भारत हर संकट का सामना करने में सक्षम ;महापौर गणेश केसरवानी
प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में भारत आज हर संकट का सामना करने में सक्षम है और लड़ना जानता है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 132 वें मन की बातों के विचारों का श्रवण किया। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात में अपनी नहीं विकसित भारत की उड़ान भरने का संदेश देते है और अपने विचारों से राष्ट्र का पुरुषार्थ जाग्रत करने का वैचारिक दर्शन जन जन तक पहुंचाते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के नागरिकों के द्वारा किए गए राष्ट्र हित के कार्यों की चर्चा करते हुए उनका उत्साह वर्धन कर देश की प्रगति के लिए उसके कार्य को विकिसित भारत के लिए उपयोगी सिद्ध करते हैं।
महापौर ने कहा कि मन कि बात जन संवाद का एक बहुत बड़ा हिस्सा बन चुका है। आज अमेरिका - इराक - इसरऑयल युद्ध की संकट की घड़ी में
प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व में भारत आज हर संकट का सामना करने में सक्षम है और लड़ना जानता है। विपक्ष इस सकंट की घड़ी में भ्रम फैला कर सत्ता प्राप्त करने का जो ख्वाब देख रहा है , उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने वाले हैं क्योंकि पूरा देश बडे विश्वास के साथ प्रधानमंत्री के साथ खडा है।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात राष्ट्र के लिए कार्य करने का प्रेरणा प्रदान करता है।
इस अवसर पर तपन भट्चार्य , हिमालय सोनकर , अर्चना वर्मा , नरेंद्र जायसवाल , राजा मेहरोत्रा ,नीरज केसरवानी समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें