई सरकार की प्रमुख नीतियों एवं योजनाओं का प्रदर्शन करेंगी।
इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु मुख्य संबोधन करेंगी। श्रीमती अन्नपूर्णा देवी भी समारोह को संबोधित करेंगी और देश में महिला-नेतृत्व वाले विकास को सुदृढ़ करने के लिए सरकार द्वारा की गई प्रमुख पहलों पर प्रकाश डालेंगी।
उद्घाटन समारोह के पश्चात, कार्यक्रम में दो पैनल चर्चाओं का आयोजन किया जाएगा। पहली पैनल चर्चा का विषय "श्रम संहिता - महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा" होगा, जबकि दूसरी पैनल चर्चा का विषय "उद्यमी के रूप में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं" होगा।
इस कार्यक्रम में विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों की लगभग 1,000 महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। इसमें सशस्त्र बलों, पुलिस, मीडिया, स्वास्थ्य सेवा, खेल और अन्य क्षेत्रों की महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी, जो पूरे देश में महिलाओं के विविध योगदानों और महिला-नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने के प्रति भारत सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती हैं।
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इस कार्यक्रम की वेबकास्टिंग की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना