विवान मिश्र ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजेता बने, शील्ड देकर किया गया सम्मानित
गोरखपुर। अहमदाबाद इंटर क्लब ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में जिले के होनहार खिलाड़ी विवान मिश्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। उनके उत्कृष्ट खेल कौशल के लिए आयोजक संस्था द्वारा उन्हें शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विवान मिश्र गोरखपुर जनपद के कौड़ीराम विकासखंड अंतर्गत सुमही गांव निवासी गिरजेश मिश्र के सुपुत्र हैं। जो वर्तमान समय में गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद में रहते हैं । सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने ताइक्वांडो के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव और जिले में खुशी की लहर है।
विवान की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला प्रभारी दुर्गेश मिश्र सहित वैभव मिश्र, गिरजेश मिश्र, पुष्कर पांडे, पुष्पेंद्र पांडे, आसित कुमार मिश्र, गौरव मिश्र, सौरभ मिश्र, साधना मिश्रा, सुमन मिश्रा एवं सविता मिश्रा,जया मिश्रा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विवान मिश्र की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इससे क्षेत्र में खेलों के प्रति रुचि और बढ़ेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें